Author: Ghatna Manchan
चुनाव अवधि तक जनदर्शन और जनसमस्या निवारण शिविर स्थगित… सारंगढ़ बिलाईगढ़ : नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, इन कार्यों की व्यस्तता के कारण कलेक्टर जनदर्शन और जिले के विभिन्न गांव में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर को कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने स्थगित किया है। यह सूचना कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में दी है। इस अवसर पर जिले के सभी अधिकारी उपस्थित थे।
सारंगढ़ : कलेक्टर धर्मेश साहू की अध्यक्षता में निर्वाचन प्रशिक्षण आयोजित…नगरपालिका आम निर्वाचन का नाम निर्देशन 22 जनवरी से प्रारंभ… सारंगढ़ बिलाईगढ़ : कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू की उपस्थिति में नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के आचार संहिता लागू होने के बाद 22 जनवरी से निर्वाचन प्रक्रिया को प्रारंभ करने के लिए सभी संबंधित रिटर्निग अधिकारियों को कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ के सभाकक्ष में प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर कलेक्टर धर्मेश साहू ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी अधिक अधिकारी कर्मचारी आदर्श आचरण संहिता के नियम अनुसार ही कार्य करेंगे।…
सारंगढ़ : पुलिस गाड़ी के चपेट में आने से कांस्टेबल की मौत…जांच में जुटी पुलिस… सारंगढ़ : छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ में एक कांस्टेबल की सड़क हादसे में जान चली गई है। जवान का नाम उमेश कुर्रे बताया जा रहा है। घटना सारंगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सरकारी पुलिस वाहन की चपेट में आकर एक कांस्टेबल की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि मृतक जवान एसपी आफिस में वायरलेस विभाग में पदस्थ था। सारंगढ़ पेट्रोल पंप के पास हुए इस हादसे की जानकारी के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच…
छत्तीसगढ़ : सनसनीखेज घटना…थैले में मिला महिला का कटा हुआ सिर और हाथ… कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. नहर में मछली पकड़ रहे बच्चों को एक तैरती हुई प्लास्टिक की थैली मिली. थैली के अंदर से युवती का कटा हुआ सिर और हाथ के कुछ हिस्से निकले. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामले की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार, सोमवार को सीएसईबी चौकी पुलिस के हसदेव नदी में बाई तट नहर…
कलेक्टर ने ली प्रेस वार्ता : निर्वाचन के संबंध में राजनीतिक दल और मीडिया प्रतिनिधियों को दी जानकारी…
कलेक्टर ने ली प्रेस वार्ता : निर्वाचन के संबंध में राजनीतिक दल और मीडिया प्रतिनिधियों को दी जानकारी… सारंगढ़ बिलाईगढ़ : कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू ने राजनीतिक दल और प्रेस प्रतिनिधियों से नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के संबंध में आचार संहिता लागू होने तथा निर्वाचन की प्रक्रिया को विस्तार से क्रियान्वयन करने के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर राजनीतिक दलों और मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस अवसर पर कलेक्टर धर्मेश साहू ने सभी आदर्श आचरण संहिता के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। नगरपालिका आम चुनाव : जिले में बिलाईगढ़, सरिया,…
बलौदाबाजार : आचार संहिता प्रभावी होते ही सम्पत्ति विरूपण पर कार्यवाही शुरू… बलौदाबाजार : राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सोमवार को नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायत के लिए निर्वाचन तिथि क़ी घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने आचार संहिता प्रभावी होते ही नगरीय निकायों एवं पंचायत क्षेत्रों में संपत्ति विरुपण पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। निर्देश के अनुपालन में नगरीय निकाय एवं पंचायत क्षेत्रों में शासकीय भावनो एवं सार्वजनिक स्थानों से सम्पति विरुपण पर कार्यवाही क़ी गई जिसमें बैनर, पोस्टर हटाने एवं दिवार लेखन को मिटाने…
बलौदाबाजार : नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तिथि घोषित…नगरीय निकाय एक एवं तीन चरणों में होगा पंचयात चुनाव…जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील… बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सोमवार को प्रदेश में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन कार्यक्रम क़ी घोषणा क़ी गई।नगरीय निकाय एक तथा पंचायत चुनाव 3 चरणों में होगी। इसके साथ ही प्रदेश सहित बलौदाबाजार – भाटापारा जिले में भी आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक सोनी ने सभी अधिकारी- कर्मचारियों को आदर्श आचार संहिता क़ा अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश…
छत्तीसगढ़ : निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान…प्रदेश में आचार संहिता लागू…इस तारीख को होगी चुनाव…
छत्तीसगढ़ : निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान…प्रदेश में आचार संहिता लागू…इस तारीख को होगी चुनाव… रायपुर : छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव लेकर निर्वाचन आयोग की प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो चुकी है. PC में चुनाव आयोग के अधिकारी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कर रहे हैं. इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी. नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान 11 फरवरी को मतदान होगा, एक ही चरण में नगरीय निकाय कराया जाएगा। 22 जनवरी से नॉमिनेशन से शुरू… 31 जनवरी को नाम वापसी होगी… 15 तारीख मतगणना होगी… पंचायत…
Big Breaking : बर्खास्त शिक्षकों पर सीएम का बयान…सरकार नही चाहती कि उनकी नौकरी जाए, लेकिन… रायपुर : छत्तीसगढ़ में बर्खास्त सहायक शिक्षकों के लिए सरकार बड़ा फैसला ले सकती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे लेकर संकेत दे दिये हैं। रायपुर के सर्किट हाउस में कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीएड शिक्षकों के प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि सरकार नहीं चाहती है कि उन्हें नौकरी से अलग किया जाये। मुख्यमंत्री ने मीडिया के सवाल के जवाब में कहा कि, हम भी नहीं चाहते की उनकी नौकरी जाये। लेकिन, जो भी होगा…
साय सरकार ने बदला भूपेश सरकार का फैसला…स्व-सहायता समूहों को फिर सौंपा ‘रेडी टू ईट’ का काम… रायपुर-साय कैबिनेट की बैठक में आज पूर्ववर्ती भूपेश सरकार के फैसले को बदलते हुए फिर से महिला स्व-सहायता समूहों को रेडी टू ईट निर्माण का काम सौंपने का निर्णय लिया गया. पहले चरण में रेडी टू ईट निर्माण का कार्य 5 जिलों में महिला स्व-सहायता समूहों को दिया जाएगा. बता दें कि पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार ने 20 नवंबर, 2022 को महिला स्व-सहायता समूह से पोषण आहार यानी रेडी टू ईट का काम छीनकर इसकी जिम्मेदारी निजी कंपनी को सौंपी थी. जिसका बीजेपी…
