Author: Ghatna Manchan
जांजगीर : सांसद गुहाराम अजगले ने आज कार्यालय सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय जांजगीर का जायजा लिया। इस दौरान श्री अजगले ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसआर बंजारे और सिविल सर्जन डॉ अनिल जगत से मुलाकात कर वर्तमान में कोविड 19 संक्रमण की जानकारी ली। http://ghatnamanchan.com/शिवरीनारायण-शादी-में-डां/ बता दे कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के निर्देशानुसार प्रत्येक जिला चिकित्सालय मे ऑक्सीजन प्लांट DRDO (राष्ट्रीय रक्षा अनुसंधान ) द्वारा लगाना प्रायोजित है। इस संबंध में भी सांसद अजगले ने जानकारी ली।
सारंगढ़ : पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी नेताओं का सघन दौरा कार्यक्रम चल रहा है, कभी सारंगढ़ अंचल में प्रभारी मंत्रियों का आगमन हो रहा है तो कहीं छत्तीसगढ़ के मंत्री निजी कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। गुरुवार शाम सारंगढ़ में छत्तीसगढ़ के युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद पाणी कोको का आगमन हुआ। जिसको लेकर सारंगढ़ के युवा कांग्रेसियों में काफी उत्साह का माहौल देखा गया, सारंगढ़ के भारत माता चौक में अपने नेता के आगमन पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आतिशी स्वागत किया। http://ghatnamanchan.com/शिवरीनारायण-शादी-में-डां/ इस दौरान जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस रायगढ़ विक्की आहूजा, जिला महासचिव राजकमल…
मध्यप्रदेश : रतलाम के शिवगढ़ में 21 जून को नवविवाहिता की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। नवविवाहिता अंजलि की हत्या उसी के पति दिलीप सोनावा ने की थी। वह शादी के बाद शारीरिक संबंध नहीं बनाने देने से नाराज था। अपनी करतूत छिपाने के लिए उसने पुलिस से झूठ कह दिया कि अंजलि बाथरूम में फिसल गई थी। शव की पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद सच सामने आ गया। सेंधवा निवासी अंजलि की शादी शिवगढ़ के दिलीप सोनावा से 15 जून को हुई थी। 5 दिन बाद 21 जून को अंजलि को घायल अवस्था में…
जगदलपुर : खाद की किल्लत से किसानों को हो रही समस्याओं को लेकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ “जे” ने राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौपा। बता दे कि विगत दिनों बस्तर के किसानों को खेत में बोआई के दौरान सरकारी लेम्सों में खाद की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते बाजार में कालाबाजारी जोरों पर है। जिसके चलते पार्टी द्वारा जांच कमेटी गठित कर जिले के खाद गोदामों का निरीक्षण किया गया तो यह पता चला कि इस वर्ष जिले के 1 लाख 58 हजार हेक्टियर जमीन पर खेती की जाती है, जिस पर खाद आपुर्ति…
राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले में सोशल मीडिया पर महिला टीचर को अश्लील फोटो भेजने वाले शिक्षा विभाग के खेल अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि आरोपी ने टीचर को अश्लील तस्वीरें की पूरी एल्बम भेजी थी। इतना ही नहीं आरोपी ने टीचर के आपत्ति जताने पर फोन पर उससे धमकी देकर गंदी बातें भी की थीं। जिसे महिला टीचर की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया है। बसंतपुर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर यह पूरी कार्रवाई की है। गिरफ्तार किए गए अधिकारी का नाम किशोर मेहरा बताया गया है। बसंतपुर…
