पति और पत्नी के बीच हुए झगड़े के बाद पत्नी ने अपने दो बच्चों को कुएं में धकेल दिया, दोनों की दर्दनाक मौत…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

 

- Advertisement -

ओडिसा : ओडिसा से एक एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां पति और पत्नी की बीच हुए विवाद के बाद पत्नी ने अपने दो बच्चों को कुएं में धकेल दिया। जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ : प्रसव के दौरान नवजात की खोपड़ी बाहर आ जाने से हुई थी मौत, 2 नर्सों को नोटिस जारी…

मिली जानकारी के अनुसार मामला कंधमाल जिले का है, जहाँ महिला ने ऐसा कदम उठाया जिसके बारे में कोई महिला सोच भी नहीं सकती। कंधमाल में एक महिला ने अपने दो बच्चों को पति के झगड़े के बाद कुएं में धक्का दे दिया। दोनों बच्चों में बेटी की उम्र 9 साल जबकि बेटे की उम्र 5 साल थी। कुएं में डूबने की वजह से दोनों बच्चों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक महिला ने घरेलु विवाद में पति के साथ झगड़े के बाद इस घटना को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने बताया कि ईसाई साही की रहने वाली भाग्यलक्ष्मी पात्रा अपने पति एम राजेश पात्रा के साथ लड़ाई के बाद अपने दो बच्चों के साथ घर से निकल गई। जिसके बाद महिला ने अपने दोनों बच्चों को कुएं में धक्का दे दिया, जिसके चलते दोनों बच्चों की मौत हो गई। हालांकि महिला खुद कुएं में नहीं कूदी, उसके पति और गांव वालों ने महिला को कुएं के पास रोते हुए पाया। वही कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों की मदद से कुएं से दोनों बच्चों के शव को बाहर निकाला गया।

Latest News

शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान आत्मगौरव…संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री साय…मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 101 करोड़ से अधिक के...

शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान आत्मगौरव...संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री साय...मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने...

More Articles Like This

error: Content is protected !!