घटना मंचन : तमन्ना व नूजहत परवीन को मिला व्हील चेयर, डॉक्टरों द्वारा फिजियोथेरेपी की दी गई सलाह, मानसिक पक्षाघात से ग्रसित बच्चों को प्रशासन की पहल पर मिला इलाज…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

आकेश्वर यादव
बलरामपुर : जिले के शंकरगढ़ विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सरिमा निवासी मोजीब अंसारी की दो 11 वर्षीय दिव्यांग बालिका तमन्ना व नूजहत परवीन चल-फिर नहीं पाती हैं तथा उन्हें हमेशा सहारे की जरूरत पड़ती है। बच्चों की समस्याओं के बारे में जानकारी मिलने पर समाज कल्याण विभाग तथा सीईओ जनपद पंचायत के सहयोग से उन्हें जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों के परामर्श हेतु लाया गया। डॉक्टरों की संयुक्त टीम ने बच्चों के जांच उपरांत पाया कि बच्चे सेरीब्रल प्लेसी अर्थात् मानसिक पक्षाघात से ग्रसित हैं। अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव तिवारी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. लीलाधर सिंह तथा फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. प्रियंका मसीह ने संयुक्त रूप से बच्चों की जांच की तथा उन्हें निरंतर फिजियोथेरेपी की सलाह दी गई। डॉक्टरों की सलाह पर समाज कल्याण विभाग द्वारा दोनों बच्चों को व्हील चेयर उपलब्ध कराया गया। साथ ही एक बच्ची का आधार कार्ड न बन पाने की जानकारी मिलने पर तत्काल उसका आधार कार्ड भी बनाया गया। बच्चों को पेंशन की सहायता राशि भी मिल पाये, इसके लिए आगे कार्यवाही की जा रही है। प्रशासन की पहल पर बच्चों को समुचित इलाज मिल पाया तथा व्हील चेयर मिलने से उन्हें थोड़ी राहत मिलेगी। उप संचालक समाज कल्याण विभाग चन्द्रमा यादव ने बताया कि बच्चों के परिजन को अवगत कराया गया है कि यदि वे डॉक्टरों के देखरेख में फिजियोथेरेपी करवाना चाहते हैं तो बलरामपुर जिला मुख्यालय में व्यवस्था की जा सकती है। साथ ही चिकित्सकों द्वारा उनके परिजनों को फिजियोथेरेपी के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी गई है।

Latest News

Big Breaking : कुलदीपक साहू बने नगर पंचायत पवनी के अध्यक्ष…देखे वार्डवार विजयी पार्षदों की सूची…

Big Breaking : कुलदीपक साहू बने नगर पंचायत पवनी के अध्यक्ष...देखे वार्डवार विजयी पार्षदों की सूची... बिलाईगढ़ : सारंगढ़ बिलाईगढ़...

More Articles Like This

error: Content is protected !!