Author: Ghatna Manchan
Breaking : शैक्षणिक भ्रमण के दौरान स्कूली बच्चों से भरी बस ट्रक से टकराई…शिक्षक समेत दो की मौत… कोंडागांव : कोंडागांव जिले में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां स्कूली बच्चों से भरी बस एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में ड्राइवर और एक शिक्षक की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त बस में 53 से अधिक लोग सवार थे। मिली जानकारी के अनुसार मोहला-मानपुर जिले के एक स्कूल के बच्चे शैक्षणिक भ्रमण के लिए बस्तर आए थे। अलग-अलग स्थानों को घूमने…
सारंगढ़ : मृत तेन्दुआ के आरोपी की तलाश कर रही वन विभाग… सारंगढ़ बिलाईगढ़ : सारंगढ़ (सामान्य) वन परिक्षेत्र के झिकीपाली वृत्त के पैकिन परिसर के कक्ष कमांक 1101 में 12 जनवरी को 01 नग वन्यप्राणी तेन्दुआ मृत अवस्था में पाया गया था, जिस पर तत्काल वन मंडलाधिकारी सारंगढ़, उप वनमंडलाधिकारी सारंगढ़ एवं अधीक्षक गोमर्डा अभ्यारण्य सारंगढ़ तथा वन परिक्षेत्राधिकारी सारंगढ़ एवं परिक्षेत्र अधिकारी गोमर्डा अभ्यारण्य बरमकेला एवं समस्त कर्मचारी एवं डॉग स्क्वायड के साथ घटनास्थल में पहुंच गए। घटना स्थल पर तीन डॉक्टरों की टीम द्वारा मृत तेन्दुआ का पोस्टमार्टम किया गया। डाक्टरों की टीम के द्वारा शव विच्छेदन…
नगरीय निकाय चुनाव के तारीखों का ऐलान आज…दोपहर 2 बजे के बाद हो सकती है चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस…आचार संहिता हो जाएगी लागू… रायपुर : छत्तीसगढ़ में आज नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव का बिगूल फूंक जाएगा। दोपहर 2 बजे के बाद किसी भी वक्त आचार संहिता का ऐलान हो सकता है। चुनाव आयोग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। माना जा रहा है कि 2 बजे के बाद चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा। 25 फरवरी के पहले चुनाव की पूरी प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी, चुनाव की…
सिंचाई पम्प के लिए निःशुल्क विद्युत सहायता योजना का नाम अब डॉ खूबचंद बघेल किसान विद्युत सहायता योजना : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा… 15 फरवरी तक किसानों को धान खरीदी के अंतर की राशि एकमुश्त देंगे – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री श्री साय ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को दी 137.41 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात… सारंगढ़ में 38 करोड़ से बनेगा जिला अस्पताल : मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन सारंगढ़-बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ सरकार 15 फरवरी तक धान खरीदी के मूल्य के अंतर की राशि किसानों को एकमुश्त देगी। इसका निर्णय आज केबिनेट की बैठक में ले लिया गया है।…
बलौदाबाजार : कसडोल पुलिस को मिली सफलता…छांछी में हुये चोरी का पर्दाफाश…एक गिरफ्तार… बलौदाबाजार : कसडोल पुलिस को छांछी गांव में हुए चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। मिली जानकारी के अनुसार चोलेश साहु उर्फ पिन्टु ग्राम छाछी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके मकान मे अज्ञात चोर द्वारा घरमें घुसकर, अंदर रखे सोने चांदी के आभुषण, नकदी रकम तथा घर के सामने खडी क्रेटा कार को चोरी कर ले गया है, जिस पर थाना कसडोल में अपराध क्रमांक 50/2025 धारा 331(3) 305(ए) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया…
26 एवं 30 जनवरी को शुष्क दिवस घोषित…शराब दुकाने रहेगी बंद… बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी दीपक सोनी ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस एवं 30 जनवरी को महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर जिले के समस्त देशी विदेशी मंदिरा दुकानें को पूर्णतः बंद रखने हेतु शुष्क दिवस घोषित किया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी दीपक सोनी ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उप धारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये जिले में संचालित समस्त देशी/विदेशी मदिरा एवं कम्पोजिट मदिरा की फुटकर दुकानों, क्लब आदि…
हरा सोना वनवासियों के जीवन में भर रहा खुशियां…प्रति मानक बोरा दर में बढ़ोत्तरी से तेन्दूपता संग्राहक उत्साहित…बलौदाबाजार की उषा… बलौदाबाजार : जीवन यापन के लिए वन एवं वन उत्पाद पर निर्भर रहने वाले वनवासियों के जीवन में हरा सोना कहे जाने वाले तेन्दूपत्ता खुशियां भर रहा है। तेंदूपत्ता संग्रहण अब फायदे क़ा काम साबित हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सरकार गठन के बाद तेन्दू पत्ता संग्रहण की दर को बढ़ाकर 5500 रुपए प्रति मानक बोरा कर दिया है।इससे तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों में उत्साह का माहौल है। बलौदाबाजार विकासखंड के छोटे से गाँव बिटकुली की ऊषा…
छत्तीसगढ़ : पतंग के मांझे से कटा बच्चे का गला…ईलाज जारी… रायपुर : रायपुर के टिकरापारा में राधा कृष्ण मंदिर के पास एक बच्चे का गला पतंग के मांझे से कट गया।जानकारी के मुताबिक टिकरापारा निवासी प्रकाश का पुत्र पतंग और मांझे से खेल रहा था तभी अचानक मांझे का धागा उसके गले में आया और फिर उसका गला कट गया। जिसके बाद उसे आंबेडकर हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां बच्चे का इलाज जारी है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक सम्पन्न…लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक सम्पन्न…लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय… कैबिनेट की बैठक में किसानों के हित में आज एक बड़ा निर्णय लिया गया। इस निर्णय के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के अनुरूप इस साल भी समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले राज्य के लगभग 27 लाख किसानों को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा घोषित दर के अनुसार 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा। इस साल किसानों से केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य 2300 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी की जा रही है, जिसका भुगतान…
बिलाईगढ़ : कोप्टा एक्ट के तहत पवनी में चलानी कार्यवाही…तंबाखू निषेध पर सख्ती… बिलाईगढ़ : कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ़ धर्मेश साहू एवं मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी एफ आर निराला की दिशा निर्देश एवम खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ पुष्पेंद्र वैष्णव के मार्गदर्शन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी में सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू और धूम्रपान से संबंधित नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन ने कोप्टा (COTPA – Cigarettes and Other Tobacco Products Act) के तहत सख्त कार्रवाई की। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाकर कई मामलों में जुर्माना लगाया और जागरूकता अभियान चलाया गया। उक्त अभियान में उपस्थित…
