Author: Ghatna Manchan
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी प्रदेशवासियों को छेरछेरा पर्व की बधाई… रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की खुशहाली की मंगल कामना की है। श्री साय ने छेरछेरा पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि महादान और फसल उत्सव के रूप में मनाया जाने वाला छेरछेरा त्योहार हमारी सामाजिक समरसता, दानशीलता की और समृद्ध गौरवशाली परम्परा का संवाहक है। यह नई फसल के घर आने की खुशी में पौष मास की पूर्णिमा को…
देवभोग : सनातनियों में भारी उत्साह के बीच मना रामलला का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव… गिरीश सोनवानी देवभोग : अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर क्षेत्र भर में भारी उत्साह देखा गया वही क्षेत्र के सभी गांव में विभिन्न धार्मिक आयोजन किये गये।राम अयोध्या में 500 वर्षो बाद टाल से मंदिर में स्थापित हुये इस बात पर लोगों में भारी खुशी है।आयोजन को लेकर देवभोग ,अमलीपदर, गोहरापदर, उरमाल, काण्डेकेला, झरगांव सहित मैनपुर और देवभोग ब्लाक के सैकड़ों गांवों में अक्षत कलश लेकर हिन्दू समाज को न्यौता देने से लेकर हरि नाम संकीर्तन, भजन संध्या सहित अनेक धार्मिक आयोजनो से…
भारतीय दलित साहित्य सम्मान समारोह सम्पन्न… धमतरी : भारतीय दलित साहित्य अकादमी राज्य अलंकरण 2023 अवार्ड सम्मान समारोह का आयोजन किया गया भारतीय दलित साहित्य अकादमी के संस्थापक जी.आर. बंजारे (ज्वाला) मुख्य अतिथि टीकाराम सारथी राधेश्याम कंवर घनश्याम श्रीवास छत्तीसगढ़ नाटक कला साहित्य अकादमी एकांकी कार श्रीमती सुशीला वाल्मीकि अकादमी सचिव द्वारा सम्मानित हुए। सावित्रीबाई फुले शिक्षा रत्न अवार्ड से सम्मानित शिक्षक विकासखंड कसडोल महादेव जायसवाल शासकीय प्राथमिक शाला दर्री शांति कुमार साहू शासकीय प्राथमिक शाला मोहतरा के तुलसी प्रसाद साहू शासकीय प्राथमिक शाला डेरहाडीह धमतरी के बिलाई माता मंदिर के पास गोंडवाना भवन में शहीद गेंदरामनायक के शहादत दिवस…
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पुरगांव राममंदिर में हुआ भव्य कार्यक्रम…कीर्तन जुलूस के साथ गांव में किया गया भ्रमण… बिलाईगढ़ : ग्राम पुरगाव में अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राम मंदिर में रामायण पाठ ,रामायण प्रतियोगिता ,संस्कृति कार्यक्रम ,कीर्तन जुलूस गांव भ्रमण का कार्यक्रम का भव्य आयोजन रखा गया । इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा कार्यकर्ताओं व राम मंदिर समिति ,सरपंच द्वारा किया गया जिसमें राम मंदिर चौक में सुबह से रात तक रामायण पाठ व पूजा अर्चना एवम अन्य कार्यक्रमों का का आयोजन चलता रहा ।अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा…
खबर का असर : दिव्यांग से मिलने पहुंचे बीएमओ…परिजनों ने लगाई थी ईलाज के लिए सरकार से मदद की गुहार… गिरीश सोनवानी देवभोग : गरियाबंद जिले के देवभोग विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत झाखरपारा के आश्रित ग्राम केंदुबन्द में रहने वाली उर्मिला कोमर्रा जो कि बचपन से दिव्यांग है। मुख से ना बोल सकती है, ना कान से सुन सकती है, साथ ही चलने फिरने में भी असमर्थ है। बीते दिनों इस खबर को घटना मंचन न्यूज ने प्रमुखता से दिखाया था। खबर प्रकाशन के बाद आज देवभोग स्वास्थ्य विभाग की टीम दिव्यांग उर्मिला के घर पहुंचकर उसका प्रारंभिक…
