Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » बलौदाबाजार : राजस्व मामलों के निराकरण एवं रिकार्ड अपडेशन कार्य में आई तेजी, केवल तीन सप्ताह में रिकार्ड 824 नामांतरण, मुख्य सचिव ने की जिला प्रशासन की सराहना…
    छत्तीसगढ़

    बलौदाबाजार : राजस्व मामलों के निराकरण एवं रिकार्ड अपडेशन कार्य में आई तेजी, केवल तीन सप्ताह में रिकार्ड 824 नामांतरण, मुख्य सचिव ने की जिला प्रशासन की सराहना…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanJuly 12, 2021No Comments3 Mins Read3 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

     

    बलौदाबाजार : राजस्व प्रकरणों के निराकरण और अभिलेख अद्यतीकरण के काम में जिले में पिछले एक महीने में काफी प्रगति आई है। कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन के मार्गदर्शन में पिछले 15 जून से इसके लिए जिले में एक अभियान चलाया गया है। इस दौरान जिले में अकेले नामांतरण के 824 प्रकरण निराकृत किये गये हैं,जो कि अपने आप में एक रिकार्ड है। भू-अभिलेखों के अपडेशन होने से किसानों और पक्षकारों को काफी सुविधा हो रही हैं। उन्हें अब रिकार्ड सुधार कराने तहसील अथवा पटवारी के यहां बार-बार दस्तक देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्हें बैंक लोन, किसान पंजीयन सहित तमाम सरकारी काम के लिये आसानी से त्रुटिहीन अभिलेख उपलब्ध हो रहे हैं। इससे किसानों को काफी राहत मिली है। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने भी जिले में अभिलेख अपडेट करने और रिकार्ड सुधारने के कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति की सराहना की है। और इस तरह आगे भी काम जारी रखने के निर्देश जिला प्रशासन को दिये हैं।

    कलेक्टर श्री सुनील जैन ने कोरोना काल में भी किसानों से जुड़े राजस्व विभाग के काम-काज को प्राथमिकता से लिया है। मुख्य सचिव के निर्देश पर राजस्व प्रकरणों के निराकरण एवं भू-अभिलेख अपडेशन के काम को टीएल में लेकर इसकी नियमित समीक्षा कर रहे हैं। वे स्वयं तहसीलों में पहुंचकर निराकरण की तहकीकात भी कर रहे हैं और अधीनस्थ राजस्व अधिकारियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। इससे पिछले तीन सप्ताह में निराकरण की गति में काफी प्रगति आई हैं। कलेक्टर ने बताया कि जिले की विभिन्न तहसील कार्योलयों में 15 जून को नामांतरण के लिए 1395 आवेदन लंबित थे। अभियान के दौरान 824 प्रकरणों का निराकरण करते हुये नामांतरण का कार्य पूर्ण किया गया है। भाटापारा तहसील के ग्राम पटपर निवासी अनुसूचित जाति की महिला गंगाबाई बांधे त्वरित आनलाईन नामांतरण हो जाने से काफी खुश हैं। उन्होंने अपने गांव में ही 2 हजार स्क्वेयर फीट भू-खण्ड मकान बनाने के लिए खरीदे हैं। वे अब डायवर्सन, लोन आदि सभी काम आसानी से कर पायेंगी। इसी तरह बलौदाबाजार के ग्राम भाठागांव कोकड़ी निवासी महेन्द्र टण्डन ने अपने बेटे के नाम पर भरसेली रैयतवाड़ी में 52 डिस्मील जमीन खरीदी है। उनका भी इस दौरान त्वरित नामांतरण हो जाने से धान खरीदी पंजीयन सहित तमाम कामों में अब कोई कठिनाई नहीं होगी। इस दौरान अभिलेखों को त्रुटिहीन बनाने के लिये भी महत्वपूर्ण काम किये गये हैं। इस दौरान 683 संदिग्ध खसरों का विलोपन, 175 भूमि स्वामी विहीन खातों का निराकरण एवं 2961 लुप्त खसरों का संकलन किया गया है। खसरों का डिजिटल हस्ताक्षर का प्रतिशत भी अब 94.74 प्रतिशत से बढ़कर 97.22 प्रतिशत और डिजिटल हस्ताक्षरित खातों की संख्या 96.83 प्रतिशत से बढ़कर 97.09 प्रतिशत हो गया है। खसरों का नक्शा अपडेटशन का काम भी बढ़कर 70.39 प्रतिशत हो गया है। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को शेष लंबित कामों को भी शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026
    Featured

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Featured

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Featured

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Featured

    सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

    August 15, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,092 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,898 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,709 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,487 Views
    Don't Miss

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    By Ghatna ManchanSeptember 6, 20260

    शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित… पवनी : शिक्षक दिवस के अवसर…

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1063387
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.