Author: Ghatna Manchan

बिलाईगढ़ : संसदीय सचिव एवं बिलाईगढ़ विधायक चन्द्रदेव राय ने सारंगढ़ – बिलाईगढ़ को नवीन जिला बनाने पर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आभार जताया। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि माननीय छत्तीसगढ़ के मुखिया, युग पुरूष, यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी,आपके द्वारा 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सारंगढ़- बिलाईगढ़ को संयुक्त नवीन जिला बनाये जाने पर क्षेत्र की जनता, जनप्रतिनिधियों, आमजन एवं व्यपारियों के बीच अत्यंत हर्ष व्याप्त है। इन क्षेत्रों को जिला बनाने के लिए विगत 40 वर्षों से क्षेत्र के आमजन, जनप्रतिनिधयों एवं व्यपारियों द्वारा मांग किया जाता रहा था, जो आज आपने…

Read More

गिरीश सोनवानी गरियाबंद : देवभोग ब्लाक में वर्ष 2020 – 21 में मनरेगा के तहत कोरोना काल मे ग्रामीणों के पास रोजगार ठप्प पड़े थे। ऐसे में छत्तीसगढ़ सरकार के पास सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि कोरोना संकट के बीच लोगो को रोजगार प्रदान करे। भुपेश बघेल की सरकार ने ऐसी विषम परिस्थितियों में भी पीछे कदम नही हटाया एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत सभी जिला पंचायतों को निर्देश किया कि वे इस संकटकाल मे भी कोविड़ गाइडलाइन का पालन करते हुए मनरेगा का कार्य करवा सकते है। लेकिन इस आदेश के बाद जिला…

Read More

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक युवक ने तलवार मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसकी पत्नी करीब एक साल पहले पड़ोसी के साथ भाग गई थी। 4 दिन पहले गांव लौटी तो पति से बर्दाश्त नहीं हुआ। उसने रविवार को बीच सड़क पर तलवार से वार कर पत्नी को मार डाला। इसके बाद आरोपी भाग निकला, हालांकि पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला राजिम थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक कुरुसकेरा गांव निवासी मनोज तारक की शादी गायत्री तारक (26) से 9 साल पहले हुई थी। दोनों के 3 बच्चे भी हैं।…

Read More

छत्तीसगढ़ के पूर्वी भाग में सारंगढ़ स्थित है, इसके उत्तर में महानदी और चंद्रपुर जमीदारी, दक्षिण में फुलझर जमीदारी, पूर्व में संबलपुर जिला और पश्चिम में भटगांव और बिलाईगढ़ जमीदारिया से घिरा हुआ है। सारंग का अर्थ है बांस और गढ़ का अर्थ है किला अर्थात बांस की अधिकता के चलते क्षेत्र का नामकरण सारंगढ हुआ है। प्रारम्भ से ही राजतंत्र और सामन्तशाही की पोषक छत्तीसगढ़ अंचल में स्थित चौदह देशी (सामंती) रियासतों में सारंगढ़ रियासत एक थी। प्रारम्भ में सारंगढ़ रियासत हैहयवंशी कलचुरी शासकों के अधीनस्थ थी, ततपश्चात सारंगढ़ का क्षेत्र सम्बलपुर अठारह गढ़जात में शामिल कर लिया गया।…

Read More

बलौदाबाजार : स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा सारंगढ़ -बिलाईगढ़ सहित 4 नए जिले के गठन किए जाने की घोषणा से क्षेत्र में अपार खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। लोगों ने जगह-जगह आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किए। लोगों ने कहा कि आज उन्हें आजादी का जश्न मनाने के साथ-साथ नए जिले का भी जश्न मनाने का अवसर मिल गया। लोग स्वतंत्रता दिवस के साथ-साथ नए जिले के गठन की भी बधाई देने लगे। वर्षों पुरानी मुरादें पूरी होने से लोगों के चेहरे पर खुशी झलक…

