Author: Ghatna Manchan
मसरूम की तलाश में जंगल गए ग्रामीणों पर भालू का हमला…तीन ग्रामीणों की हालत गंभीर… बलौदाबाजार : जिले के देवपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम धमलपुरा मे तीन भालूओ के हमले से तीन ग्रामीण घायल हो गए घायलों मे दो की हालत गंभीर होने के कारण पिथौरा स्वास्थ्य केंद्र मे प्रथम उपचार के बाद उन्हें उच्च उपचार हेतु जिला अस्पताल महासमुंद भेजा गया है. वन विभाग द्वारा घायलों को दो दो हजार रूपये की तात्कालिक सहायता राशि दीं गयी है। मिली जानकारी के अनुसार देवपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम धमलपूरा के ग्रामीण फुटु (मशरूम) लेने जंगल गए थे. इस बीच जंगल…
Exclusive : छत्तीसगढ़ में पदोन्नति प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी से शिक्षकों में बढ़ रहा आक्रोश… रायपुर : छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग की लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया एक बार फिर निर्धारित समय-सीमा में पूरी नहीं हो सकी है, जिससे प्रदेश के हजारों शिक्षक एवं कर्मचारी गहरी निराशा और असंतोष व्यक्त कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री द्वारा पूर्व में 30 जून तक पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे, जिससे वर्षों से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे शिक्षकों में उम्मीद जगी थी। किंतु विभागीय स्तर पर प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं हो सकी और अब इसे…
गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार… गिधौरी : महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाने हेतु नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय (भापुसे) के कड़े निर्देश एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिला पुलिस बल निरंतर सक्रिय है। इसी कड़ी में थाना गिधौरी-टुंडरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में एक महिला से छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने वाले बुजुर्ग आरोपी बैगा को गिरफ्तार कर करने में सफलता हासिल की है। झाड़-फूंक के बहाने…
छत्तीसगढ़ : NEET एग्जाम में तीसरी बार नहीं मिली सफलता तो छात्रा ने किया सुसाइड… रायपुर : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में दिल दलहा देने वाला मामला सामने आाय है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET में सफलता नहीं मिलने के बाद एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा को लगातार तीसरी बार सफलता नहीं मिलने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान थी। छात्रा की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है। परिजनों ने बताया कि छात्रा की उम्र 20 साल की थी। वह बीते तीन सालों से पढ़ाई पर फोकस कर रही थी और NEET का तैयारी…
कसडोल : तुलसी प्रसाद साहू राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित हुए… कसडोल : रायपुर के विमतारा में आयोजित सम्मान समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए लगभग 210 शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिभूमि एवं आईएनएच समूह के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात शिक्षाविद् संजय अग्रवाल ने की, जबकि डॉ. चितरंजन दास विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सम्मान प्राप्त करने पर श्री तुलसी प्रसाद साहू ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय परिवार, सहकर्मी शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं ग्रामवासियों के सहयोग को…
सारंगढ़ : नवपदस्थ एसपी सुनील शर्मा एक्शन मोड में, पहली समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश… सारंगढ़ – जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्री सुनील शर्मा ने पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर अपनी कार्यशैली का स्पष्ट संदेश दे दिया। वर्ष 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी श्री शर्मा ने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, एसडीओपी, थाना एवं चौकी प्रभारियों की बैठक में कानून-व्यवस्था की व्यापक समीक्षा करते हुए अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान एसपी ने जिले में कानून-व्यवस्था, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम…
नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा ने संभाला सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का कार्यभार… सारंगढ़ : वर्ष 2017 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी श्री सुनील शर्मा ने मंगलवार को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के साथ ही जिले की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी अब उनके हाथों में आ गई है। श्री सुनील शर्मा प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखते हैं। इससे पूर्व वे सुकमा और सरगुजा जैसे महत्वपूर्ण जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने पुलिस…
Exclusive : तीन साल से अटकी पदोन्नति पर बढ़ा दबाव…अब शिक्षकों ने उठाई सर्वोच्च न्यायालय और NCTE नियमों की आवाज… बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में पिछले लगभग तीन वर्षों से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक साझा मंच छत्तीसगढ़ ने मुख्यमंत्री, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव तथा लोक शिक्षण संचालनालय को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि प्रदेश में पदोन्नति प्रक्रिया माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश, राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) के मानकों तथा छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षिक एवं प्रशासनिक संवर्ग) भर्ती एवं पदोन्नति नियम 2026…
Exclusive : अघोषित बिजली कटौती से कटगी वासी परेशान…नौतपा में धूप और बिजली विभाग दोनों सता रहे…शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं… दिनेश देवांगन कटगी : पुराना बस स्टैंड कटगी के बिजली उपभोक्ता लगातार एक माह से परेशान हैं, आये दिन यहां बिजली तारों के बीच से चिंगारी निकलती रहती है, जिसके कारण पुराना बस स्टैंड के उपभोक्ताओं को बिजली बंद होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे दैनिक दिन चर्या प्रभावित हो रही है। गांव में एक दिन में 4-5 बार बंद हो रही है बिजली : हर दिन गांव में कई बार बिना सूचना दिये…
पवनी : जनदर्शन में उमड़ा मां का दर्द…प्राचार्य पर प्रताड़ना का आरोप लगा रो पड़ी बुजुर्ग महिला… 16 दिन बाद भी जांच रिपोर्ट ‘लापता’, DEO की कार्यप्रणाली पर भी उठे सवाल… बिलाईगढ़ : नगर पंचायत पवनी में आयोजित सुशासन तिहार में उस वक्त भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया, जब ग्राम पवनी की एक बुजुर्ग महिला शकुंतला पाण्डेय न्याय की आस लेकर अधिकारियों के चौखट पर पहुंची। बुजुर्ग महिला ने कोरबा जिले के पाली स्कूल के प्राचार्य मनोज सराफ पर गंभीर आरोप लगाते हुए वहां पदस्थ अपने पुत्र को मानसिक प्रताड़ना से बचाने की गुहार लगाई है। नियम विरुद्ध…
