बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…
बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत पवनी के जे. एम.के. स्कूल के पास सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार युवक मटिया गांव का बताया जा रहा है जो अपने किसी परिजन को लेने पवनी मोड़ जा रहा था, इसी दौरान यह हादसा हो गया।
सूचना पर 108 एम्बुलेंस एवं थाना बिलाईगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची जहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की गाड़ी पल्सर CG 10 BT 1725 है। युवक की मौत स्वयं की गिरने से हुई है या किसी वाहन के टक्कर से ये जांच का विषय है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

