छत्तीसगढ़ : जिला शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में नदारद मिले शिक्षक, प्राचार्य सहित 14 शिक्षक और कर्मचारियों को नोटिस जारी…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

अम्बिकापुर : जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. संजय गुहे ने शुक्रवार को अम्बिकापुर जनपद के विभिन्न विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 14 शिक्षक एवं कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित शिक्षक एवं कर्मचारी सहित एक प्राचार्य को भी कर्तव्य में लापरवाही के कारण कारण बताओ सूचना जारी किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय करजी में दोपहर 12 बजे तक व्याख्यता एलबी एएच मंसूरी, विकास दुबे, दिव्या दुबे, सुजाता कुशवाहा, रूही कश्यप, पूजा शर्मा, संतोष सिंह, सहायक शिक्षक एलबी विरेन्द्र कुशवाहा, सहायक ग्रेड-02 हेमनारायण सिंह, सरोज तिर्की तथा स्वीपर निर्मला नायक अनुपस्थित थे। उन्हें कारण बताओ सूचना जारी किया गया। विद्यालय पर प्रशासनिक नियंत्रण नहीं होने तथा शिक्षकों को मनमाने रवैया के लिए प्रथम दृष्टया प्राचार्य को जिम्मेदार मानते हुए संस्था के प्राचार्य आरएल कश्यप को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। शासकीय प्राथमिक शाला करजी के निरीक्षण के दौरान सहायक शिक्षक प्रतिभा सिंह अनुपस्थित पाई गई। इसी प्रकार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करजी में भृत्य ज्वाला मुण्डा, अनिता भगत तथा बुढ़गी बाई बिना किसी सूचना के विद्यालय से लगातार अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित शिक्षक एवं कर्मचारियों को कारण बताओ सूचना जारी किया गया।

Latest News

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : झनकपुर में 23 मार्च को होगा जिला स्तरीय पशु पक्षी प्रदर्शनी मेला…मेला में निःशुल्क पशु उपचार शिविर और कृषक संगोष्ठी भी...

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : झनकपुर में 23 मार्च को होगा जिला स्तरीय पशु पक्षी प्रदर्शनी मेला...मेला में निःशुल्क पशु उपचार...

More Articles Like This

error: Content is protected !!