Author: Ghatna Manchan

सारंगढ़ : कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने तहसील कार्यालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण… सारंगढ़ बिलाईगढ़ : राजस्व कार्यों के त्वरित निराकरण करने के मद्देनजर कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने तहसील कार्यालय सरसीवा और भटगांव का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने तहसीलदारों से राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। कलेक्टर ने नामांतरण, फौती नामांतरण, सीमांकन, डायवर्सन, रिकॉर्ड दुरुस्ती जैसे समस्त राजस्व प्रकरणों को पंजीबद्ध करने एवं उचित संधारण हेतु वाचक तहसीलदार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। समय सीमा से बाहर लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए समयबद्ध निराकरण हेतु तहसीलदार को निर्देशित किया। दोनों तहसील में उपस्थित…

Read More

बिलाईगढ़ : हीरक जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में स्काउट-गाइड्स की भव्य साइकिल रैली आयोजित…जनप्रतिनिधियों ने साइकिल चलाकर दिया पर्यावरण व जल संरक्षण का संदेश… बिलाईगढ़ : भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की स्थापना के 75वें हीरक जयंती वर्ष के अवसर पर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला संघ द्वारा पर्यावरण एवं जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने हेतु एक भव्य साइकिल संदेश रैली का आयोजन किया गया। यह रैली प्रातः 7 बजे सरसीवां बस स्टैंड से आरंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पेंड्रावन स्थित नर्सरी में सम्पन्न हुई। यह आयोजन राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी के…

Read More

गोबर से प्राकृतिक खेती की जाए तो जमीन विषाक्त से उपजाऊ होगा : विशेषर पटेल, गोसेवा आयोग अध्यक्ष…छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग अध्यक्ष ने सारंगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में ली बैठक… बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल के सारंगढ़ प्रवास के दौरान उनके मुख्य आतिथ्य में कलेक्टर कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अध्यक्ष ने गौ संरक्षण, गौ संवर्धन, गौ उत्पाद और हर घर गौ पालन के प्रति जागरूकता लाने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए। गाय चलता फिरता रसायन है। ग्रहण के समय हमारे पूर्वज गर्भवती महिलाओं के पेट में लेप लगा…

Read More

सारंगढ़ : तीर्थयात्रियों को कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने हरी झंड़ी दिखाकर किया रवाना…मथुरा वृन्दावन के दर्शन करेंगे तीर्थयात्री… बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तीर्थयात्रियों के जत्था को कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के तीर्थयात्रियों के लिए 30 अप्रैल से 3 मई 2025 तक मथुरा, कृष्ण जन्मभूमि एवं वृन्दावन को चिन्हित किया गया है। ये सभी यात्री जनपद पंचायत मुख्यालय से बस द्वारा बोर्डिंग स्टेशन रायगढ़ रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किए गए। जिले के लिए प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप 112 यात्री…

Read More

पवनी में जनाक्रोश रैली : पहलगाम में हिंदुओं पर हमले के विरोध में उमड़ा आक्रोश… बिलाईगढ़ : जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध तीर्थस्थल पहलगाम में हिंदू श्रद्धालुओं पर हाल ही में हुए हमले के विरोध में मंगलवार को पवनी नगर में एक विशाल जनाक्रोश रैली का आयोजन किया गया। यह रैली स्थानीय नागरिकों, विभिन्न सामाजिक संगठनों और हिंदू संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। रैली की शुरुआत पवनी के राधा कृष्ण मंदिर से हुई और यह नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पवनपुत्र हनुमान मंदिर पर समाप्त हुई। इस दौरान लोगों ने…

