बिलाईगढ़ : सर्व शिक्षक संघ बिलाईगढ़ ब्लाक कार्यकारिणी का हुआ गठन…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

मानसाय साहू
बिलाईगढ़ : बलौदाबाजार जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड में सर्व शिक्षक संघ के कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सर्व शिक्षक संघ बलौदाबाजार अभय कुमार पांडेय ने कहा कि विवेक दुबे, प्रदीप पांडेय और विनय मौर्य जी के मार्गदर्शन मे ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया है। संगठन मे नारीशक्ति का स्थान हमेशा से ही सर्वोच्च रहा है, इसलिए ब्लॉक कार्यकारिणी मे नारीशक्ति को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है।

- Advertisement -

जिला स्तरीय संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा के बाद “सर्व शिक्षकसंघ” ने विकासखंड स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए ब्लाक लेवल पर मजबूत कार्यकारिणी का गठन प्रारंभ किया है।

बिलाईगढ़ सर्वशिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष जगदीश साहू ने कहा कि ब्लॉक लेवल पर हमने युवा और उर्जावान शिक्षकों को ब्लॉक कार्यकारणी में स्थान दिया है। कार्यकारिणी में ब्लाक उपाध्यक्ष रूकमणी साहू, ब्लाक सचिव कोमल साहू, ब्लाक संगठन मंत्री ज्योति नारंग, ब्लॉक कोषाध्यक्ष अनुप कुमार विशाल, ब्लाक महासचिव कविता बघेल, ब्लाक महामंत्री लक्ष्मण नामदेव, गुलाब सिंह कुर्रे, ब्लॉक संगठन सचिव त्रिलोक कुमार हरिप्रिय, अरविंद कुमार श्रीवास, ब्लॉक संयुक्त सचिव मनोहर पटेल, राकेश कुमार मिलन, सह सचिव पाण्डव प्रधान, भूपेश कुमार नायक, ब्लॉक आईटी सेल प्रभारी दुर्गेश कुमार साहू को बनाया गया।

Latest News

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : झनकपुर में 23 मार्च को होगा जिला स्तरीय पशु पक्षी प्रदर्शनी मेला…मेला में निःशुल्क पशु उपचार शिविर और कृषक संगोष्ठी भी...

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : झनकपुर में 23 मार्च को होगा जिला स्तरीय पशु पक्षी प्रदर्शनी मेला...मेला में निःशुल्क पशु उपचार...

More Articles Like This

error: Content is protected !!