Author: Ghatna Manchan
बिलाईगढ़ : ग्राम पंचायत मिरचीद के ग्रामीणों ने की साहू भवन निर्माण हेतु भूमि प्रस्ताव की मांग… बिलाईगढ़ : जनपद पंचायत बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत मिरचीद के ग्रामीणों ने आज ग्राम सरपंच।एवं सचिव से साहू भवन निर्माण हेतु भूमि प्रस्तावित करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में एक पुराना आंगनबाड़ी भवन है जो जर्जर एवं अनुपयोगी है। जिस पर साहू समाज भवन निर्माण करना चाहते है। इसलिए साहू समाज के लोगों ने आज सरपंच सचिव के समक्ष प्रस्ताव करने की मांग रखी। समाज के लोगों ने सरपंच प्रतिनिधि रथलाल चौहान, उप सरपंच दिलीप निषाद एवं पंच…
ओड़िसा से अंग्रेजी शराब की तस्करी कर अवैध रूप से विक्रय करने वाला आरोपी आबकारी के हत्थे चढ़ा… गिरीश सोनवानी देवभोग : अवैध शराब बिक्री के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रही आबकारी विभाग को एक और सफलता मिली। जिला आबकारी अधिकारी ए के सिंह के निर्देश पर आबकारी उप निरीक्षक नागेश राज श्रीवास्तव की टीम आज धारनीबहाल के पास चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। उसी दरम्यान एक दुपहिया वाहन की जांच किया, जिसमे 24 नग बियर,15 पव्वा विस्की मिला।बाइक समेत अवैध शराब को आरोपी अशोक प्रधान उम्र 25 वर्ष निवासी चिचिया को गिरफ्तार किया गया।जप्त मशरूका…
बिलाईगढ़ : भाजपाइयों ने किया देव स्थलों व सार्वजनिक जगहों की साफ सफाई… बिलाईगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान व जिला अध्यक्ष सुभाष जालान के मार्गदर्शन में 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर मे भगवान जी की प्राण प्रतिष्ठा के तहत विशेष स्वच्छता अभियान के तहत भाजपा मंडल बिलाईगढ के अंतर्गत पवन पुत्र की नगरी नगर पंचायत पवनी मे हनुमान मंदिर गौरा डबरी तलाब में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमे जिला प्रभारी टीकाराम जायसवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष द्वारका साहू, मंडल महामंत्री हेतराम साहू, राधा राकेश, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नंदू साहू, मंडल मंत्री लोकनाथ साहू, मीनू साहू, कृष्ण…
स्वामी आत्मानंद स्कूल पवनी में वार्षिक खेलकूद का आयोजन 18 से…मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे जिला शिक्षा अधिकारी… बिलाईगढ़ : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी और अंग्रेजी माध्यम स्कूल पवनी में वार्षिक खेलकूद का आयोजन कल 18 जनवरी से होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी सारंगढ़ बिलाईगढ़ एस.एन.भगत, विशिष्ट अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी बिलाईगढ़ एस.एन.साहू एवं सेवा निवृत्त प्राचार्य पी एस ठाकुर होंगे। उक्ताशय की जानकारी विद्यालय के प्राचार्य ए.के. साहू ने दिया।
छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश रात्रे को पुलिस अधीक्षक ने प्रसस्ति पत्र देकर किया सम्मान… जांजगीर : थाना जांजगीर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनारी सड़क पर बेहोशी के हालत में पड़े बुजुर्ग व्यक्ति को उचित इलाज हेतु जिला अस्पताल जांजगीर पहुंचाने में सहयोग किए जाने वाले डायल 112 में ड्यूटीरत कर्मचारी एवम पत्रकार को पुलिस अधीक्षक ने जांजगीर द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर किया गया। ज्ञात हो कि 13 जनवरी 2024 को थाना जांजगीर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनारी में सड़क पर एक बुजर्ग व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा था, जिसको देखकर प्रकाश रात्रे (पत्रकार) द्वारा डायल 112 को…
छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन जांजगीर-चांपा का चुनाव संपन्न…राजेंद्र बने जिला अध्यक्ष… जांजगीर-चांपा : प्रदेश के बड़े व सशक्त पत्रकारों के यूनियन छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन जांजगीर-चांपा जिला इकाई का चुनाव 16 जनवरी 2024 दिन मंगलवार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम की उपस्थिति में चांपा विश्राम गृह में संपन्न हुआ। प्रदेश अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के आगमन का स्वागत फटाखा फोड़कर किया गया। वहीं विश्राम गृह में जांजगीर-चांपा के पदाधिकारी व सदस्यों ने प्रदेश से आए पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किएं। इस मौके पर छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश महासचिव कन्हैया गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश आचार्य, प्रदेश सलाहकार…
सरसींवा तहसील तो बन गया पर कार्य सुस्त…बोनस हेतु दर दर भटक रहे किसान…अधिकारियों के सुस्त और तल्ख रवैये से आमजनता परेशान… सारंगढ़ : चुनाव 2023 में जीत का परचम लहराने पश्चात भाजपा सरकार ने अपने वादों को पूरा करने में लग गई। जिसमें प्रमुख 2 साल का बकाया बोनस है जिसे सरकार ने अपने वादानुसार किसानों के खातों में 25 दिसम्बर 2023 को अंतरित कर दिया है । परन्तु बैंक और सरसींवा तहसील के सुस्त रवैये के चलते किसान दर दर भटकने को मजबूर है । जबकि प्रदेश सरकार का सख्त आदेश है कि बोनस का कार्य प्राथमिकता पूर्वक…
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में अब प्रशासन की भी होगी भागीदारी… गिरीश सोनवानी देवभोग : 22 जनवरी को होने जा रहे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में प्रशासन 25 हजार प्रोत्साहन राशि देगी। पंजीकृत मानस मंडलियों को उनकी प्रस्तुति के लिए 5-5 हजार अतरिक्त दी जाएगी। आज एसडीएम अर्पिता पाठक ने जनपद सभागार में उत्सव समिति की बैठक आहूत किया।बैठक में समिति द्वारा पूर्व नियोजित कार्यक्रम की रूपरेखा जानने के बाद उत्सव को धूम धाम मानने के लिए और सुझाव मांगे। उत्सव के दिन श्री जगन्नाथ मंदिर को लाइटिंग से सुसज्जित करने के अलावा दीप से सजाया जाएगा। शिशु…
बिलाईगढ़ : विशेष स्वच्छता अभियान अंतर्गत सार्वजनिक जगहों पर किया गया साफ सफाई… बिलाईगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर विशेष स्वच्छता अभियान के तहत मंडल बिलाईगढ़ में नगर पंचायत बिलाईगढ़ में बड़े तालाब एवं नया तालाब टिकरी पारा में शिव मंदिर, हनुमान मंदिर, पचरी घाट में साफ सफाई किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से विशेष स्वच्छता अभियान सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के प्रभारी श्री टीकाराम जायसवाल सहसंयोजक, कुमारी राधा राकेश एवं श्री प्रभाकर कर्ष स्वच्छता अभियान नगर बिलाईगढ़ के प्रभारी, श्री नरेश देवांगन नगर पंचायत उपाध्यक्ष, श्री जगदीश पांडे, श्री राजेश शर्मा, श्री युवराज शरण सिंह, श्रीमती रथबाई देवांगन,…
स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ जिला बलौदा बाजार भाटापारा (छत्तीसगढ़) में नए जिला अध्यक्ष एवं जिला कार्यकारी का हुआ गठन… बलौदाबाजार : स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ जिला बलौदा बाजार भाटापारा नए जिला अध्यक्ष पद पर चुनाव एवं जिला कार्यकारिणी टीम का गठन दिनांक 14 जनवरी 2024 दिन रविवार को जिला मुख्यालय बलोदा बाजार के यादव समाज भवन में प्रांतीय महिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज बाघमार जी, प्रांतीय सचिव श्री प्रवीण ढिंढवंशी जी, प्रांतीय आई टी सेल प्रभारी श्री संत राम साहू जी की उपस्तिथि में जिला के सभी स्वास्थ संयोजक कर्मचारियों द्वारा निष्पक्ष निर्वाचन कराकर नए जिला अध्यक्ष चुना गया एवम जिला…
