Author: Ghatna Manchan
रायपुर : रायपुर शहर के गोलबाजार थाने के ठीक पीछे सोमवार रात बाजार में दुकानदारों के सामने ही एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक के गले पर हमलावर ने चाकू मारा तो वह घायल हालत में दौड़ता हुआ थाने पहुंच गया। अंदर घुसते ही उसने कहा कि वह मुझे मार देगा। पुलिस अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मरने वाले युवक का नाम भोला तांडी है। वह मारवाड़ी श्मशान घाट के आसपास का रहने वाला था। घटना बाजार में लगे CCTV कैमरे में भी कैद हो गई है। एडिशनल एसपी लखन पटले ने…
बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिला कोविड अस्पताल के प्रभारी डॉ शैलेन्द्र साहू का रविवार को निधन हो गया। डॉ साहू की मौत की खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल गई, जिसने भी सुना उसकी आंखें नम हो गई। वही जिस अस्पताल में डॉ साहू ने कोरोना से हजारों लोगों को जीवनदान दिया आज उसी कोरोना ने डॉ साहू अपने आगोश में ले लिया। उनके निधन के बाद जो लोग उससे जुड़े है वे तो दुखी है ही मगर जो लोग उसके उपचार से कोरोना को हराकर अपना जीवन जी रहे हैं ऐसे लोगों को काफी तकलीफ हो रही है।…
छत्तीसगढ़ : भाइयों के बीच खूनी खेल, मामूली बात पर बड़े भाई ने छोटे भाई के सीने में तीर मारकर की हत्या…
मगरलोड : ब्लाक मुख्यालय से महज 7 किलोमीटर दूर ग्राम बेलोरा के गोदरा डेरा में बड़े भाई ने छोटे भाई को तीर कमान से सीने में वार कर हत्या कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही कर रही है। http://ghatnamanchan.com/घटना-मंचन-पत्नी-के-मायके-ज/ थाना से मिली जानकारी अनुसार सोमवार को बेलोरा गोदरा डेरा में कुशल कमार उम्र 32 वर्ष पिता बिहारी ने अपने छोटे भाई टुकेश्वर कमार को घर में तीर कमार से सीने में वार कर हत्या कर दिया। http://ghatnamanchan.com/घटना-मंचन-खाई-में-गिरी-यात/ जानकारी के मुताबिक घटना आज दोपहर की…
आकेश्वर यादव बलरामपुर : जिले के अधिवक्ता संघ राजपुर द्वारा आज व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित अधिवक्ता कक्ष में नव पदस्थ व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2 सुश्री आकांक्षा बेक का स्वागत किया गया।संघ के अध्यक्ष जय गोपाल अग्रवाल ने इस अवसर पर स्थानीय बार के द्वारा हर संभव सहयोग देने और पिडितों को न्याय के लिए त्वरित पहल करने की बात कही। व्यवहार न्यायाधीश सुश्री आकांक्षा बेक ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मामलों की सुनवाई और शीघ्रता से निराकरण के लिए बार बेंच दोनों के बीच सामंजस्य अत्यंत जरूरी है और आप सबों के सहयोग से ही न्याय निर्णयन…
आकेश्वर यादव बलरामपुर : जिले के शंकरगढ़ विकासखंड में स्थानीय लोग महाविद्यालय के विकास के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं। अरुण प्रताप सिंह देव महाविद्यालय शंकरगढ़ में जनभागीदारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित आम नागरिकों की संयुक्त रूप में महाविद्यालय के विकास के लिए बैठक हुई। बैठक में जनभागीदारी के प्रभारी डॉ. पुनीत राय ने बताया कि महाविद्यालय का विकास सरकारी बजट से होना असंभव है, इसलिए महाविद्यालय के विकास के लिए स्थानीय लोगों की भूमिका अहम होती है। उनके प्रभावी शब्दों ने एक बार फिर से लोगों का दिल जीत लिया और बैठक के उद्देश्य को समझते हुए सभी ने…
