छत्तीसगढ़ : पति ने की मासूम बेटे के सामने पत्नी की हत्या, आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

भिलाई : अमलेश्वर थाना अंतर्गत शुक्रवार शाम एक युवक ने अपने ढाई साल के बच्चे के सामने ही पत्नी की हत्या कर दी। दोनों के बीच खाना खाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वे लड़ते हुए बाड़ी में पहुंच गए। जहां पति ने गमछे से महिला का गला घोंट दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खुड़मुड़ा निवासी खारुन सोनकर की करीब 4 साल पहले किरण सोनकर से शादी हुई थी। दोनों का ढाई साल का एक बच्चा भी है।

बिलाईगढ़ : ग्राम पंचायत पवनी ने कलयुगी बेटे ने गैती मारकर अपने ही माँ की कर दी निर्मम हत्या…

एएसपी अनंत साहू ने बताया कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच छोटी मोटी बातों को लेकर विवाद होता ही रहता था। शनिवार दोपहर को भी दंपत्ति के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद खारुन ने गमछे से किरण का गला दबा दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद खारुन वहां से भाग निकला। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Latest News

बिलाईगढ़ : शा. उ. मा. वि. खुरसुला में पालक शिक्षक बैठक सम्पन्न…बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर हुई चर्चा…

बिलाईगढ़ : शा. उ. मा. वि. खुरसुला में पालक शिक्षक बैठक सम्पन्न...बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर हुई चर्चा... बिलाईगढ़...

More Articles Like This

error: Content is protected !!