संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय के नेतृत्व में बढ़ती महंगाई के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

 

- Advertisement -

बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार व जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़ के तत्वाधान में आज बढ़ती महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान देश में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेण्डर, खाद्य तेल आदि की बेतहाशा वृद्धि के विरोध में ट्रक को खिंचते हुए व विधायक कार्यालय के सामने थाली एवं अन्य बर्तन बजाकर केन्द्र की बीजेपी सरकार को नींद से जगाने एवं महंगाई कम करने धरना प्रदर्शन किया गया। साथ ही आम नागरिकों से महंगाई के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमे लोगो ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया।

इस दौरान प्रमुख रूप से अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़ भागवत साहू, अध्यक्ष नगर पंचायत बिलाईगढ़ द्वारिका देवांगन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest News

नेहरू निषाद के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत…वरिष्ठ नेताओं ने संगठन सुदृढ़ीकरण पर दिया जोर…

नेहरू निषाद के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत...वरिष्ठ नेताओं ने संगठन सुदृढ़ीकरण पर दिया जोर... गिरीश सोनवानी देवभोग : बिंद्रानवागढ़...

More Articles Like This

error: Content is protected !!