Author: Ghatna Manchan

डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन… बिलाईगढ़ : सारंगढ़ -बिलाईगढ़ के विकास खंड -बिलाईगढ़ के अंतर्गत नगर पंचायत सरसीवां में संचालित “डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां” के कुल बारह बच्चों में से प्रतिभावान आठ बच्चों का प्रथम वर्ष में ही जवाहर नवोदय विद्यालय में धमाकेदार चयन होने पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यह सफलता शिक्षिका श्रीमती सावित्री कश्यप के कुशल मार्गदर्शन, अभिभावकों और बच्चों की कड़ी मेहनत,लगन एवं श्रद्धा के फलस्वरूप प्राप्त हुई है जो कि इस क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि एवं गौरव की बात है । नवोदय विद्यालय…

Read More

शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन… रायपुर : 15 मार्च 2026 को रायपुर स्थित वृंदावन हॉल, सिविल लाइन में शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में एक भव्य एवं गरिमामय राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह इस पंजीकृत अकादमी के संस्थापक राज्यपाल व राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित संजय कुमार मैथिल सर तथा अध्यक्ष राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित मीना भारद्वाज एवं समस्त प्रदेश पदाधिकारियों के सौजन्य से संपन्न हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से पधारे उत्कृष्ट शिक्षकों, समाजसेवियों एवं कलाकारों को उनके उल्लेखनीय कार्यों…

Read More

बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा… बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे ने विधानसभा में बिलाईगढ़ एवं पवनी क्षेत्र में सहकारी बैंक की शाखा शुरू नहीं होने के मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाते हुए भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता, किसानों और व्यापारियों की सुविधा के लिए बैंक की स्वीकृति मिलने के बावजूद आज तक शाखा शुरू नहीं होना सरकार की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। विधानसभा में पूछे गए प्रश्न के जवाब…

Read More

उपलब्धि : सोनाडुला की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक… सात बहनों के परिवार से निकली बेटी ने संघर्ष और मेहनत से हासिल की सफलता, गांव की पहली राजपत्रित महिला अधिकारी बनीं… बिलाईगढ़ : विकाखण्ड बिलाईगढ़ छोटे से गांव सोनाडुला की बेटी कु. पूजा साहू ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। महिला एवं बाल विकास विभाग में महिला सुपरीटेंडेंट के पद के लिए घोषित परिणाम में पूजा साहू ने ओवरऑल 19वीं रैंक तथा महिला वर्ग में 5वीं रैंक प्राप्त की…

Read More

नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन… बिलाईगढ़ : नगर पंचायत पवनी में संपत्ति कर और समेकित कर को लेकर नागरिकों में बढ़ते असंतोष के बीच बुधवार को नगर के विभिन्न वार्डों के रहवासियों ने रैली निकालकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान नागरिकों ने कर निर्धारण की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पारदर्शिता की मांग की और संबंधित नियमावली की प्रमाणित प्रतियां उपलब्ध कराने की मांग की। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 01, 04, 05 और 06 सहित ग्राम पवनी के नागरिक बड़ी संख्या में एकत्रित…

Read More

ओमआशीष गजपाल बने युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी के जिला उपाध्यक्ष… धमतरी : युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इसी क्रम में हँचलपुर निवासी ओमआशीष गजपाल (पिता स्व. महादेव गजपाल) को जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ धमतरी का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति जिला साहू संघ धमतरी के संरक्षक दयाराम साहू एवं चितरंजन साहू के मार्गदर्शन तथा समस्त सदस्यों की सहमति से की गई। वहीं जिला साहू संघ धमतरी के जिला अध्यक्ष गणेश राम साहू की अनुशंसा पर युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अरुण साहू ने ओमआशीष…

Read More

बलौदाबाजार : ट्रक ने पीछे से बस को मारी टक्कर…4 यात्रियों की दर्दनाक मौत…दर्जन भर लोग घायल… बलौदाबाजार : जिले के सिमगा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दामाखेड़ा–दरचूरा के पास बिलासपुर से रायपुर की ओर जा रही यात्री RBS बस को पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 4 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही सिमगा थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया। घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी…

Read More

High Court : छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…चप्पे चप्पे पर कमांडो तैनात… बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर स्थित हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे राज्य में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। बुधवार सुबह हाईकोर्ट के आधिकारिक ई-मेल आईडी पर एक अज्ञात संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें कैंपस को निशाना बनाने का जिक्र किया गया था। इस सूचना के मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पूरे परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावर ने ई-मेल के जरिए हाईकोर्ट परिसर…

Read More

बलौदाबाजार : सड़क हादसे में दो पुलिस आरक्षक की मौत…चालक गिरफ्तार… बलौदाबाजार : हथबंद थाना क्षेत्र अंतर्गत उडेला–पौसरी मार्ग पर बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो आरक्षकों की दर्दनाक मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे साइबर सेल में पदस्थ आरक्षक धर्मेंद्र यादव की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे में आरक्षक प्रशांत दीवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर रेफर किया गया था लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। दोनों जवानों के आकस्मिक निधन की खबर से पुलिस महकमे में शोक की…

Read More

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : पांच लोगों की हत्या का प्रयास…तीन की मौत…दो की हालत गंभीर… सारंगढ़-बिलाईगढ़ : सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के बरमकेला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत झाल में सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे सनसनीखेज हत्याकांड की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार कुमर साय के परिवार पर उस समय हमला किया गया, जब सभी सदस्य घर में सो रहे थे। बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने अचानक घर में घुसकर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्चे ने अस्पताल ले…

Read More