Author: Ghatna Manchan
खरसिया : खरसिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम रक्शापाली में कलार समाज ने पौधारोपण किया गया। इस दौरान कलार समाज महासभा के अध्यक्ष विजय जायसवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा लगाना जरूरी है, पेड़ों से ही हमें शुद्ध आक्सीजन मिलता है। वर्तमान में देश के साथ पूरा विश्व कोरोना बीमारी से जूझ रहा है। ऐसे में पर्यावरण को शुद्ध रखना और अधिक जरूरी है। http://ghatnamanchan.com/घ्रटना-मंचन-बहन-के-सामने-भ/ इस दौरान धर्मजयगढ़ परिक्षेत्र अध्यक्ष श्रीमती संतोषी डनसेना, संगठन मंत्री सुनील डनसेना, खरसिया परिक्षेत्र उपाध्याय जयप्रकाश डनसेना, अर्जुन डनसेना, खरसिया कलार समाज परिक्षेत्र संयोजक किशन डनसेना, कार्यक्रम प्रभारी भोगेंद्र डनसेना, लूतन डनसेना, भीष्मदेव…
रायपुर : रायपुर में एक युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। उस पर शुक्रवार की रात कुछ बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। मामला रायपुर के बजरंग नगर भीमसेन सोसायटी के पास बनी बस्ती का है। यहां रहने वाले बॉबी ठाकुर नाम के युवक पर तलवार और रॉड से मोहल्ले के युवकों ने हमला किया है। सब्बल से युवक के सिर और सीने पर कई वार किए गए। उसके पेट में लोहे की रॉड घुसा दी। आजाद चौक थाने की पुलिस ने इस मामले में हमला करने वाले शुभम साहू और आशू पांचे के खिलाफ हत्या के…
सागर : सागर जिले के केसली थाना क्षेत्र के निवारी खुर्द गांव से लापता 7 साल की बच्ची का शुक्रवार को शव दो टुकड़े में है। सिर धड़ से अलग था। बच्ची की हत्या कर शव को बोरी रखकर जमीन में गाड़ा गया था, लेकिन जानवरों ने शव निकाल लिया और नोंच खाया। शव पर मिले कपड़ों से परिवार वालों ने नाबालिग की पहचान की है। बच्ची से ज्यादती की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। गांव के कुछ संदेहियों को पकड़ा है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। निवारी खुर्द गांव की रहने…
बलौदाबाजार : जिला पंचायत सभागार में आज संसदीय कार्य, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी, पशुधन विकास, मछ्लीपालन जल संसाधन एवं आयाकट विभाग की संसदीय सचिव सुश्री शकुन्तला साहू ने बलौदाबाजार जिले के कृषि, पशुधन, मत्स्य, उद्यानिकी, मंडी सहित सम्बंधित अन्य विभागों के कार्यो की समीक्षा की। इस दौरान सुश्री साहू ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश की अधिक बारिश से धान की बुवाई में बीज सड़ गये तो उनको पुनः बुवाई के लिये बीज उपलब्ध कराये जाए। सही समय मे किसानों के लिए खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करनें के निर्देश दिए है। साथ ही उन्होंने उद्यानिकी विभाग को मुख्यमंत्री…
कार्तिक जायसवाल भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा छ. ग. के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य के मुख्य आतिथ्य में कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के सभा कक्ष में सम्पन्न हुआ। इस दौरान अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिह आर्य ने कार्यकर्ताओं को प्रेरणादायी मार्गदर्शन किये।कार्यसमिति के शुभारंभ सत्र में भाजपा में वरिष्ठ नेता विधानसभा छ. ग. के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यसमिति के द्वितीय सत्र में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय जी ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिये तथा अनुसूचित जाति के प्रदेशाध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय ने अध्यक्षीय भाषण…
मध्यप्रदेश : विदिशा में एक युवक की उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। दोनाें की शादी 15 दिन पहले हुई थी। एक दिन पहले जब मायके से दुल्हन घर आई तो परिवार वाले होशंगाबाद नर्मदा नहाने गए थे। 5 और 6 जुलाई की रात युवक के बगल में सो रही पत्नी ने प्रेमी शुभम् को घर में बुलाया। पत्नी कृष्णा ने सोते हुए पति सोनू के हाथ पकड़े और शुभम ने कुल्हाड़ी से उसका गला काट दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मर्डर में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी पुलिस ने जब्त कर…
बालोद : जिला सेन समाज बालोद की संगठनात्मक चुनाव संपन्न होने के बाद शपथ ग्रहण समारोह मां बंजारी धाम जुंगेरा में आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि विनोद सेन प्रांताध्यक्ष, अध्यक्षता सुश्री मोना सेन पूर्व अध्यक्ष केश शिल्पी बोर्ड, ब्रांड एंबेसडर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, अध्यक्ष ओबीसी महासभा, सेन समाज प्रांतीय महिला विंग अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि खंभन लाल शांडिल्य, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, विशेष अतिथि पुनीत सेन महासचिव छत्तीसगढ़, प्रांतीय सचिव बीएल कौशिक, हरेंद्र उमरे, विधी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ प्रांत सेन समाज, भूपेन्द्र सेन जिलाध्यक्ष सेन समाज दुर्ग के आतिथ्य में जिलाध्यक्ष जगन लाल कौशिक, उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास, सचिव जितेन्द्र श्रीवास, कोषाध्यक्ष…
मध्यप्रदेश : छिंदवाड़ा के नीमढाना के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जुन्नारदेव के ग्राम करैया निवासी राहुल बंदेवार अपने दो दोस्त गौरव नागवंशी और दीपांश पंदराम के साथ पल्सर बाइक से रामपुर तानसी कोयला लाने जा रहे थे। तभी अचानक सामने से आ रहे एक ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरे युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद यहां ट्रॉफिक जाम हो गया। http://ghatnamanchan.com/शराब-के-लिए-पैसे-नही-देने-प/ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार काफी तेज…
आकेश्वर यादव बलरामपुर : जिले के कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने जिले में हाट बाजार लगाने की अनुमति का आदेश जारी कर दिया है, अब रविवार की जगह शनिवार को जिले में संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। http://ghatnamanchan.com/छत्तीसगढ़-पत्नी-से-विवाद-क/ कलेक्टर ने जारी किए अपने आदेश में कहा कि कोविड 19 प्रोटोकॉल के पूर्ण पालन के साथ ही मास्क पहनना एवं सामाजिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा। नियमों का उल्लघंन करने वाले लोगों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
आकेश्वर यादव बलरामपुर : जिले के व्यवहार न्यायालय परिसर राजपुर में आज नेशनल लोक अदालत का आयोजन हुआ। व्यवहार न्यायालय राजपुर में आयोजित लोक अदालत में खंडपीठ अध्यक्ष व्यवहार न्यायाधीश श्री गुलापन राम यादव, सदस्य अधिवक्ता जितेंद्र गुप्ता व अजीत तिग्गा ने पक्षकारों का काउंसलिंग कर आपसी समझौता कराया। व्यवहार न्यायालय राजपुर में लंबित मामलों में से लोक अदालत के माध्यम से 29 फौजदारी मामले व एक दीवानी मामले में पक्षकारों के मध्य सुलह करा कर निराकृत किया गया। इसके अतिरिक्त प्री लिटिगेशन के 39 मामलों में 22 लाख 66 हजार 18 रुपये की वसूली भी विभिन्न शासकीय एजेंसियों के…
