घटना मंचन : 15 सितंबर को रिलीज होगी बिलाईगढ़ के बाल कलाकारों द्वारा अभिनीत शार्ट फ़िल्म “अनाथ”…देखिये वीडियो…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ में कलाकारों की कमी नही है, बस जरूरत है तो एक मंच की। एन के क्रियेशन ने बच्चो को मंच प्रदान कर उनके कला को सामने लाने का प्रयास किया है। बता दे कि बलौदाबाजार जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत सरसींवा परिक्षेत्र के उभरते हुए नन्हे कलाकारों का छत्तीसगढ़ी शार्ट फ़िल्म अनाथ का टीजर रिलीज हो गया है। जिसमे बादल यादव, रेशमी वरे, प्रतिभा खटकर, आशीष भारती राजवीर, रिया टंडन, प्रयाग कुर्रे, नेहा चौहान ने अहम भूमिका निभाई है। बता दे कि यह शार्ट मूवी 15 सितंबर को यूट्यूब चैनल एन के क्रिएशन छत्तीसगढ़ में रिलीज होगी। जिसमे गरीबी और अनाथ बच्चों की परेशानी को दिखाने के प्रयास किया गया है। मूवी के लेखक नंदकुमार कुर्रे एवं निर्देशक प्रिंस बरेठ और ललित साहू है। वही विशेष सहयोगी के रूप में पूजा अजय, आरती चौहान, राजू चौहान, कलश कर्ष, धनेश्वर साहू, सुरेश कर्ष, राजेह बंजारे, अभिषेक चैहान, दूधनाथ साहू, पंकज साहू, हिमासु वैष्णव, विक्की यादव, रूपेश बघेल की भूमिका अहम रही है।

- Advertisement -

ज्ञात हो कि इस फ़िल्म की शूटिंग सरसींवा और पेण्ड्रा में हुई है। आप सभी 15 सितंबर को इस फ़िल्म को देखकर बाल कलाकारों का उत्साह वर्धन करें ताकि उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिले।

Latest News

नेहरू निषाद के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत…वरिष्ठ नेताओं ने संगठन सुदृढ़ीकरण पर दिया जोर…

नेहरू निषाद के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत...वरिष्ठ नेताओं ने संगठन सुदृढ़ीकरण पर दिया जोर... गिरीश सोनवानी देवभोग : बिंद्रानवागढ़...

More Articles Like This

error: Content is protected !!