Author: Ghatna Manchan
बलौदाबाजार ब्रेकिंग : मेहता नगर भाठापारा में युवक की हत्या…जांच में जुटी पुलिस… बलौदाबाजार-भाटापारा शहर के मेहता नगर बस्ती क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव मिलने की सूचना सामने आई। आज दिनांक 10 फरवरी 2026 को प्रातः थाना भाटापारा शहर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मेहता नगर बस्ती में एक युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान मृतक की पहचान सोनू गायकवाड के रूप में हुई है, जो ग्राम पेंडरी-भटभेरा, थाना सुहेला का निवासी बताया…
टुण्डरा नगर के नितेश देवांगन का आर्मी ट्रेनिंग के बाद नगर आने पर भव्य स्वागत… कटगी : नगर पंचायत टुंड्ररा के नितेश देवांगन ने 11 महीने आर्मी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अपने नगर पहुंचने पर नगर वासियों ने भव्य स्वागत किया। अग्निवीर भर्ती के आर्मी में नितेश देवांगन का एक वर्ष पूर्व चयन हुआ था जिसके बाद वह ट्रेनिंग में गया था सोमवार को उनके नगर आगमन पर आतिशबाजी के साथ जनसैलाब उनकी स्वागत के लिए उमड़ा। नगरवासी और उनके परिवार के सदस्यों व दोस्तों ने उनसे माला, पुष्प, नारियल भेट करके उनका स्वागत किया और बधाई व शुभकामनाएं…
Big Breaking : मास्टरमाइंड ने की पुलिस पर फायरिंग…जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली…8 गिरफ्तार… जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में बीते दो दिनों से दहशत फैलाने वाले बदमाशों के गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद मास्टरमाइंड सहित कुल 8 आरोपियों को दबोच लिया है। यह मामला थाना शिवरीनारायण और पामगढ़ क्षेत्र से जुड़ा है, जहां 27 से 29 जनवरी की दरम्यानी रात बदमाशों ने लगातार पांच जगहों पर लूटपाट और जानलेवा हमलों की वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार, इन वारदातों में कुल 13 आम लोग घायल हुए थे, जिनमें…
छत्तीसगढ़ : रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना…पत्नी ने अपने ही पति को जहर देकर उतारा मौत के घाट…इस वजह से दिया घटना को अंजाम… कोरबा : जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक महिला ने अपने पति को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद महिला ने मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की, लेकिन उसके ही मासूम बच्चों के बयान ने पूरी साजिश बेनकाब कर दी। पूरा मामला दर्री थाना क्षेत्र के लाटा बस्ती का है। https://youtu.be/2Tfz68VSTUs?si=RkhkC2___8LR6Lor जानकारी के अनुसार, महिला ने पति को जहर देने के बाद खुद ही उसे…
बलौदाबाजार : एक साथ जलीं तीन चिताएं…ग्राम तुरकीनडीह में पसरा मातम… बलौदाबाजार : कसडोल थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 130-बी पर गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने ग्राम तुरकीनडीह को गहरे शोक में डुबो दिया। सेल और छाछी के मध्य हुए इस भीषण हादसे में एक ही गांव के तीन युवकों की मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह तीनों युवक भोजन करने के बाद विवाह संबंध तय करने के उद्देश्य से लड़की देखने घर से निकले थे। दिनभर बाहर रहने के बाद शाम को जब वे बाइक…
बिलाईगढ़ : जनपद पंचायत बिलाईगढ़ में आरटीआई की मंशा पर कुठाराघात…आवेदक को अपील के लिए होना पड़ा मजबूर… बिलाईगढ़ : जनपद पंचायत बिलाईगढ़ में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है। आवेदक द्वारा जनहित से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए आरटीआई आवेदन प्रस्तुत किया गया, लेकिन निर्धारित समय सीमा के बावजूद जनसूचना अधिकारी द्वारा न तो स्पष्ट जानकारी दी गई और न ही विधिसम्मत उत्तर उपलब्ध कराया गया। आरोप है कि जनसूचना अधिकारी द्वारा आवेदक को लगातार कार्यालय के चक्कर कटवाए गए और टालमटोल की नीति अपनाई गई। सूत्रों के अनुसार, आवेदक द्वारा…
प्रधान पाठक विनोद डडसेना ने अपने जन्म दिवस पर बालिकाओं को लेगीस व स्कूल में कुल वॉटर ड्रम किया भेंट…
प्रधान पाठक विनोद डडसेना ने अपने जन्म दिवस पर बालिकाओं को लेगीस व स्कूल में कुल वॉटर ड्रम किया भेंट… बिलाईगढ़ : स्वामी विवेकानंद के जन्म जयंती एवं स्वयं के जन्म दिवस के अवसर पर 12 जनवरी 2026 को प्रधान पाठक विनोद डडसेना शासकीय प्राथमिक शाला बांसउरकुली विकासखंड बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तथा स्कूल के सभी बच्चों को स्वच्छ पेयजल हेतु अपने जन्म दिवस के अवसर पर समस्त बालिकाओं को लेगीस व स्कूल को कुल वॉटर ड्रम दान में दिए। गौरतलब है कि प्रधान पाठक विनोद डडसेना ने शिक्षा के क्षेत्र…
पुरगांव में 14 को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन… बिलाईगढ़ : हिन्दू जागरण दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतन प्रदान करने हेतु हिन्दू सम्मेलन समिति पुरगांव मंडल द्वारा विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन 14 जुलाई बुधवार को दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक कलार भवन प्रांगण पुरगांव में रखा गया है। हिन्दू सम्मेलन समिति द्वारा इस सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम… बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मल्दी में छेरछेरा त्यौहार के दिन हुई गंभीर मारपीट और प्राणघातक हमले के मामले में बिलाईगढ़ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह घटना पंचायत चुनाव के दौरान चले आ रहे आपसी विवाद का परिणाम बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 3 जनवरी 2026 को ग्राम मल्दी निवासी प्रार्थी पुलेश्वर वर्मा पिता मोहित…
छत्तीसगढ़ : कुएं में गिरने से 4 साल के मासूम की मौत…ऐसे हुआ दर्दनाक हादसा… कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा क्षेत्र से ददर्नाक घटना सामने आई है, जहां 4 साल के मासूम प्रशांत यादव की कुएं में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रशांत अपने कुछ दोस्तों के साथ खेलते-खेलते पास ही स्थित कुएं में नहाने चला गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। पूरा मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जब प्रशांत डूबने लगा तो उसके साथ मौजूद अन्य बच्चे घबरा गए और मौके से भागकर…
