Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » छत्तीसगढ़ के CM बदलेंगे या रहेंगे फैसला जल्द : दिल्ली गए छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 35 विधायक, CM भूपेश भी जाएंगे, राहुल गांधी के साथ फिर होगी बैठक…
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ के CM बदलेंगे या रहेंगे फैसला जल्द : दिल्ली गए छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 35 विधायक, CM भूपेश भी जाएंगे, राहुल गांधी के साथ फिर होगी बैठक…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanAugust 27, 2021No Comments3 Mins Read0 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

     

    छत्तीसगढ़ में ढाई साल बाद मुख्यमंत्री बदले जाएंगे या भूपेश बघेल इस पद पर कायम रहेंगे इस बात का फैसला आज या आने वाले 2-3 दिन में होगा यह तय हो गया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 35 मंत्री-विधायक दिल्ली पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी सुबह दिल्ली जाएंगे। उनकी राहुल गांधी से मुलाकात तय है। सोनिया गांधी के साथ भी बैठक की संभावना जताई जा रही है।

    रायपुर हवाई अड्‌डे पहुंचे भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने कहा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हम लोग छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा कर रहे हैं। सरकार अच्छा काम कर रहे हैं। हम लोग आलाकमान से मिलकर यहां की स्थिति की जानकारी देने जा रहे हैं। देवेंद्र यादव का दावा है सभी विधायक एकजुट हैं और सभी दिल्ली जाएंगे। हालांकि सरकार में शामिल सूत्रों का कहना है, करीब 50 विधायकों को दिल्ली ले जाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री आज सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

    जांजगीर : सड़क किनारे खेल रहे 9 साल का बच्चे को बस ने कुचना, सिर के ऊपर चढ़ा पहिया, बच्चे की दर्दनाक मौत…

    प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा है। शुक्रवार को उनकी मुलाकात होगी। पार्टी आलाकमान अथवा किसी भी नेता ने विधायकों को दिल्ली नहीं बुलाया है। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है, विधायकों को दिल्ली नहीं बुलाया गया है। वे खुद भी विधायक हैं और पार्टी से इस संबंध में उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है।

    उधर सिंहदेव बोले – टीम का हर खिलाड़ी कप्तान बनने की सोचता है :- दिल्ली में प्रेस से चर्चा में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, “पार्टी ने 2.5 साल के फॉर्मूले पर कभी बात नहीं की। यह सिर्फ एक मीडिया कयास था कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री चुने जाने पर क्या ऐसा कोई फॉर्मूला बनता है। हाईकमान पार्टी में लोगों की भूमिका तय करता है और हम उन जिम्मेदारियों को निभाते हैं। सिंहदेव ने कहा, अगर कोई व्यक्ति किसी टीम में खेलता है तो क्या वह कप्तान बनने के बारे में नहीं सोचता? क्या आप नहीं बनना चाहेंगे? हर कोई उसके बारे में सोचता है लेकिन सवाल उसकी सोच का नहीं, उसकी क्षमताओं का है। हाईकमान लेता है फैसला।’ सिंहदेव के इस बयान से सत्ता संघर्ष की तस्वीर कुछ-कुछ साफ होने लगी है।

    छत्तीसगढ़ : भाभी ने पैसे देने मना किया तो कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट…

     

     

    दिल्ली पहुंचे 2 सांसद, 3 मंत्री और 32 विधायक :- करीब 35 लोग वहां पहुंच गए हैं। शेष विधायक-मंत्री आज जाएंगे। कांग्रेस के दो सांसद भी इसमें शामिल हैं। बताया जा रहा है, बृहस्पत सिंह, देवेंद्र यादव, कुलदीप जुनेजा, शिशुपाल शोरी, विनोद सेवनलाल चंद्राकर, विनय भगत, प्रकाश नायक, किश्मत लाल नंद, द्वारिकाधीश यादव, चंद्रदेव राय, यूडी मिंज, विनय जायसवाल, गुलाब कमरो, गुरुदयाल बंजारे, पुरुषोत्तम कंवर, कुंवर निषाद, चिंतामणि महाराज, भुनेश्वर बघेल, आशीष छाबड़ा, लक्ष्मी ध्रुव, रश्मि सिंह और शकुन्तला साहू दिल्ली रवाना हुए हैं। मंत्री अमरजीत भगत भी दिल्ली गए हैं।

    दिल्ली में नेताओं का जमावड़ा :-
    इस बीच दिल्ली में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू 18 अगस्त से ही दिल्ली में जमे हुए हैं। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के भी दिल्ली पहुंचने की खबरें हैं। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया भी दिल्ली पहुंच रहे हैं। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय भी गुरुवार को दिल्ली पहुंच गए। राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम भी दिल्ली पहुंच रही हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत 28 अगस्त को दिल्ली जा रहे हैं। हालांकि, सभी दिल्ली जाने की अलग-अलग वजह बता रहे हैं।

     

     

     

    सौजन्य : दैनिक भास्कर

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026
    Featured

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    March 25, 2026
    Featured

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,059 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,689 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,427 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,225 Views
    Don't Miss

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    By Ghatna ManchanApril 4, 20260

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल… बिलाईगढ़ : धान…

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    March 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1052716
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.