Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » बलौदाबाजार : मदनवाड़ा नक्सली हमले में शहीद वीर जवान मिथलेश साहू को दी गयी श्रद्धांजलि…
    छत्तीसगढ़

    बलौदाबाजार : मदनवाड़ा नक्सली हमले में शहीद वीर जवान मिथलेश साहू को दी गयी श्रद्धांजलि…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanJuly 12, 2021No Comments3 Mins Read2 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    बलौदाबाजार : मदनवाड़ा नक्सली हमले में शहीद जिला के वीर सेनानी मिथलेश कुमार साहू को आज जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धांजलि दी गयी। कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने उनके मूर्ति पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि देतें हुए उनके बलिदान को याद किये। इस दौरान छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा, पूर्व विधायक जनक राम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा, अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ईशान वैष्णव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सीमा वर्मा, गांव के सरपंच भुनेश्वर वर्मा, अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता, एसडीओपी कृष्ण बिहारी द्विवेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने वीर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके बलिदान को हम भूला नही सकते है। देश के प्रति उनका प्रेम हम सबको प्रेरणा देता रहेगा। कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने मदनवाड़ा घटना के बारे में संस्मरण करतें हुए बताया कि वह उस दौरान राजनांदगांव में ही अपर कलेक्टर के रूप में पदस्थ था। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हमनें तत्कालीन एसपी विनोद चौबे सहित पुलिस के जवानों को खोया। उन्होंने सभी वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि देश के लिए मर मिटने से बड़ा कोई धर्म नही होता है। इस मातृभूमि के रक्षा के लिए अपने प्राणों का न्यौछावर किस्मत वालों की ही मिल पाता है। साथ ही बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा ने गांव वालों की मांग को शीघ्र ही पूरा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान सभी जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन की ओर से वीर शहीद मिथलेश साहू के पिता बंशीलाल साहू एवं उनकी माता सरस्वती साहू सहित परिवार के सदस्यों का साल, श्रीफल देकर सम्मान किया गया।

    गौरतलब है की मिथलेश साहू सिमगा तहसील के अंतर्गत ग्राम नवापारा के निवासी थे जो आरक्षक के पोस्ट में राजनांदगांव के मदनवाड़ा थाना में पदस्थ थे। 12 जुलाई 2009 को राजनांदगांव जिले के मदनवाड़ा थाना के अंतर्गत कोरकोट्टी के जंगलों में नक्सलियों द्वारा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमें तत्कालीन राजनांदगांव जिले के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार चौबे सहित कुल 33 पुलिस के जवान शहीद हुए थे। इस नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में पहली गोली मिथलेश कुमार साहू को ही लगा था। इनके अदम्य साहस एवं वीरता के लिए ग्राम वासियों द्वारा प्रतिवर्ष आज के दिन श्रद्धांजलि दिवस के रूप में मनाते हुए उनको याद करतें है। ग्राम पंचायत के सरपंच एवं शहीद परिवार के सदस्यों ने कलेक्टर सुनील कुमार जैन को ज्ञापन सौपते हुए कहा कि हमारे गाँव मे मिथलेश कुमार साहू के नाम से एक मंगल भवन की माँग रखी गयी। इस पर श्री जैन ने जल्द ही इसके लिए जमीन आरक्षित कर गाँव मे ही मंगल भवन बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश सम्बंधित विभाग को दिये हैं। इस दौरान सिमगा एसडीएम डी आर रात्रे नायब तहसीलदार सुहेला ममता ठाकुर सहित बड़ी संख्या में गांव के लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026
    Featured

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    March 25, 2026
    Featured

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,064 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,690 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,439 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,226 Views
    Don't Miss

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    By Ghatna ManchanApril 16, 20260

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ…

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1055056
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.