झारखंड के नए राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड हाईकाेर्ट के चीफ जस्टिस रवि रंजन ने बुधवार को राजभवन के बिरसा मंडप में पद और गाेपनीयता की शपथ दिलवाई। छत्तीसगढ़ के रायपुर से सात बार सांसद रहे रमेश बैस झारखंड के 10वें राज्यपाल हैं। रमेश बैस मंगलवार काे रांची पहुंच गए थे। 2 अगस्त 1947 को रायपुर में जन्मे रमेश बैस 1989 में पहली बार सांसद बने। तब से वे लगातार 2019 तक रायपुर का प्रतिनिधित्व करते रहे। अटल विहारी वाजपेयी की सरकार में राज्यमंत्री भी थे। वे लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक भी रहे। 70 वर्ष से अधिक उम्र…
ग्राम स्वच्छता एवं पोषण समिति द्वारा मलेरिया रोको अभियान के तहत मितानिनों द्वारा किया गया कार्यक्रम…
गिरीश सोनवानी मैनपुर : मैनपुर ब्लाक के अमलिपदर में ग्राम स्वच्छता एवं पोषण समिति द्वारा मलेरिया रोको अभियान के तहत मितानिन प्रशिक्षक विभाग जिला संयोजक बसंत जैन के निर्देश अनुसार मितानिनों द्वारा कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में अमलिपदर सरपंच सेवन पुजारी, उपसरपंच कलेश्वर नागेश, ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीमती ललिता यादव, प्रशिक्षिक मितानिन पिंकी सिन्हा, डॉक्टर भावेश कुमार यादव, आँगन बाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती चन्द्रिका श्रीवास उपस्थित रही। कार्यक्रम के दौरान कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मितानिनों को मास्क, कोरोना किट, ऑक्सीमीटर, थर्मामिटर, साबुन का वितरण किया गया। साथ ही गांव के लोगो को घर घर जाकर जागरूक किया…
बिलासपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला/शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित महंगाई के विरोध में साइकिल रैली में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम का जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के मार्गदर्शक में जिला पंचायत सदस्य/ जिला योजना समिति सदस्य बिलासपुर मार्गदर्शक पार्षद वार्ड क्रमांक 68 नगर निगम बिलासपुर के मार्गदर्शन में कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण मनोज श्रीवास, महेश मिश्रा, गणेश वर्मा, राजीव कश्यप, मंगल बाजपेई के नेतृत्व में जबरदस्त स्वागत किया गया। इस स्वागत सभा में सिर्फ एक जगह मोहन मरकाम जी स्टेज में पहुंचे, इस अवसर त्रिलोक श्रीवास के समर्थकों ने मोहन…
बलौदाबाजार : केन्द्र प्रवर्तित योजना के अंतर्गत पढ़ना लिखना अभियान कार्यक्रम पूरे राज्य के साथ-साथ बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में भी प्रारंभ किया गया है। संचालक राज्य साक्षरता मिशन के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष व कलेक्टर जिला साक्षरता मिषन प्राधिकरण जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के मार्गदर्शन में जिले में भी राज्य द्वारा प्राप्त लक्ष्य 8000 निरक्षरों का सर्वे एनएसएस, एनसीसी, स्काउड व स्कूली बच्चों के द्वारा जिले के चिन्हांकित 71 ग्राम पंचायतों व 40 वार्डों में किया गया। सर्वे उपरांत लक्ष्य के अनुरूप निरक्षरों का नाम अपलोड किया गया। http://ghatnamanchan.com/शिवरीनारायण-शादी-में-डां/ संचालक के आदेशानुसार कलेक्टर सुनील जैन ने विकासखण्ड बलौदाबाजार को 2000, बिलाईगढ़ को 1500, कसडोल…
बलौदाबाजार : जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त संचालक श्रीमती अर्चना राणा सेठ द्वारा वजन त्यौहार में आंगनबाड़ी केन्द्रों का दौरा कर बच्चों के वजन का अवलोकन एवं सत्यापन किया। डॉ फरिहा आलम सिद्की ने बलौदाबाजार विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोड़खपरी के आंगनबाड़ी केन्द्र में पहुंचकर उपस्थित बच्चों के वजन मापन का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने आदर्श, जयकिशन,सुभाष आदि का वजन अपनें समक्ष में लिया। साथ ही उन्होंने बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर उनसे बच्चों के सेहत के बारे में जानकारी हासिल किया। उन्होंने पूरक पोषण आहार के उपलब्धता…