श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पवनी में हुआ हनुमान चालीसा पाठ…विधायक प्रतिनिधि प्राण लहरें मुख्यातिथि के रूप में हुए शामिल… बिलाईगढ़ : 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम लला की मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। जिसकी वजह से पूरा देश श्री राम की भक्ति में समाया हुआ है। इसी के शुभ अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश में बिलाईगढ़ विकासखंड के पवन पुत्र की नगरी नगर पंचायत पवनी में रविवार को हनुमान चालीसा, राम भजन का पाठ, सुंदरकांड एवं डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप…
Exclusive : बाल साहित्य लेखन कार्यशाला में बिलाईगढ़ के शिक्षक विनोद डडसेना व लोकनाथ ताण्डेय को मिला स्थान… बिलाईगढ़ : राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा यूएसएआईडी व रूम टू रीड छत्तीसगढ़ के सहयोग से बाल साहित्य निर्माण के लिए तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बाल साहित्य लेखन कार्यशाला का आयोजन 16 जनवरी से 18 जनवरी तक होटल ग्रैंड राजपूताना रायपुर में संपन्न हुआ। मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रमुख रूप से दीपाली ,वंशिका ,प्रदीप मुकेश चौधरी ,रणधीर व सीमा सिंह रूम टू रीड उपस्थित रहे मास्टर ट्रेनरों ने बताया की बाल साहित्य लेखन का उद्देश्य वह बच्चों के…
बिलाईगढ़ : शिक्षक हेमन्त श्रीवास के खिलौना संग्रहालय निर्माण का हुआ शुभारंभ… बिलाईगढ़ : राष्ट्रीय शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए अब स्कूलों में अध्ययन-अध्यापन में नवाचार पर जोड़ दिया जा रहा है बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि जगाने और नियमित उपस्थिति के लिए शिक्षक द्वारा विभिन्न प्रकार के नवाचार किया जा रहा है। ऐसा ही एक प्रयास बिलाईगढ़ विकासखंड के अंतर्गत शास.प्राथ.शाला मड़कड़ी के सहायक शिक्षक हेमंत कुमार श्रीवास के द्वारा किया गया हैं। जिसमें जादुई पिटारा, टी.एल.एम.व खिलौना संग्रहालय का निर्माण किया गया है। बलौदाबाजार जिला नोडल भारती वर्मा के मार्गदर्शन से शास.प्राथ.शाला मड़कड़ी सारँगढ़ बिलाईगढ़…
दिव्यांग के परिजनों ने लगाई सरकार से मदद की गुहार…सरकारी योजनाओं का नही मिल रहा लाभ… गिरीश सोनवानी देवभोग : गरियाबंद जिले के देवभोग विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत झाखरपारा के आश्रित ग्राम केंदुबन्द में रहने वाली उर्मिला जो कि बचपन से दिव्यांग है, मुख से ना बोल सकती है ना कान से सुन सकती है, साथ ही चलने फिरने में भी असमर्थ है। परिवार की अर्थिक स्थिति कमजोर होने कारण परिजन बड़े अस्पताल में इसका इलाज नहीं करा सकते। इनका परिवार मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहा है। सरकार दिव्यांगों के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं चलाती है,…
बिलाईगढ़ : ग्राम पंचायत पुरगांव में मंदिरों व सार्वजनिक जगहों में किया गया साफ सफाई… बिलाईगढ़ : ग्राम पंचायत पुरगांव में प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर व जिला अध्यक्ष श्री सुभाष जालान जी के मार्गदर्शन व जिला सहप्रभारी टीकाराम जायसवाल के सहयोग मे 14 जनवरी से 22 जनवरी तक विशेष स्वच्छता अभियान के तहत मंडल बिलाईगढ़ के अंतर्गत ग्राम पुरगाव में राम मंदिर, दुर्गा मंदिर, समलाई मंदिर, राधा कृष्णा मंदिर व सार्वजनिक जगहों की साफ सफाई किया गया। विशेष स्वच्छता अभियान जिला सारंगढ़ के प्रभारी श्री पुनीत राम चौहान जी संयोजक जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ एवं टीकाराम जायसवाल…