Read More

बिलाईगढ़ : बच्चों ने हर्षोल्लास से मनाया अक्ती पर्व…रचाया गुड्डा-गुड़िया का विवाह… बिलाईगढ़ : अक्ती (अक्षय तृतीया) पर्व के अवसर पर नगर पंचायत पवनी के वार्ड क्र 14 में बच्चों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गुड्डा-गुड़िया का विवाह समारोह आयोजित कर उत्सव को हर्षोल्लास से मनाया। इस विशेष आयोजन में बच्चों ने अपने-अपने घरों से सजावटी कपड़े, खिलौने, फूल और मिठाइयाँ जुटाकर एक छोटी सी विवाह मंडप की रचना की। समारोह की शुरुआत बच्चों ने मंगलाचरण और हल्दी-मेहंदी रस्मों के साथ की। गुड्डे को दूल्हा और गुड़िया को दुल्हन के रूप में सजाया गया। बच्चों ने परिवार के बड़े-बुजुर्गों से…

Read More

नहर मरम्मत में गुणवत्ताविहीन कार्य नहीं होना चाहिए : कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे…कलेक्टर ने जल संसाधन अधिकारियों के साथ बैठक किया… सारंगढ़ बिलाईगढ़ : कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्टर कक्ष में जल संसाधन विभाग के तीनों ब्लॉक के अधिकारियों के साथ बैठक किया। कलेक्टर ने जिले के जल संसाधन विभाग के डिवीजन, अंतर्जिला बैराज (साराडीह, मिरौनी, कलमा), जिले के जलाशय केडार, किंकारी और पुटका की स्थिति, आगामी कार्ययोजना, बजट, सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदन आदि के संबंध में अधिकारियों से चर्चा किए। उन्होंने अधिकारियों को नहर मरम्मत का कार्य गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि…

Read More

सारंगढ़ : कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ का किया निरीक्षण… सारंगढ़ बिलाईगढ़ : कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ के सभी शाखा और कक्षों का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान कलेक्टर ने विभाग के अधिकारियों सहित सभी शाखाओं के लिपिक एवं अन्य कर्मचारियों से शाखा के कार्यों के बारे में जानकारी लिए। डॉ संजय कन्नौजे ने न्यायालय कलेक्टर, अपर कलेक्टर न्यायालय, आपदा एवं राहत, स्टेशनरी, भू अभिलेख, राजस्व रिकॉर्ड कक्ष, सहकारिता, वीसी कक्ष, खाद्य, खनिज, निर्वाचन, आवक जावक आदि का अवलोकन किया। इस दौरान अधीक्षक लक्ष्मीनारायण यादव और स्टेनो अशोक देवांगन उपस्थित थे।

Read More

सारंगढ़ : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका हेतु 22 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित… सारंगढ़ बिलाईगढ़ : महिला एवं बाल विकास विभाग के सारंगढ़ परियोजना अंतर्गत ग्राम रेड़ा, दमदरहा और हिर्री के आंगनबाड़ी केन्द्र के लिए आंगनबाड़ी सहायिका पद की भर्ती हेतु इच्छुक महिला उम्मीदवार से 22 अप्रैल 2025 तक कार्यालयीन समय में परियोजना अधिकारी कार्यालय, एकीकृत बाल विकास परियोजना, खेलभांठा सारंगढ़ के पता में आवेदन पत्र आमंत्रित किया है। बरमकेला क्षेत्र के भकुर्रा में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती : महिला एवं बाल विकास विभाग के बरमकेला परियोजना अंतर्गत ग्राम भकुर्रा के आंगनबाड़ी केन्द्र के लिए आंगनबाड़ी सहायिका पद की भर्ती हेतु 22…

Read More

सारंगढ़ : आईएएस डॉ संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया… सारंगढ़ बिलाईगढ़ : सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश अनुसार 2016 बैच के आईएएस डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सारंगढ़ में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के कलेक्टर पद का पदभार ग्रहण किया। जिला कोषालय अधिकारी चंद्रपाल सिंह ठाकुर ने वित्त से जुड़े कई रजिस्टर में उनका हस्ताक्षर कराया। इस अवसर पर जिले के अपर कलेक्टर एस के टंडन, जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू और वर्षा बंसल उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने पदभार के पहले कलेक्टर धर्मेश साहू से विश्राम गृह…

Read More