Author: Ghatna Manchan
बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने…मलबे में दबने से माँ-बेटे की मौत… बिलाईगढ़ : सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबनकला में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहाँ निर्माणाधीन मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे नीचे बैठे मां-बेटे मलबे में दब गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक श्याम सुंदर बंजारे अपनी मां ननकी भूरी के साथ निर्माणाधीन मकान के छज्जे के नीचे बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक छज्जा ढह गया और दोनों उसके नीचे दब गए। तेज आवाज सुनकर आसपास…
भटगांव में महिला एवं बाल विकास विभाग का महिला जागृति शिविर सम्पन्न… बिलाईगढ़ : महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना कार्यालय भटगांव द्वारा नगर के वार्ड नंबर 5 में महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया जिसमें नगर के उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन, जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एफ आर निराला एवं नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति के साथ नगर के विभिन्न वार्डों के महिलाओं ने भाग लिया। शिविर में विभाग के द्वारा गोदभराई एवं अन्नप्राशन के कार्यक्रम भी आयोजित थी। मुख्य रूप से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एफ आर निराला के द्वारा…
गौण खनिज के अवैध परिवहन पर 4 हाइवा जब्त… बिलाईगढ़ : खनिज अधिकारी बजरंग पैकरा के मार्गदर्शन में, संचार माध्यम से प्राप्त सूचना पर खनिज अमला द्वारा जिला अंतर्गत खनिजों के खनन परिवहन एवं भण्डारण के रोकथाम हेतु समय- समय पर आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है। शुक्रवार को खनिज अमला द्वारा भटगांव तहसील क्षेत्र अंतर्गत गौण खनिज परिवहन में संलिप्त 02 वाहन (हाईवा) पर कार्यवाही करते हुए थाना भटगांव के सुपुर्द किया गया। इसी प्रकार शनिवार को सारंगढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत गौण खनिज के अवैध परिवहन 02 वाहन (हाईवा) पर कार्यवाही करते हुए थाना सारंगढ़ में सुपुर्द किया गया।…
पुरानी रंजिश एवं चुनाव में वोट नहीं देने की बात पर हत्या…आरोपी गिरफ्तार… कसडोल : थाना क्षेत्र में ग्राम डाढाखार में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतक इतवारी राम पैकरा (55) को 7 अप्रैल 2025 को सिर में गंभीर चोट लगने के बाद जिला अस्पताल बलौदाबाजार में भर्ती कराया गया था, जहां 8 अप्रैल 2025 को उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें किसी ठोस वस्तु से सिर पर घातक वार किए जाने की पुष्टि हुई। जांच के आधार…
बिलाईगढ़ : चौथिया में आई महिला की पुल से गिरने से मौत…कोरकोटी गांव का मामला… बिलाईगढ़ : कोरकोटी गांव में पुल गिरने से एक महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गिरौदपुरी निवासी जमुना पटेल के बेटी की शादी ग्राम कोरकोटी निवासी गीता पटेल के बेटे के साथ हुई थी। जिसके बाद मृतिका अपने रिश्तेदारों के साथ चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम कोरकोटी आई थीं। बताया जा रहा है कि गिरौदपुरी में शादी समारोह के बाद दूसरे दिन चौथिया कार्यक्रम कोरकोटी में रखा गया था, जिसमें लड़की की माँ जमुना पटेल अपने परिवार एवम रिस्तेदारों के…
छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं… छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में महासमुंद जिले में गर्लफ्रेंड से मिलने गए एक नाबालिग युवक का शव मिला है। 29 जनवरी को उद्रेश वर्मा (17) अपने दोस्तों के साथ टूड्री गांव में मड़ई मेला देखने गया था। वहां से अपनी गर्लफ्रेंड को कॉल कर रात 11 बजे जमनीडीह गांव मिलने पहुंचा। तब से लापता हो गया। दोस्तों ने तलाश की। कहीं नहीं मिला तो थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। 14 दिन बाद 12 फरवरी को जमनीडीह गांव के जंगल में…
बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नगर पंचायत पवनी में हुए लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा…एक आरोपी गिरफ्तार… बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी के एक मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात, नगदी रकम और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल 7,71,000 रुपये की संपत्ति बरामद की है। मामले में प्रार्थी रामलाल साहू (58 वर्ष), निवासी नगर पंचायत पवनी, थाना बिलाईगढ़ ने 12 फरवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 11 फरवरी की दोपहर करीब…
भटगांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही…एनडीपीएस मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार… सारंगढ़ : पुलिस अधीक्षक अंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे और एसडीओपी विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में भटगांव पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। थाना प्रभारी शिव कुमार धारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल से गांजा लेकर भटगांव की ओर आ रहे हैं। सूचना पर थाना गेट के सामने मेन रोड पर…
एसडीएम बिलाईगढ़ ने अवैध खनिज परिवहन पर की बड़ी कार्रवाई, 7 वाहन जब्त… सारंगढ़ : कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश पर अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। समय-सीमा की बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन में एसडीएम बिलाईगढ़ प्रफुल्ल रजक ने अवैध रेत और पत्थर परिवहन कर रहे वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 1 हाइवा, 5 ट्रैक्टर रेत सहित तथा 1 ट्रैक्टर पत्थर को जब्त किया। कार्रवाई के दौरान दो ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेट के पाए गए, जो नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। सभी वाहनों को खनिज अधिनियम के तहत जब्त कर…
बलौदाबाजार : मेहता नगर में युवक की हत्या के 8 घंटे बाद आरोपी गिरफ्तार… बलौदाबाजार : मेहता नगर भाटापारा में युवक की हत्या के मामले में भाटापारा शहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज होने के मात्र 8 घंटे के भीतर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने तत्परता से कार्रवाई की। 10 फरवरी 2026 की सुबह सूचना मिली कि मेहता नगर बस्ती में एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में मृतक की पहचान सोनू गायकवाड, निवासी ग्राम…
