छत्तीसगढ़ : रिलेशन बनाने से इनकार किया तो सोशल मीडिया पर बनाई दोस्त की पत्नी का फेक ID, मोबाइल नंबर और फोटो डालकर लिख दिया कॉल गर्ल…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

 

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त की पत्नी से बदला लेने के लिए ‘गंदी’ हरकत पर उतर आया। आरोपी ने महिला की फेसबुक पर फर्जी ID बनाई। उस पर महिला के फोटो के साथ मोबाइल नंबर भी डालकर कॉल गर्ल लिख दिया। महिला के पास जब कॉल आने लगे तो उसे इस फर्जीवाड़े का पता चला। इस पर महिला ने अपने पति पर ही शक जताया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला नेवई थाना क्षेत्र का है।

घटना मंचन बलौदाबाजार : गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की आधारशिला है स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल – उमेश पटेल…

नेवई निवासी महिला करीब दो साल से अपने पति से अलग रह रही है। उसके पास मोबाइल पर कुछ समय से अचानक कॉल आने लगे। कॉल करने वाले उससे अश्लील बातें करते। परेशान होकर महिला ने मई में थाने में FIR दर्ज करा दी। इसमें महिला ने पति से विवाद होने के कारण उस पर ही इस सब के लिए संदेह जताया। शुरुआती जांच में पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन कुछ खास सामने नहीं आया।

छत्तीसगढ़ : हायर सेकेण्डरी ओपन स्कूल परीक्षा परिणाम घोषित, विद्यार्थी इस तरह देख सकते है अपना परीक्षा परिणाम…

इस बीच पता चला कि महिला की फेसबुक पर फेक ID बनाई गई है। इसमें महिला की फोटो भी है। साथ ही उसका मोबाइल नंबर दिया गया है। इसमें कॉल गर्ल के लिए संपर्क करने की बात कही गई थी। इसी के चलते लोग फेसबुक पर नंबर देख उससे संपर्क कर रहे थे। जांच के दौरान पुलिस ने साइबर सेल की मदद से फेसबुक पर ID बनाने वाले तक पहुंची, तो पता चला कि वह महिला के पति का दोस्त उतई के पाउवारा निवासी किशोर साहू है।

पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि सारी पोस्ट उसी ने की है। नंबर भी उसी ने डाले थे। वह और महिला का पति दोनों एक साथ काम करते थे। एक दिन महिला से बात करने के लिए उसके पति ने किशोर का मोबाइल लिया, जिससे उसके पास नंबर आ गया। इसके बाद से ही वह महिला को कॉल करता और प्यार का झांसा देकर संबंध बनाने की बात करता था। महिला ने उसे मना किया तो बदला लेने उसने ऐसी हरकत की।

Latest News

बलौदाबाजार : करंट की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत…ऐसे हुआ हादसा…

बलौदाबाजार : करंट की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत...ऐसे हुआ हादसा... बलौदाबाजार : जिले के ग्राम...

More Articles Like This

error: Content is protected !!