बिलाईगढ़ : जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर ने आज बलौदाबाजार जिले के सभी ब्लॉक में ब्लॉक प्रभारी नियुक्त किया है, जिसमे बिलाईगढ़ ब्लॉक प्रभारी के रूप में ताराचंद देवांगन को नियुक्त किया गया, इसी के साथ ताराचंद देवांगन को अब एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है, क्योंकि वह जिला उपाध्यक्ष के पद पर भी है। आपको बता दे पूर्व में कई वर्षों तक वे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरसींवा अध्यक्ष के रूप में भी काम किये है, जिसके बाद इनकी सक्रियता को देखते हुए जिला उपाध्यक्ष पद से भी समान्नित किया गया। वही आज उन्हें बिलाईगढ़ ब्लॉक प्रभारी का…
बिलासपुर : बिलासपुर जिले में तनाव से ग्रसित ग्राम कोटवार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मामला मस्तूरी क्षेत्र के पचपेड़ी थाना के ग्राम सोनसरी की है, मिली जानकारी के मुताबिक सोनसरी निवासी गीता दास गांव का कोटवार है जो पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से तनाव में था, वहीं लोगो की माने तो उसकी पत्नी उसे सात दिन पहले छोड़ के चली गई थी, जिससे वो तनाव में रहने लगा, कल रात 11बजे के आसपास साड़ी को फंदा बनाकर कोटवार ने आत्महत्या कर ली, फिलहाल पचपेड़ी पुलिस जांच ने जुट गई है।
बलौदाबाजार : जिला अस्पताल में पदस्थ कोविड प्रभारी डॉ. शैलेन्द्र साहू का आज निधन हो गया हैं। मिली जानकारी के अनुसार कल शाम उनकी अचानक तबियत खराब हो गई। उनका कोविड जांच भी किया गया। जिसमें पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। आज सुबह 11 बजे के आसपास उनकी मौत की दुःखद सूचना आई हैं। http://ghatnamanchan.com/घटना-मंचन-खाई-में-गिरी-यात/ डॉक्टर शैलेन्द्र साहू की प्रारंभिक शिक्षा गरियाबंद में हुई। वे शुरू से ही शांतप्रिय व मेघावी छात्र थे। एक वर्ष उन्होंने वेटनरी डॉक्टर के तौर पर भी सेवाएं दी। उसके बाद आगे एमबीबीएस की पढ़ाई मेडिकल कॉलेज बिलासपुर में पूरी की। विगत पांच वर्षों…
भोपाल : मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा से लगे टूरिस्ट प्लेस तोरणताल में रविवार को भयानक सड़क हादसा हो गया। इसमें अब तक 8 लोगों की मौत हुई है और 15 लोग घायल हैं। यहां यात्रियों से भरी एक जीप खाई में गिर गई। हादसा महाराष्ट्र के नंदूरबार जिले में हुआ है। मरने वाले सभी लोग बड़वानी जिले के ग्राम चैरवी और सेमलेट के रहने वाले हैं। हादसे के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक जताया है। हादसा इतना भयानक था कि खाई में दूर तक लाशें बिखर गईं। मिली जानकारी के अनुसार जीप में 20 से 25 लोग…
जगदलपुर : जगदलपुर में रविवार देर शाम बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शहर के सर्राफा कारोबारी को घेर कर उन पर गोलियां चलाई गईं। व्यापारी से 70 हजार रुपए और करीब 500 ग्राम सोना लूटकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने अब शहर में नाकाबंदी कर दी है। यह घटना वृंदावन कॉलोनी के पास हुई। अब आला अफसर घटना स्थल का मुआयना कर रहे हैं। इस हमले में घायल हुए कारोबारी को महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। http://ghatnamanchan.com/छत्तीसगढ़-सड़ी-गली-अवस्था-म/ बता दे कि पिछले कई सालों से जगदलपुर के संजय मार्केट में सोने चांदी का कारोबार करने…
