छत्तीसगढ़ : कक्षा 9 वीं की छात्र की चाकू मारकर हत्या, आरोपियों ने स्कूल में घुसकर दिनदहाड़े घटना को दिया अंजाम…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में आज एक सनसनीखेज वारदात हुई है। स्कूली छात्र को स्कूल में चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया है। मृतक छात्र 9वीं का स्टूडेंट था और आज क्लास में पढ़ाई करने के लिए पहुंचा हुआ था। इसी दौरान आरोपी युवक स्कूल में घुसा और ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद तत्काल छात्र को अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान छात्र को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक घटना रामभाठा इलाके के एक सरकारी स्कूल की है। मृतक छात्र का नाम कैलाश नाथ 13 वर्ष था। बताया जा रहा हैं छात्र आज स्कूल पहुंचा था, तभी बाहर से दो युवक स्कूल कैंपस में घुस आये। इस दौरान दोनों युवकों में एक युवक छात्र कैलाश के साथ विवाद करने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, आरोपी युवक ने अपने पास रखे चाकू को निकालकर छात्र पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में छात्र लहुलूहान हालत में जमीन पर गिर गया, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। फिलहाल हत्या के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है।

Latest News

शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान आत्मगौरव…संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री साय…मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 101 करोड़ से अधिक के...

शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान आत्मगौरव...संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री साय...मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने...

More Articles Like This

error: Content is protected !!