छत्तीसगढ़ : कलयुगी बेटे शराब के नशे में लकड़ी और ईंट से पीट-पीटकर अपनी ही मां को उतारा मौत के घाट, फिर गड्ढे में दफनाया शव…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक शराबी बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वह रविवार शाम को शराब पीकर घर पहुंचा था। इसके बाद वो मां से किसी बात पर विवाद करने लगा। मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी ने डंडा और ईंट मारकर मां की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने मां के शव को घर के पीछे गड्‌ढे में गाड़ दिया, लेकिन इसी बीच उसकी ये करतूत चचेरी बहन ने देख ली। मामला जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

घटना मंचन : रायपुर में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप कर्मचारी से लूट की वारदात, 39 हजार लेकर फरार हुए आरोपी, सीसीटीवी कैमरे में…

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक कोडामाई निवासी कृष्ण कुमार सिदार (25) शराब का आदि है। रविवार को भी वो शराब पीकर दोपहर करीब 3.30 बजे अपने घर पहुंचा था। इसके बाद वो अपनी मां पार्वती से ये कहकर विवाद करने लगे कि घर में रखा धान क्यों नहीं साफ की है। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने डंडा और ईंट उठाकर अपनी मां को ही पीटने लगा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत गई। जिसके बाद आरोपी ने शव को घर के पीछे बने खाद के गड्‌ढे में दबा दिया। इस बीच उसकी चेचेरी बहन गुलापी सब कुछ देख रही थी। इसके बाद उसने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी गांव के लोगों को दी। फिर घटना की जानकारी डॉयल 112 और लैलूंगा थाने को दी गई। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को निकाला गया और आरोपी को हिरासत में लिया गया।

Latest News

देवभोग: गोहरापदर जिला सहकारी बैंक में जनपद उपाध्यक्ष ने लगवाया वाटर कूलर…

देवभोग: गोहरापदर जिला सहकारी बैंक में जनपद उपाध्यक्ष ने लगवाया वाटर कूलर... गिरीश सोनवानी देवभोग : जिला सहकारी बैंक गोहरापदर में...

More Articles Like This

error: Content is protected !!