Author: Ghatna Manchan
बलौदाबाजार : मदनवाड़ा नक्सली हमले में शहीद जिला के वीर सेनानी मिथलेश कुमार साहू को आज जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धांजलि दी गयी। कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने उनके मूर्ति पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि देतें हुए उनके बलिदान को याद किये। इस दौरान छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा, पूर्व विधायक जनक राम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा, अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ईशान वैष्णव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सीमा वर्मा, गांव के सरपंच भुनेश्वर वर्मा, अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता, एसडीओपी कृष्ण बिहारी द्विवेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण…
रायपुर : छत्तीसगढ़ के बस संचालकों ने कल से हड़ताल का ऐलान किया है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के इस ऐलान के बाद प्रदेश के करीब 12 हजार बसों के पहिये कल से थम जायेंगे। आपको बता दें कि बस संचालक लंबे समय से यात्री किराया बढ़ोत्तरी सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी देते आये हैं, लेकिन मांगों पर निर्णय नहीं आते देख अब कल से बसों के हड़ताल का ऐलान संचालकों ने कर दिया है। इससे पहले आज बस संचालकों ने बूढ़ापारा धरनास्थल पर धरना दिया। बस संचालकों के मुताबिक कोरोना की वजह से बसों को चलाना…
रायपुर : राजधानी के महाराजबंद तालाब से एक नवजात शिशु का शव मिलने का मामला सामने आया है।सफाईकर्मी को सबसे पहले तालाब में शव दिखा जिसके बाद उसने पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक ब्रम्हपुरी किलेवाले बाबा के मजार के पीछे स्थित महाराजबंद तालाब में एक नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुरानी बस्ती निवासी दिनेश निषाद 28 वर्ष ने पुरानी बस्ती थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 11 जुलाई को सुबह 9:30 बजे प्रार्थी अन्य लोगों के साथ मिलकर…
जशपुर : पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 43 स्थित भाटामुड़ा कोंटापारा के समीप शादी समारोह से घर लौट रहे मोटरसाइकिल सवार दो युवक को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दी। घटना में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है, जिसे इलाज के लिए पत्थलगांव अस्पताल भेजा गया है। वही अज्ञात ट्रक चालक घटना के बाद से फरार हो गया है। http://ghatnamanchan.com/बलौदाबाजार-धारदार-हथिया/ घटना सोमवार तड़के सुबह की है। घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार पत्थलगांव थाना क्षेत्र के कोतोश्रवा गांव निवासी धन सिंह मांझी…
पलारी : बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भाभी ने देवर को धारदार हथियार से वॉर कर मौत के घाट उतार दिया। http://ghatnamanchan.com/छत्तीसगढ़-पहले-पत्नी-की-हत/ बता दे कि ग्राम पंचायत चक्रवाय के सरपंच दौलत बंजारे के द्वारा सूचना दिया कि गुहाराम निषाद को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दिया है कि सूचना मिलने पर ग्राम चक्रवाय पहुंचकर हत्या की घटना का जायजा लिया। प्रार्थी लोमश प्रसाद निषाद पिता गुहाराम निषाद उम्र 25 वर्ष साकिन चक्रवाय ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके पिता का अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दिया है कि रिपोर्ट पर मौके पर…
बलौदाबाजार : बलौदाबाजार तहसील कार्यालय परिसर में कार्यरत दो स्टाम्प वेन्डरों का लाईसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबित वेन्डरों में रामप्रकाश बघेल एवं यशवन्त खुन्टे शामिल हैं। जिला पंजीयक ने प्राप्त शिकायतों की जांच के बाद आज निलम्बन की कार्रवाई की है। स्टाम्प वेन्डरों पर पक्षकारों से निर्धारित मूल्य से ज्यादा कीमत वसूलने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतों की जांच में आरोप प्रारंभिक रूप से सही पाये गये हैं। कलेक्टर ने कहा है कि स्टाम्प में जो मूल्य अंकित होते है, वेन्डरों को उसी मूल्य पर पक्षकारों को बेचा जाना है। इससे अधिक मूल्य पर…
महासमुंद : पिथौरा थाना क्षेत्र में बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। करंट की चपेट में आने से 2 महिलाओं की मौत हो गई है। दोनों महिलाएं खेत में रोपा लगाने गई थीं, वहीं खेत के चारों तरफ कटीले तार लगे हुए थे। इन तारों में करंट दौड़ रहा था। वहीं खेत में पानी भरा हुआ था। बिजली तार गिरने से इन कटीले तार में करंट फैल गया था।अचानक महिलाएं इस करंट के संपर्क में आ गई। पिथौरा पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
गिरीश सोनवानी गरियाबंद : बिन्द्रानवागढ़ विधान सभा के राजनीति में भाजपा का बड़ा व परम्परागत वोटर्स माने जाने वाले पंडरा माली समाज के 15 साल के लंबित मांगो को जब कांग्रेस के नेताओं ने पूरा कर दिया। ऐसे में अब समाज के जागरूक लोग समय के साथ अपनी सोच बदलने की बात कह रहे हैं। http://ghatnamanchan.com/छत्तीसगढ़-पहले-पत्नी-की-हत/ कांग्रेसी नेताओ के जिंदाबाद के नारे के साथ निकली यह बाइक रैली किसी चुनाव प्रचार का नजारा नही है, न ही विजय जुलूस का कोई मंजर। बल्कि बिन्द्रानवागढ़ में भाजपा के परम्परागत वोटर्स माने जाने वाले पंडरा माली समाज के युवाओं द्वारा निकाली…
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से पति ने ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। महिला के सिर पर राॅड से ताबड़तोड़ वार किया गया। हत्या के बाद अपना जुर्म छिपाने के लिए पति ने चाल चली। पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराने वह थाने पहुंचा गया, लेकिन पुलिस उसके साथ ही घर आ गई तो वह चकमा देकर फरार हो गया। इस पर पुलिस दीवार फांदकर घर में घुसी तो महिला की लाश पड़ी थी। यहीं हत्यारे उसकी चालबाजी नाकाम हो गई और उसने खुद ही थाने पहुंचकर अपना जुर्म कबूला कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार…
रायपुर : कोंडागांव जिला मुख्यालय में फारेस्ट विभाग के न्यू ऑक्सन हॉल में छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन की जिला स्तरीय बैठक आहूत की गई । बैठक की शुरुआत यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम के कर कमलों से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस बैठक में संवाददाताओ के हित मे व समाज के हित मे कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा किया गया। साथ ही प्रदेश पदाधिकारियों व जिले के सदस्यों की सहमति से युवा संवाददाता अनुज कुमार को कोण्डागांव जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। प्रदेश के सबसे बड़े पत्रकार यूनियन छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष अमित गौतम के…
