Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » बलौदाबाजार : केन्द्रीय दल ने मनरेगा का काम देखने ग्रामीण इलाकों का किया दौरा, अल्प बारिश के हालात में काफी उपयोग साबित हो रहे मनरेगा निर्मित नहर नाली एवं डबरियां…जिले में मनरेगा के काम एवं रख-रखाव की केन्द्रीय दल ने की सराहना…
    छत्तीसगढ़

    बलौदाबाजार : केन्द्रीय दल ने मनरेगा का काम देखने ग्रामीण इलाकों का किया दौरा, अल्प बारिश के हालात में काफी उपयोग साबित हो रहे मनरेगा निर्मित नहर नाली एवं डबरियां…जिले में मनरेगा के काम एवं रख-रखाव की केन्द्रीय दल ने की सराहना…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanAugust 27, 2021No Comments3 Mins Read5 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    बलौदाबाजार : भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के आर्थिक सलाहकार श्रीमती कल्याणी मिश्रा एवं संयुक्त सचिव श्री श्रैलेन्द्र मिश्रा ने मनरेगा के कामों को देखने के लिए जिले के हरिनभट्टा (पलारी) एवं बलौदा (कसडोल) का दौरा किया। उन्होंने इन ग्रामों में योजना से लाभान्वित ग्रामीण मजदूरों और छोटे किसानों से मुलाकात कर योजना से उनके जीवन में आये बदलाव एवं योजना की उपयोगिता की जानकारी ली। उन्होंने मनरेगा के अंतर्गत जिले में बड़ी संख्या में सिंचाई से जुड़ी संरचना निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त की। अल्प एवं खण्ड वर्षा की स्थिति में मनरेगा के अंतर्गत बनाई गई सिंचाई नहर, कुआं एवं डबरी काफी उपयोगी साबित हो रही हैं। उन्होंने जिला कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन से भी मुलाकात कर मनरेगा में अच्छे कार्य एवं व्यवस्थित रख-रखाव के लिए जिला प्रशासन एवं जिला पंचायत की सराहना की। संपूर्ण दौरे में जिला पंचायत की सीईओ डाॅ. फरिहा आलम सिद्धिकी उनके साथ थीं।

    Breaking : CM भूपेश बघेल हुए दिल्ली रवाना, राहूल गांधी से मुलाकात पर कहीं ये बात…

    केन्द्रीय ग्रामीण विकास विभाग की आर्थिक सलाहकार श्रीमती कल्याणी मिश्रा ने पलारी विकासखण्ड के ग्राम हरिनभट्ठा से दौरे की शुरूआत की। उन्होंने बकरीपालन के हितग्राही एवं ग्रामीण श्रमिक दुकालु यादव के निवास पहुंचकर उनका हाल-चाल पूछा। मनरेगा के अंतर्गत उनके घर के एक हिस्से में बकरी शेड का निर्माण किया गया है। शेड बन जाने से वह सुरक्षित तरीके से बकरीपालन का कार्य कर रहा है। उसने बताया कि पिछले साल वह पांच बकरी बेचकर 20 हजार रूपये की आमदनी अर्जित की है। पैसा आने से समाज में उसकी पूछ-परख भी बढ़ी है। इसके साथ ही गांव के तालाब में मनरेगा योजना से गहरीकरण होने पर जलभराव क्षमता बढ़ी है। जिससे डेढ़ दर्जन किसानों की 25 एकड़ खेत में सिंचाई भी सम्भव हुई है। सिंचाई के लिए नहर निर्माण किये जाने से भी ग्राम के किसानों के 40 एकड़ खेत में सिंचाई हो रही है। अल्पबारिश के हालात में मनरेगा के इस तरह के काम किसानों के लिए संजीवनी साबित हो रहे हैं। उन्होंने ग्राम पंचायत भवन पहुंचकर अभिलेखों के संधारण एवं साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया। इसके बाद कसडोल के बलौदा ग्राम में मनरेगा के सहयोग से निर्मित आंगनबाड़ी केन्द्र भवन का अवलोकन किया। उन्होंने ग्राम के सीमांत किसान मनोहर पिता फागूलाल से भी मुलाकात कर उनके जीवन-यापन के तौर-तरीकों में आये बदलाव की जानकारी ली। मनोहर के खेत में मनरेगा से कुएं का निर्माण किया गया है। इससे वह खरीफ में फसल बचाने के साथ ही अन्य मौसम में साग-भाजी उगाता है। पिछले सालों में उसे लगभग 1 लाख रूपये की आमदनी हुई है। उन्होंने ग्राम में निर्मित प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास और मनरेगा के सहयोग से निर्मित सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया। मनरेगा योजना से ग्रामीण जीवन में लोगों के आ रहे बदलाव को देखकर खुश हुई और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Featured

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Featured

    सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

    August 15, 2026
    Featured

    मसरूम की तलाश में जंगल गए ग्रामीणों पर भालू का हमला…तीन ग्रामीणों की हालत गंभीर…

    August 15, 2026
    Featured

    Exclusive : छत्तीसगढ़ में पदोन्नति प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी से शिक्षकों में बढ़ रहा आक्रोश…

    July 23, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,091 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,894 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,708 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,481 Views
    Don't Miss

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    By Ghatna ManchanAugust 25, 20260

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय… कसडोल : टीईटी…

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026

    सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

    August 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1062523
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.