मां-बाप के साथ सो रहे 8 साल के बच्चे को उठाकर जंगल में ले गया तेंदुआ, घर से 100 मीटर दूर क्षत-विक्षत मिला शव…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

मध्यप्रदेश : धार में एक आदमखोर तेंदुए ने 8 साल के बच्चे को अपना शिकार बनाया है। बच्चा घर में अपने मां-बाप के साथ खाट पर सोया था। तेंदुआ रात में उसे उठाकर जंगल में ले गया। गुरुवार सुबह जब बच्चा नजर नहीं आया तो परिजन और ग्रामीण जंगल में तलाशने लगे। घर से करीब 100 मीटर दूर घने जंगल में उसका शव क्षत-विक्षत मिला। वही घटना स्थल पर तेंदुआ के पैर के निशान भी मिले।

- Advertisement -

मृतक राज के पिता अनिल ने बताया कि सुबह 6 बजे उठकर देखा तो राज खाट पर नहीं था। हम लोगों को लगा कि वह शौच के लिए गया होगा। जब वह लौटा नहीं तो पड़ोसियों से पूछा, वहां नहीं मिला तो तत्काल गांव वालों के साथ जंगल में तलाशने लगे। तभी घर से राज का क्षत विक्षत शव मिला। रात में तेंदुआ कब आया पता नहीं चला।

घटना के बाद राज के शव को अमझेरा राजा बख्तावर समुदायिक स्वस्थ केंद्र पर पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया। यहां डॉ. ए के चौधरी ने पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनाें को सौंप दिया। वन विभाग का अमला सुबह देरी से पहुंचा। तब तक राज के शव को परिजन घटनास्थल पर देख रेख करते रहे। घटनास्थल पर तेंदुए के पगमार्क भी मिले हैं।

Latest News

नेहरू निषाद के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत…वरिष्ठ नेताओं ने संगठन सुदृढ़ीकरण पर दिया जोर…

नेहरू निषाद के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत...वरिष्ठ नेताओं ने संगठन सुदृढ़ीकरण पर दिया जोर... गिरीश सोनवानी देवभोग : बिंद्रानवागढ़...

More Articles Like This

error: Content is protected !!