Author: Ghatna Manchan
गिरोह के 02 आरोपियों को ग्राम हसुवा में चोरी का बैटरी बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश करते हुए पकड़ा गया…आरोपियों से चोरी का 12 मोटरसाइकिल एवं 01 नग बैटरी किया गया बरामद… बलौदाबाजार : थाना गिधौरी पुलिस द्वारा और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है इसके साथ ही क्षेत्र अंतर्गत शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार चेकिंग अभियान भी जारी है। इसी क्रम में दिनांक 21.01.2025 को ग्राम हसुवा में मोटरसाइकिल से चोरी का बैटरी बेचने की फिराक में घूमते हुए 02 आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा…
शासकीय और अर्द्धशासकीय विश्राम गृहों में राजनीतिक प्रचार प्रसार प्रतिबंधित… सारंगढ़ बिलाईगढ़ : नगरीय निकाय और पंचायत आम चुनाव 2025 के मद्देनजर कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने आदेश जारी कर शासकीय या अर्द्धशासकीय विश्राम भवन, सर्किट हाउस में राजनीतिक प्रचार प्रसार प्रतिबंधित किया है। आचार संहिता लागू दिनांक से नगरीय निकाय और पंचायत आम चुनाव 2025 समाप्ति तिथि तक कोई भी राजनैतिक दल के व्यक्ति, मंत्रीगण, सार्वजनिक उपक्रमों के पदाधिकारी आदि, शासकीय अथवा अर्द्धशासकीय विश्राम भवनों , सर्किट हाउस, गेस्ट हाउस, छत्तीसगढ़ भवन आदि में चुनाव प्रचार-प्रसार अथवा राजनैतिक उद्द्देश्य से न तो ठहर सकते हैं, और न ही राजनैतिक…
जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू ने सभी अवकाश पर लगाया प्रतिबंध…बिना अनुमति अवकाश और मुख्यालय छोड़ने पर होगी कार्यवाही… सारंगढ़ बिलाईगढ़ : निर्वाचन आचार संहिता लागू होने पर छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू ने निर्वाचन जैसे लोक महत्व के कार्य को दृष्टिगत रखते हुए नगरीय निकाय और पंचायत आम चुनाव 2025 की कार्यवाही संपन्न होने तक जिले में स्थित सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय, केन्द्रीय कार्यालयों एवं भारत सरकार के उपक्रमों में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाश को प्रतिबंधित किया जाता है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदेश…
बलौदाबाजार : 38 स्कूली बच्चों की तबियत बिगड़ी…कलेक्टर दीपक सोनी पहुंचे हॉस्पिटल… बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम खपराडीह स्कूल में बच्चों की अचानक तबीयत खराब हो गई. एक-एक कर बच्चों को उल्टी होने लगी और कुछ छात्र बेहोश हो गए. स्कूल प्रशासन ने तत्काल विद्यार्थियों के पालकों को सूचना दी और बच्चों को जिला अस्पताल और भाटापारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. बच्चों ने तबीयत बिगड़ने का कारण सीमेंट संयंत्र से निकलने वाली बदबूदार गैस को बताया है. वहीं सूचना मिलते ही कलेक्टर दीपक सोनी तत्काल बच्चों का हालचाल जानने सुहेला सामुदायिक…
बिलाईगढ़ : नगर पंचायत पवनी के प्रशासक बने तहसीलदार कमलेश सिदार… बिलाईगढ़ : नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने छत्तीसगढ़ राजपत्र (असाधारण) में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के नगर पंचायत पवनी के प्रशासक तहसीलदार होंगे। वही तहसीलदार बिलाईगढ़ कमलेश सिदार ने प्रशासक का पदभार ग्रहण कर लिया है। बता दे कि नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम 1961 के तहत प्रशासक नियुक्त किया है।
बिलाईगढ़ : ग्राम भण्डोरा में कवि सम्मेलन एवं जयंती समारोह का हुआ आयोजन… बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम भण्डोरा में 19 एवं 20 जनवरी को दो दिवसीय संत गुरु घासीदास जयंती का आयोजन हुआ, जिसमें प्रथम दिवस भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ के जाने-माने कवि शशिभूषण “स्नेही”कैथा(बिलाईगढ़), गजराज महंत (भिलाई ), कृष्णा भारती(सिमगा), शरद यादव “अक्स” (सीपत ), कमलेश यादव “धाकड़”(बरमकेला), हितेन्द्र पाण्डे “अंचल”(बसना), विनोद डडसेना “विनम्र”(बिलाईगढ़), कवयित्री सोमप्रभा तिवारी “नूर”(बिलासपुर), आमंत्रित थे। कार्यक्रम का संयोजन भण्डोरा (बिलाईगढ़) के उभरते कवि लोकनाथ ताण्डेय “मधुर” ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं महेत्तर देवांगन,…
छत्तीसगढ़ : पैसे की होगी बारिश…लालच में गवाए 52 लाख…आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार… धमतरी : धमतरी जिले में तंत्र-मंत्र से पैसे की बारिश का लालच देकर 52 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए कई अलग-अलग मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया। उसने पीड़ित से गूगल-पे के जरिए पैसे ट्रांसफर करवाए। बाद में पता चला कि आरोपी ने ठगी के पैसों का एक बड़ा हिस्सा ऑनलाइन गेमिंग में गंवा दिया। पुलिस ने आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है। पैसों की बारिश…
छत्तीसगढ़ : सिलेंडर फटने से मची अफरा-तफरी…कई गाड़ियां जलकर खाक…कई लोग गंभीर रूप से झुलसे… रायगढ़ : जिले के ढ़िमरापुर क्षेत्र में आज सुबह एक भीषण हादसा हो गया। जब मुरारी द किचन के पास गैस सिलेंडर फटने से भारी तबाही मच गई। धमाका इतना जोरदार था कि उसके प्रभाव से आसपास खड़ी कई गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं और पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। बताया जा रहा हैं कि घटना में तीन से चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग सहम गए। फायर…
छत्तीसगढ़ : दोस्तों के साथ घूमने गए डिप्टी कलेक्टर के बेटे की डेम में डूबने से मौत…ईयरबड्स के कारण ऐसे हुआ हादसा… रायगढ़ : रायगढ़ में दोस्तों के साथ घूमने टीपाखोल डैम पहुंचे डिप्टी कलेक्टर के बेटे की डैम में डूबने से मौत हो गई। देर रात तक युवक का पता नहीं चल पाया था, गोताखोर उसकी तलाश में जुटे थे। आज सुबह फिर से युवक की तलाश शुरू की गई। जिसके बाद गोताखोरों ने उसका शव डैम से निकाला। घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, डिप्टी कलेक्टर…
छत्तीसगढ़ : 26 जनवरी पर इस बार मुख्यमंत्री सरगुजा में करेंगे झंडोत्तोलन, गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि की लिस्ट हुई जारी… रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 26 जनवरी को सरगुजा में झंडोत्तोलन करेंगे। जबकि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर में झंडोत्तोलन करेंगे, वहीं अरुण साव रायगढ़ में, जबकि केंद्रीय मंत्री तोखन साहू कोरबा में तिरंगा फहरायेंगे। 32 जिलों के लिए 26 जनवरी पर मुख्य अतिथि की सूची देखिये…
