Author: Ghatna Manchan
बिलाईगढ़ : पारिवारिक रंजिश के चलते दो सगे भाइयों ने अपने ही भाई की हत्या कर दी। मामला नगर पंचायत टुण्ड्रा का है। जहाँ वार्ड क्रमांक 2 में कोमल प्रसाद और शिवप्रसाद ने आपसी रंजिश के चलते अपने ही भाई उमेश चंद की लाठी और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। मामले की जानकारी होते ही गिधौरी पुलिस घटना स्थल पहुंची, जहां पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। http://ghatnamanchan.com/औलाद-की-चाहत-में-चढ़ा-दी-8-सा/
मुंगेर : बिहार के मुंगेर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल एक शख्स ने अपने दोस्त की 8 साल की बेटी की बलि चढ़ा दी। बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी को गर्भ नहीं ठहर रहा था, जिसके बाद उसने एक ओझा से संपर्क किया, जिसने गर्भ की रक्षा के लिए कुंवारी लड़की के खून और आंख से बनी ताबीज पहनने की नसीहत दी थी। इसी के चलते युवक ने अपने ही दोस्त की बेटी की बलि चढ़ा दी। हत्या के मामले में पुलिस ने ओझा समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया…
बिलाईगढ़ : संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय ने आज विश्व आदिवासी दिवस पर धनसीर के कमलवंसी कंवर आदिवासी भवन में पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही आदिवासी बंधुओं के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया और लोगों को पेड़ लगाने जागरूक किया। इस दौरान श्री राय के साथ नगर पंचायत बिलाईगढ़ के अध्यक्ष द्वारिका देवांगन सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं आदिवासी बंधु मौजूद रहे।
दशरथ साहू बलौदाबाजार : विश्व आदिवासी दिवस आज बलौदाबाजार जिले में भी धूमधाम से मनाया गया। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मुख्य आथित्य में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से एनआईसी के जरिए जिले के अनेक लोग भी शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने आदिवासी दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उनके निर्देश पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राकेश वर्मा ने कसडोल विकासखण्ड के 5 वन समितियों एवं पंचायतों को सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र वितरित किये। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन, जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्दिकी, डीएफओ के.आर.बढ़ाई और सहायक आयुक्त आशीष बनर्जी…
राजेन्द्र रत्नाकर नवागढ़ : जांजगीर चाम्पा जिले के नवागढ़ पुलिस ने जाली तार के दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मिसदा निवासी नोहर लाल खूंटे ने नवागढ़ थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया की वह अपनी निजी भूमि पर घेरा करने के लिए तार मंगाया था। घेरा करने के बाद कुछ बंडल बचे थे जिसे अपने घर के आंगन में रखा था। जिसमें से दो बंडल तार रविवार सोमवार की दरमियानी रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 309/21 धारा 379 भादवी कायम किया…
कवर्धा : जादू-टोने के शक में बैगा ने अपने पड़ोसी की रविवार रात हत्या कर दी। उसने अधेड़ पड़ोसी पर टंगिया से ताबड़तोड़ वार किए और उसकी मौत हो गई। इस दौरान परदेशी की पत्नी और बेटी बीच-बचाव करने आए तो उन पर भी आरोपी ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से पंडरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं परदेशी के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात…
तेजराम निर्मलकर छुरा : बरसात के दिनों में घर के बाहर चिलचिलाती धूप और घर के अंदर लो वोल्टेज व अघोषित बिजली कटौती की समस्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है । गर्मी के कारण रात के समय लोग सो नहीं पा रहे हैं। गरियाबंद जिले के छुरा विकास खण्ड अन्तर्गत के गांवों में लो वोल्टेज की समस्या से लोग बेहाल हैं। बिजली से चलने वाले सभी उपकरण कूलर, फ्रिज, टीवी, पंखे आदि लो वोल्टेज के कारण शोपीस नजर आ रहे हैं। दर्जन भर से ज्यादा गांवों के लोग यह समस्या झेल रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया…
छत्तीसगढ़ : दंतेवाड़ा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर के पलटने से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. घटना कटेकल्याण थाना क्षेत्र के तेलम टेटम गांव का है. मृतकों की पहचान कोसा (35 वर्ष), दसई कवासी (16 वर्ष), दिनेश मरकाम (9 वर्ष) और फूफे कवासी (40 वर्ष) के रूप में हुई है.
नागपुर : सिविल लाइंस स्थित होटल हेरिटेज में 5 अगस्त 2021 को जीरोमाइल राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र के 15 वें स्थापना दिन के अवसर पर विशेषांक का विमोचन एवं जीरोमाइल आइकन अवार्ड – 2021 हुआ। इस समारोह में छत्तीसगढ़ से पत्रकार, लेखक, कवि, ज्योतिषचार्य एवं समाज सेवक पंडित पीके तिवारी को कोरोना महामारी में उत्कृष्ट कार्य के लिए नागपुर के महापौर श्री दया शंकर तिवारी के कर कमलों से समाज रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। http://ghatnamanchan.com/छत्तीसगढ़-शिक्षिका-को-अवै/ पंडित पी के तिवारी बहुविध प्रतिभा के धनी है। ये यूनाइटेड नेशन्स के ग्लोबल टैलेंट पुल के भी सदस्य है। UN2030 प्रोजेक्ट…
जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में माकड़ी थाना क्षेत्र के सरइबेड़ा गांव की रहने वाली बुकाय मरकाम (44) ने मामूली विवाद पर अपने ही पति पुन्नूराम को मौत के घाट उतारा दिया है। आरोपी महिला ने सुबह लगभग 10 बजे घर के किचन में ही लोहे के बसूला से पति की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी और कुछ घंटों में ही हत्या की आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, मृतक पुन्नूराम के भाई करिया मरकाम ने माकड़ी थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी…
