Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » EXCLUSIVE : 50 वर्षो से निवासरत इस गांव के 40 आदिवासी परिवारों को आज तक नहीं मिली पक्की सड़क…मरीज को ले जाने के लिए लेना पड़ता हैं खटिया का सहारा, दुपहिया वाहन भी…
    छत्तीसगढ़

    EXCLUSIVE : 50 वर्षो से निवासरत इस गांव के 40 आदिवासी परिवारों को आज तक नहीं मिली पक्की सड़क…मरीज को ले जाने के लिए लेना पड़ता हैं खटिया का सहारा, दुपहिया वाहन भी…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanAugust 8, 2021No Comments4 Mins Read3 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    गिरीश सोनवानी
    देवभोग : देवभोग ब्लॉक के नवीन सूकलीभांठा पंचायत में लगभग 1500 की आबादी निवासरत है। इस आबादी का छोटा सा भाग आश्रित ग्राम दाबरीभांठा में रहता है। गांव में 40 आदिवासी परिवार रहते हैं, जिन्हें पंचायत मूख्यालय तक जाना हो या देवभोग जाने वाली साहसखोल की पक्की सड़क तक पहुंचना हो तो बारिश के दिनों में पैदल ही जाना हो पाता है। ग्रामीण भुनेश्वर नागेश, तपी नेताम, मदन मांझी ने बताया की गांव के बसने के बाद लगातार नेता व सरपंच केवल आश्वसन देते है। सड़क कोई नही बनाता। भावुक ग्रामीणों ने बताया कि ऐसा इसलिये होता क्योंकि इस गांव में केवल 180 मतदाता रहते हैं। पंचायत चुनावों में पिछले तीन बार से एक सरपंच को इसी उम्मीद से चुनते आ रहे है कि वो सड़क बनाएगा।पर सरपंच भी दगा दे जाता है। बरसात में सड़क से जूझने के अलावा कोई दूसरा रास्ता ही नही है।

    दो खराब सड़को में से एक को चुनना था, जिसमे भी आधा किमी खाट में लादकर ले जाना पड़ा मरीज को :-
    सड़क खराब होने के कारण रविवार को बुखार से तप रहे 15 वर्षीय जगबंधु नेताम को अस्पताल तक लाने के लिए परिजनों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दादा जयसिंह नेताम ने बताया कि पोते को शुक्रवार से फीवर था, स्थानीय उपचार से ठीक नही हुआ, गांव में दुपहिया व चार पहिया बारिश में होने वाले दल दल सड़क के कारण नही घुस सकता था। देवभोग अस्पताल लाने के लिए साहसखोल पक्की सड़क को जोड़ने वाला रास्ता 2 किमी है, जिसमे आधा किमी का ही पेंच दलदल है इसलिए इस रास्ता को चुना। इस दलदल वाले पेंच से मरीज को पार करने खटिया में लादकर पार करना पड़ा। क्योंकि बुखार से तप रहा पोता पैदल नही चल सकता था।जयसिंह ने कहा कि पिछले कई वर्षों से ऐसी मुसीबत का सामना करते है।गर्भवती माताओं को भी ऐसे ही पार कराना पड़ता है।

    छत्तीसगढ़ : पति ने की मासूम बेटे के सामने पत्नी की हत्या, आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

    मनरेगा से स्वीकृत सड़क में नही बिछाया गया मुरम :- दाबरीभांठा से पंचायत मुख्यालय को जोड़ने वाली सूकलीभांठा मार्ग पहले पगडंडी था, मनरेगा योजना के तहत 2016 में सड़क बनाने 9 लाख की स्वीकृति मिली थी। पगडण्डी को कच्ची सड़क के स्वरूप मिट्टी से चौड़ी कर दिया गया। ऊपर में मुरम बिछाना था, कुछ मात्रा में मुरम सड़क किनारे ढेर किये गए हैं जिसे आज तक नही बिछाया गया, इसलियें ढाई किलोमीटर लंबी इस मार्ग पर बारिश हुई तो चलना मुश्किल हो जाता है।

    छत्तीसगढ़ : जंगल में मिले लड़की और लड़के के कंकाल, मौके पर मिले सामानों से परिजनों ने की पहचान…

    15 वे वित्त में अब मुरमकरण पर रोक :- पूरे ब्लॉक में जीएसबी गुणवत्ता की मुरम कही नही है। मुरम के नाम पर लाल मिट्टी डाल दिया जाता था।जिससे सड़क कीचड़ से लथपथ हो जाता था। 15 वे वित्त के कार्ययोजना में मुरम कार्य के प्रपोजल को अफसरो ने मना कर दिया है। सरपंच दयाराम बीसी ने कहा कि सड़क को कीचड़ से बचाने ग्राम विकास का यही मद ही सहारा था। अब इस काम के लिए कही से पैसे नहीं है। पंचायत मुख्यालय से जोड़ने वाले मार्ग को मैने ही अपने कार्यकाल में सड़क बनवाया। पूल निर्माण भी किया गया है। बड़े जनप्रतिनिधियो के पास मांग रखी जाती है पर कोई सुध नहीं लेता। मैं अपनी जवाबदारी का निर्वहन पूरी कर रहा हूं, पर सरपंच की दलील सुनकर यही लगता हैं कि इस आश्रित ग्राम के साथ सरपंच ने सौतेला व्यवहार किया है। चूंकि सरपंच अगर इस गांव का विकास करना चाहते तो 14 वे वित्त की राशि या इससे पूर्व कार्यकाल में भी सड़क को सुधारा जा सकता था। किंतु अब जब बात मीडिया तक पहुंची तो सरपंच 15 वे वित्त की राशि का उपयोग नहीं कर सकते यह कहते हुए बच रहें हैं। जिससे साफ जाहिर होता हैं कि सरपंच इस गांव के साथ सौतेला व्यवहार कर गांव के विकास में रोड़ा बने हैं।

    वही मामले में जब हमारे संवाददाता सीईओ एम एल मंडावी से बात कि तो उन्होंने कल ही उन मार्गो का जायजा लेने की बात कही। उन्होंने कहां कि पंचायत के अलावा अन्य किसी भी योजना से सड़क की कनेक्टिविटी मुख्य सड़क से हो सके उसके लिए हर सम्भव प्रयास किये जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026
    Featured

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    March 25, 2026
    Featured

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,065 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,691 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,442 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,229 Views
    Don't Miss

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    By Ghatna ManchanApril 16, 20260

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ…

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1056139
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.