शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…
पवनी : शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर पंचायत पवनी में शिक्षा के क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में गरिमामय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन नगर पवनी के समस्त शिक्षकों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षकों को शाल और श्रीफल भेंट कर उनके दीर्घकालीन सेवाकार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में वर्षों तक अपनी सेवाएं देकर विद्यार्थियों के जीवन को ज्ञान, संस्कार एवं अनुशासन से संवारने वाले गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता एवं सम्मान व्यक्त करना रहा। उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने कहा कि शिक्षक केवल पुस्तकीय ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि वे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं भविष्य का निर्माण करते हैं। समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सदैव सर्वोपरि रहेगी।
सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षकों में श्री रामाधार साहू, श्री रामलाल साहू, श्री बालाराम साहू, श्री गोवर्धन साहू, श्री बहुरसाय साहू, श्री रामजी साहू, श्री रामसाय साहू, श्री धनाऊ राम साहू, श्री रामकुमार नागेश, श्रीमती कुमारी बाई साहू, श्री अलग राम साहू, श्री रामेश्वर साहू, श्री हरिवंश साहू, श्री फिरतु राम साहू, श्री फिरन दास मानिपूरी, श्री संतराम साहू, श्री पंचराम साहू, श्री मिलकेतन पटेल, श्री ईश्वर प्रसाद साहू शामिल है।

वही शिक्षक सम्मान की कड़ी में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्यपाल पुरस्कार 2026 सम्मान प्राप्त करने पर श्री हेमंत श्रीवास एवं राज्यपाल पुरुस्कार के लिए चयनित होने पर श्रीमती सरोजनी साहू का साल, श्रीफल देकर सम्मान किया गया।
शिक्षक एवं अधिकारियों की उपस्थिति समारोह में सत्यनारायण साहू विकासखंड शिक्षा अधिकारी बिलाईगढ़, सहित अरुण कुमार साहू, योगेंद्र पदवार, नील कुमार चेलक, कोमल साहू, हेमन्त श्रीवास, खेमराज साहू, दिनेश साहू, संदीप श्रीवास, पदमन साहू, प्रदीप साहू, गिरजा शंकर साहू, रूपेश साहू, गिरीश साहू, राकेश साहू, संतोष साहू, कँवल साय साहू, ललिता प्रसाद साहू, ललित साहू, जितेंद्र साहू, नरेन्द्र साहू, नील कमल साहू, वेद प्रकाश साहू, नीरज साहू, टुकेश्वर साहू, नीरज साहू, रमाशंकर श्रीवास, नरेंद्र साहू , श्रीमती सरोजनी साहू, श्रीमती योगेश्वरी साहू, सीमा चौरसिया सहित नगर पवनी के शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नगर पंचायत पवनी के जनप्रतिनिधियों के रूप में कुलदीपक साहू नगर पंचायत अध्यक्ष, नंदू साहू नगर पंचायत उपाध्यक्ष , अरुण साहू सभापति , लोकनाथ साहू, पिंटू साहू , करन साहू, लीलाम्बर साहू, राजेश चौहान, गणेश साहू, नंदलाल साहू, नगर पंचायत के पार्षद गण व गोपाल साहू उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के योगदान को याद करते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। समारोह में गुरु-शिष्य परंपरा, शिक्षा के महत्व तथा समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। समारोह का वातावरण सम्मान, आत्मीयता एवं भावुकता से भर गया। सेवानिवृत्त शिक्षकों ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए वर्तमान पीढ़ी के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को प्राथमिकता देने का संदेश दिया। शिक्षक दिवस का यह आयोजन शिक्षा जगत के उन गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता का प्रतीक रहा, जिन्होंने अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्षों को विद्यार्थियों एवं समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में समर्पित किया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन संदीप श्रीवास ने किया।

