छत्तीसगढ़ : बीईओ कार्यालय में लिपिक ने पिया कीटनाशक, विभागीय काम को लेकर…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

 

- Advertisement -

कोरबा : बीईओ कार्यालय कोरबा में श्याम कुमार मानसर सहायक ग्रेड 3 (लिपिक) के पद पर पदस्थ हैं। वे शिक्षाकर्मी व छात्रवृति शाखा देखते हैं। वे रोजाना की तरह बुधवार को भी कार्यस्थल में उपस्थित हुए, लेकिन दोपहर करीब 1 बजे उन्होंने कार्यालय में ही सल्फॉस नामक जहरीला कीटनाशक पी लिया। इससे वे मौके पर ही जमीन पर गिर पड़े। यह देख सहकर्मियों में हड़कंप मच गया।

बीईओ संजय अग्रवाल व साथी कर्मियों ने उन्हें तत्काल शहर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां लिपिक की हालत में सुधार नहीं आता देख देर रात उन्हें अपोलो रेफर किया गया। ऑक्सीजन सपोर्ट पर होने के बावजूद लिपिक की हालत नाजुक है। इस घटना से विभाग के कर्मचारी सकते में हैं। मानसर ने यह कदम क्यों उठाया, स्पष्ट नहीं। बताया गया कि विभागीय काम को लेकर वे तनाव में थे।

Latest News

शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान आत्मगौरव…संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री साय…मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 101 करोड़ से अधिक के...

शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान आत्मगौरव...संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री साय...मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने...

More Articles Like This

error: Content is protected !!