Author: Ghatna Manchan
सारंगढ़ : गांजा तस्करी के मामले में सरिया पुलिस ने 01 आरोपी को किया गिरफ्तार… सारंगढ़ : जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जिले के सभी थाना चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर अति.पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व मे सरिया पुलिस ने 83 किलो 800 ग्राम गांजा तस्करी के मामले में 01आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। विवरण इस…
संत गुरु घासीदास जी का संदेश ‘मनखे-मनखे एक समान’ ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सारंगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शनिवार को सारंगढ़ स्थित गुरु घासीदास ज्ञान स्थली, पुष्पवाटिका में आयोजित तीन दिवसीय संत गुरु घासीदास रजत जयंती समारोह के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने ज्ञान स्थली में स्थापित जैतखाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर सतनामी समाज द्वारा मुख्यमंत्री श्री साय का गजमाला से आत्मीय स्वागत किया गया तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में…
बलौदाबाजार : सुशासन सप्ताह शिविर में प्राप्त 240 में से 191 आवेदनों का मौके पर ही किया गया निराकरण… बलौदाबाजार : राज्य शासन के निर्देशानुसार सुशासन सप्ताह -प्रशासन गांव की ओर अभियान अंतर्गत कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में जिले के चिन्हांकित पंचायतों एवं नगरीय निकायों में शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को आयोजित शिविर में प्राप्त240 आवेदनों में से 191आवेदनों का शिविर स्थल में ही निराकरण किया गया।निराकरण के लिये शेष 49 आवेदनों का शीघ्र निराकरण के निर्देश दिये गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिविर के विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत मरदा में 22,…
बिलाईगढ़ : मौनतीर्थ हिंदी विद्या पीठ उज्जैन के राष्ट्रीय अधिवेशन में मदनलाल तोमर शिक्षा शिल्पी सम्मान से सम्मानित… बिलाईगढ़ : मौनतीर्थ मंगलनाथ मार्ग उज्जैन में ब्रह्मलीन मौनीबाबा के 116 वें श्रद्धापर्व के अवसर पर 5 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में श्री मौनतीर्थ हिंदी विद्यापीठ उज्जैन मध्यप्रदेश, एम.डी. एजुकेशन सोसायटी सरायपाली छत्तीसगढ़ (पंजीकृत संस्था) व कलिंगा यूनिवर्सिटी रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय शैक्षिक संगोष्ठी सह सम्मान कार्यक्रम ” शिक्षा शिल्पी रिफ्लेक्ट द पर्सेनालिटी ऑफ टीचर्स नेशनल कॉन्फ्रेंस कम अवार्ड सेरेमनी का आयोजन 13-14 दिसम्बर 2025 को श्री मौनतीर्थ पीठ चित्रकूट गंगाघाट मंगलनाथ मार्ग उज्जैन, मध्यप्रदेश में डॉ. पी.आर.वासुदेवन ‘शेष’ सेवानिवृत्त…
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे का भेड़वन व हरदी धान उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण… सारंगढ़ : कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ ब्लॉक के भेड़वन धान उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने तौल प्रक्रिया की पारदर्शिता की जांच करते हुए, तौल हो चुके धान की बोरी को किसान के समक्ष पुनः तौल कराया। पुनः तौल में बोरी का वजन 40.600 किलोग्राम पाया गया। किसानों ने बताया कि केंद्र में धान की तौल सही ढंग से की जा रही है।कलेक्टर ने सभी किसानों को धान विक्रय के पश्चात रकबा समर्पण अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश…
कलेक्टर रात्रिकालीन जनचौपाल का सकारात्मक असर…कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने दिव्यांग युवती अग्नि चौहान को दी ट्राईसाइकिल… बिलाईगढ़ : कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा और उप संचालक समाज कल्याण विनय तिवारी की उपस्थिति में दिव्यांग अग्नि चौहान को ट्रायसायकिल प्रदान किया।बरमकेला ब्लॉक के ग्राम डोगरीपाली में सप्ताह भर पहले आयोजित रात्रिकालीन चौपाल के दौरान कलेक्टर के समक्ष आवेदन देने वाली दिव्यांग अग्नि चौहान को समाज कल्याण विभाग की योजना से ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। अग्नि चौहान बचपन से ही दिव्यांग हैं। उन्होंने रात्रिकालीन चौपाल में कलेक्टर को आवेदन देकर आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों से अवगत…
बिलाईगढ़ में पराली जलाने पर सख्त प्रतिबंध…उल्लंघन पर होगी दंडात्मक कार्रवाई… बिलाईगढ़ : अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलाईगढ़ द्वारा किसानों के हित एवं पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पराली जलाने पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस संबंध में कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़) से 19 दिसंबर 2025 को आदेश जारी किया गया है, जो तत्काल प्रभावशील हो गया है।जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि अनुविभाग बिलाईगढ़ क्षेत्र में यह देखा जा रहा है कि कई कृषक फसल कटाई के उपरांत खेतों में बचे फसल अवशेष (पराली) को जला रहे हैं। इससे वायु…
पवनी में 21 दिसंबर को होगा हिन्दू महासंगम…सामाजिक समरसता का संदेश… बिलाईगढ़ : पवनी नगर में धर्म और संस्कृति के महासंगम के रूप में हिन्दू महासंगम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 21 दिसंबर 2025, रविवार को दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक खेल मैदान, पवनी में संपन्न होगा। कार्यक्रम का आयोजन हिन्दू जनजागरण समिति, मण्डल पवनी द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार हिन्दू महासंगम का उद्देश्य समाज में एकता, समरसता और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम के अंतर्गत रामखिचड़ी का सामूहिक प्रसाद वितरण किया जाएगा, जिसमें नगरवासियों से अपने परिवारजनों सहित…
नवीन पाठ्य पुस्तक पर आधारित प्रशिक्षण का हुआ आयोजन… कसडोल : नवीन पाठ पुस्तक पर आधारित प्रशिक्षण का प्रारंभ 15 दिसंबर 2025 से 3 जोन में किया जा रहा है प्रथम जोन का कसडोल, दूसरा जोन सोनाखान और तीसरा जोन कोटियाडीह विकासखंड कसडोल कि समस्त प्राथमिक शालाओं के शिक्षकों का नवीन प्रशिक्षण पर आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है विकासखंड के शिक्षा अधिकारी अरविंद ध्रूव, स्रोत समन्वयक नील मनी साहू सर के द्वारा किया गया प्रशिक्षण आरंभ का उद्देश्य और कार्यक्रम के विषय पर प्रकाश डालते हुए बताया गया है कि NEP 2020 के अनुपालन में निर्मित…
बलौदाबाजार : भीषण सड़क हादसे में दो छात्रों की दर्दनाक मौत…1 की हालत गंभीर… बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। लवन थाना अंतर्गत लच्छनपुर–ठेलकी मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन स्कूली छात्रों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, तीनों छात्र एक ही बाइक पर सवार होकर अपने एक दोस्त के घर…
