सुबह ड्यूटी के लिए निकला था ड्राइवर, फिर शराब पीकर फांसी के फंदे पर झूल गया, पत्नी के साथ विवाद के चलते आत्महत्या की आशंका…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बिलासपुर : ​​​​​​बिलासपुर में हाईकोर्ट के ड्राइवर ने मंगलवार को शराब के नसे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पता चला है कि मृतक मंगलवार को अपने ड्‌यूटी टाइम पर निकला था। लेकिन फिर वापस नहीं लौट सका है। पुलिस काे शक है कि उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। जिसके चलते ही उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक सरकंडा माताचौरा में रहने वाला अवनीश सिंह ध्रुव मंगलावार को घर से काम पर जाने के लिए निकला था। इसके बाद वे काम पर नहीं गया। बताया गया है कि उसने पहले शराब खरीदकर पी। बाद में उसने सरकंडा में दुबे बाड़ा के पास बबूल के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसकी सूचना आस-पास के लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी गई है।

सरकंडा टीआई जेपी गुप्ता के मुताबिक आखिरी बार उसके फोन पर उसकी पत्नी का कॉल आया था। जिसे उसने रिजेक्ट कर दिया। पत्नी से बात नहीं की। उन्होंने यह भी बताया कि एक दिन पहले वह पत्नी को मायके से लेकर आया था। जिसके बाद वह तनाव में था। टीआई के मुताबिक आगे की जांच की जा रही है। जांच में ही पता चला पाएगा कि आखिर उसने यह कदम उठाया है।

Latest News

बलौदाबाजार : करंट की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत…ऐसे हुआ हादसा…

बलौदाबाजार : करंट की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत...ऐसे हुआ हादसा... बलौदाबाजार : जिले के ग्राम...

More Articles Like This

error: Content is protected !!