Author: Ghatna Manchan

पवनी में जनाक्रोश रैली : पहलगाम में हिंदुओं पर हमले के विरोध में उमड़ा आक्रोश… बिलाईगढ़ : जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध तीर्थस्थल पहलगाम में हिंदू श्रद्धालुओं पर हाल ही में हुए हमले के विरोध में मंगलवार को पवनी नगर में एक विशाल जनाक्रोश रैली का आयोजन किया गया। यह रैली स्थानीय नागरिकों, विभिन्न सामाजिक संगठनों और हिंदू संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। रैली की शुरुआत पवनी के राधा कृष्ण मंदिर से हुई और यह नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पवनपुत्र हनुमान मंदिर पर समाप्त हुई। इस दौरान लोगों ने…

Read More

बिलाईगढ़ : बच्चों ने हर्षोल्लास से मनाया अक्ती पर्व…रचाया गुड्डा-गुड़िया का विवाह… बिलाईगढ़ : अक्ती (अक्षय तृतीया) पर्व के अवसर पर नगर पंचायत पवनी के वार्ड क्र 14 में बच्चों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गुड्डा-गुड़िया का विवाह समारोह आयोजित कर उत्सव को हर्षोल्लास से मनाया। इस विशेष आयोजन में बच्चों ने अपने-अपने घरों से सजावटी कपड़े, खिलौने, फूल और मिठाइयाँ जुटाकर एक छोटी सी विवाह मंडप की रचना की। समारोह की शुरुआत बच्चों ने मंगलाचरण और हल्दी-मेहंदी रस्मों के साथ की। गुड्डे को दूल्हा और गुड़िया को दुल्हन के रूप में सजाया गया। बच्चों ने परिवार के बड़े-बुजुर्गों से…

Read More

नहर मरम्मत में गुणवत्ताविहीन कार्य नहीं होना चाहिए : कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे…कलेक्टर ने जल संसाधन अधिकारियों के साथ बैठक किया… सारंगढ़ बिलाईगढ़ : कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्टर कक्ष में जल संसाधन विभाग के तीनों ब्लॉक के अधिकारियों के साथ बैठक किया। कलेक्टर ने जिले के जल संसाधन विभाग के डिवीजन, अंतर्जिला बैराज (साराडीह, मिरौनी, कलमा), जिले के जलाशय केडार, किंकारी और पुटका की स्थिति, आगामी कार्ययोजना, बजट, सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदन आदि के संबंध में अधिकारियों से चर्चा किए। उन्होंने अधिकारियों को नहर मरम्मत का कार्य गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि…

Read More

सारंगढ़ : कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ का किया निरीक्षण… सारंगढ़ बिलाईगढ़ : कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ के सभी शाखा और कक्षों का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान कलेक्टर ने विभाग के अधिकारियों सहित सभी शाखाओं के लिपिक एवं अन्य कर्मचारियों से शाखा के कार्यों के बारे में जानकारी लिए। डॉ संजय कन्नौजे ने न्यायालय कलेक्टर, अपर कलेक्टर न्यायालय, आपदा एवं राहत, स्टेशनरी, भू अभिलेख, राजस्व रिकॉर्ड कक्ष, सहकारिता, वीसी कक्ष, खाद्य, खनिज, निर्वाचन, आवक जावक आदि का अवलोकन किया। इस दौरान अधीक्षक लक्ष्मीनारायण यादव और स्टेनो अशोक देवांगन उपस्थित थे।

Read More

सारंगढ़ : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका हेतु 22 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित… सारंगढ़ बिलाईगढ़ : महिला एवं बाल विकास विभाग के सारंगढ़ परियोजना अंतर्गत ग्राम रेड़ा, दमदरहा और हिर्री के आंगनबाड़ी केन्द्र के लिए आंगनबाड़ी सहायिका पद की भर्ती हेतु इच्छुक महिला उम्मीदवार से 22 अप्रैल 2025 तक कार्यालयीन समय में परियोजना अधिकारी कार्यालय, एकीकृत बाल विकास परियोजना, खेलभांठा सारंगढ़ के पता में आवेदन पत्र आमंत्रित किया है। बरमकेला क्षेत्र के भकुर्रा में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती : महिला एवं बाल विकास विभाग के बरमकेला परियोजना अंतर्गत ग्राम भकुर्रा के आंगनबाड़ी केन्द्र के लिए आंगनबाड़ी सहायिका पद की भर्ती हेतु 22…

Read More

सारंगढ़ : आईएएस डॉ संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया… सारंगढ़ बिलाईगढ़ : सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश अनुसार 2016 बैच के आईएएस डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सारंगढ़ में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के कलेक्टर पद का पदभार ग्रहण किया। जिला कोषालय अधिकारी चंद्रपाल सिंह ठाकुर ने वित्त से जुड़े कई रजिस्टर में उनका हस्ताक्षर कराया। इस अवसर पर जिले के अपर कलेक्टर एस के टंडन, जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू और वर्षा बंसल उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने पदभार के पहले कलेक्टर धर्मेश साहू से विश्राम गृह…

Read More

बारातियों के दो पक्ष में मारपीट…एक की हालत गंभीर… बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पचरी में बारातियों के दो पक्ष में मारपीट हो गया। जिसमें एक कि हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दे कि नगर पंचायत पवनी से साहू परिवार की बारात ग्राम पंचायत पचरी गया हुआ था, जिनमें बारातियों में आपस में ही किसी बात को लेकर हाथापाई और मारपीट प्रारंभ हो गई। जिसमें धर्मेंद्र साहू के सिर एवं कान में गंभीर चोट तथा गणेशाराम साहू को सिर एवं दाहिने पैर में चोट आई है। जिसकी शिकायत वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद गणेश साहू…

Read More

डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर मनाया गया सामाजिक समरसता दिवस…मुख्यमंत्री साय और उपमुख्यमंत्री ने वर्चुअल दिए मार्गदर्शन… सारंगढ़ बिलाईगढ़ : भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जिला पंचायत सारंगढ़ के सभागार में सामाजिक समरसता दिवस का समारोहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष संजयभूषण पांडेय द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष द्वारा समारोह में उपस्थित समाज प्रमुखों का शाल, श्रीफल भेंट कर सम्मान किया…

Read More

सेवा कार्य ‘प्याऊ घर’ का हुआ शुभारंभ…भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा राहगीरों को राहत पहुंचाने हेतु अभिनव पहल… बिलाईगढ़ : भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से ‘प्याऊ घर’ की शुरुआत की गई है। राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशानुसार एवं जिला मुख्य आयुक्त अजय गोपाल , जिला शिक्षाधिकारी एवं जिला आयुक्त एल.पी.पटेल के मार्गदर्शन में दिनांक 9 अप्रैल 2025 को इस सेवा कार्य का शुभारंभ जिला संघ सारंगढ़-बिलाईगढ़ के सौजन्य से पुष्प वाटिका, सारंगढ़ के समक्ष भव्य उद्घाटन समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम…

Read More

आम जनता के प्रत्येक आवेदन पर रहेगी साय सरकार की नजर…मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सुशासन तिहार 2025…प्रथम चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक संग्रह किए जाएंगे आवेदन… सारंगढ़ : राज्य और जिला प्रशासन के प्रत्येक स्तर पर शासकीय कामकाज में पारदर्शिता, शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों को प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और इसका लाभ समाज के उन वर्गों को तत्परता से मिले जिनके लिए सभी योजनाएं संचालित की जा रही है, इसको लेकर शासन प्रशासन स्तर पर प्रभावी पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में सुशासन तिहार 2025 संचालित करने…

Read More