घटना मंचन : अवैध संबंध के शक में पति ने पत्थर से सिर कुचलकर की पत्नी हत्या…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के सारनी में एक युवक ने पत्नी की सिर कुचलकर हत्या कर दी। पत्नी की बेवफाई की वजह से युवक ने हत्या की है। दो बच्चे रातभर घर में दुबके रहे। महिला का शव घर से 100 मीटर दूर पड़ा मिला। सुबह दोनों बच्चे पड़ोसियों के पास गए और मां की हत्या की बात बताई। बच्चों ने पुलिस को बताया कि पापा रात में मां को मारते हुए बाहर ले गए थे। वहां भी जमकर पीटा। आरोपी पति वारदात के बाद से रात से लापता हो गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह अवैध संबंध को बताया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ : प्रसव के दौरान नवजात की खोपड़ी बाहर आ जाने से हुई थी मौत, 2 नर्सों को नोटिस जारी…

- Advertisement -

नीतू मालवीय पति जीवन मालवीय (30) राधाकृष्णन वार्ड क्रमांक 2 झुग्गी बस्ती सारनी में रहती थी। वह आठ दिन पहले ही अपने मायके देवास से आई थी। रविवार सुबह करीब 6 बजे झुग्गी बस्ती क्षेत्र में उसका शव पड़ा था। सिर पत्थर से कुचला हुआ था। उनके बच्चे आयुष (12) और वैष्णवी (11) नीतू को तलाशते हुए शव तक पहुंचे। इसके बाद दोनों ने रोते हुए पड़ोसियों को सूचना दी। SDOP महेंद्र सिंह चौहान, कार्यवाहक थाना प्रभारी फतेह बहादुर सिंह मौके पर दल के साथ पहुंचे। मौका स्थिति देखने के बाद FSL टीम बुलाई गई।

मृतका के बेटे आयुष मालवीय ने पुलिस से कहा कि रात में उसके पिता जीवन मालवीय और मां नीतू के बीच विवाद हुआ था। पापा मां को पीटते हुए घर के पीछे ले गए। बाहर भी पिता ने खूब मारपीट की। उसने बताया कि पिता ने ही पत्थर से मां को मार डाला।

मिली जानकारी के अनुसार हत्या रात 12 से 3 बजे के बीच की गई। मारपीट करते मां को बाहर ले जाने के बाद आयुष और वैष्णवी सुबह होने तक डर कर घर में दुबके रहे। सुबह होते ही पड़ोसियों को यह घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी पति की तलाश शुरू की। उसे शाम को गिरफ्तार कर लिया गया। पति ने पुलिस को बताया है कि उसकी पत्नी का दो लोगों से संबंध था। इसी को लेकर विवाद हुआ था।

Latest News

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : झनकपुर में 23 मार्च को होगा जिला स्तरीय पशु पक्षी प्रदर्शनी मेला…मेला में निःशुल्क पशु उपचार शिविर और कृषक संगोष्ठी भी...

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : झनकपुर में 23 मार्च को होगा जिला स्तरीय पशु पक्षी प्रदर्शनी मेला...मेला में निःशुल्क पशु उपचार...

More Articles Like This

error: Content is protected !!