Read More

बिलाईगढ़ : ग्राम पंचायत छिर्रा द्वारा आज 15 अगस्त के शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत भवन छिर्रा में सरपंच संध्या खटकर ने पंचों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। ततपश्चात कोविड टीकाकरण के दौरान टीकाकरण हेतु प्रेरित करने व टीकाकरण में अपनी सहभागिता निभाने वाले को प्रशस्ति पत्र व मेडल भेंट कर सम्मानित किया गया। जिसमे प्रमुख रूप से केशव साहू आर. एच. ओ. उपस्वास्थ्य केंद्र छिर्रा, महेत्तर लाल देवांगन सहायक शिक्षक शा. प्रा. शाला पवनी, अनिल कुमार साहू सहायक शिक्षक शा. प्रा. शाला पवनी, किशन श्रीवास कम्प्यूटर ऑपरेटर जनपद पंचायत बिलाईगढ़, सावित्री देवी साहू A.W.W. आंगनबाड़ी केन्द्र…

Read More

बिलाईगढ़ : सारंगढ़-बिलाईगढ़ संयुक्त जिला घोषित होने के बाद पहली बार बिलाईगढ़ पहुंचे चन्द्रदेव राय का बिलाईगढ़ बस स्टैंड में कार्यकर्ताओं द्वारा बाजे गाजे के साथ जोशीला स्वागत किया गया। बता दे कि संसदीय सचिव चंद्रदेव राय के अथक प्रयास से बिलाईगढ़ को भी संयुक्त जिला बनाने की घोषणा आज सीएम भूपेश बघेल ने की। जिसके बाद बिलाईगढ़ में नगरवासियों ने फटाके जलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। वही जिला घोषित होने के बाद जब संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय बिलाईगढ़ पहुंचे तो बस स्टैंड से विधायक कार्यालय तक जगह जगह विभिन्न संगठनों द्वारा उनका स्वागत कर आभार जताया। इस दौरान…

Read More

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार में स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रभारी मंत्री उमेश पटेल ने ध्वजारोहण किया. इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन कर शहीदों के परिजनों का सम्मान किया. इस अवसर पर कोरोना वॉरियर्स के योगदान को भी याद करते हुए उनका सम्मान किया गया. इसके अलावा कोरोनाकाल में मरीजों की सेवा करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले डॉ. शैलेन्द्र साहू के परिजनों का सम्मान किया गया.

Read More

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा की है. सीएम ने प्रदेश में चार नए जिले सक्ति, मनेन्द्रगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मोहला-मानपुर को जिला बनाने का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री ने 18 नए तहसीलों और 4 जिलो की घोषणा की। इनमे नांदघाट, सोहेला, सीपत, बोदरी, बिहारपुर, चांदो, रधुनाथ नगर, डौरा- कोचली, कोटमी- सकोला, सरिया, छाल, अजगरबहार, बरपाली, अहिवारा सरोना, कोरर, बारसुर, मर्दापाल, धनोरा, अड़भार, गंगलूर, कुटरू, लालबहादुर नगर, तोंगपाल को नया तहसील बनाया गया है। ध्वजारोहण के बाद सीएम ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत ने दो शताब्दी से अधिक अंग्रेजों की प्रताड़ना सहा है. ग़ुलामी…

Read More

कर्नाटक के चामराजनगर में शादी के प्रस्ताव को अस्वीकार करने पर 23 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर खुद को और अपनी प्रेमिका को कार में बंद कर आग लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मामबली गांव के बाहर जली हुई कार में श्रीनिवास (23) और कंचना (22) के शव बरामद किए गए। अगारा-मामबली पुलिस थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक कार के भीतर पेट्रोल छिड़कने के बाद आग लगाई गयी, जिसके कारण दोनों की जलकर मौत हो गयी। दोनों एक ही कक्षा में पढ़ाई करते…

Read More