Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 2026

    छत्तीसगढ़ : NEET एग्जाम में तीसरी बार नहीं मिली सफलता तो छात्रा ने किया सुसाइड…

    July 18, 2026

    कसडोल : तुलसी प्रसाद साहू राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित हुए…

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » लिखित आश्वासन से पलटने पर भूविस्थापितों ने मुख्यालय में डाला डेरा…सकारात्मक निर्णय नहीं आने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी…
    Featured

    लिखित आश्वासन से पलटने पर भूविस्थापितों ने मुख्यालय में डाला डेरा…सकारात्मक निर्णय नहीं आने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanFebruary 16, 2026No Comments3 Mins Read101 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    लिखित आश्वासन से पलटने पर भूविस्थापितों ने मुख्यालय में डाला डेरा…सकारात्मक निर्णय नहीं आने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी…

    कोरबा : एसईसीएल कोरबा एवं कुसमुंडा क्षेत्र के भूविस्थापित अर्जित भूमि के एवज में रोजगार की मांग के लिए पिछले कई वर्षों से क्षेत्रीय महाप्रबंधक एवं मुख्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। इनका निराकरण आज तक नहीं किया गया है। कोरबा क्षेत्र के पीड़ित भूविस्थापितों के द्वारा माननीय हाईकोर्ट में इस बाबत रिट पिटीशन दायर किया गया था ।इसके संबंध में माननीय हाई कोर्ट बिलासपुर के द्वारा 15/012025 को आदेश पारित कर 45 दिन के भीतर रोजगार देने को कहा था। पारित आदेश के संबंध में एसईसीएल के द्वारा डिविजनल बेंच में अपील प्रस्तुत की गई । जहां अपील ख़ारिज हो गई । इसके बाद न्यायालय के आदेश का पालन करने के बजाय कंपनी के द्वारा भूविस्थापितों को रोजगार देने के नाम पर केवल झूठा आश्वासन देकर गुमराह किया जा रहा है । कई बार आंदोलन के बाद 29/01/26 को लिखित आश्वासन प्रदान किए गए थे कि 10 फरवरी तक निर्णय लेकर अवगत कराया जाएगा । मुख्यालय जाकर 11 फरवरी को निर्णय के संबंध में जानकारी राजस्व विभाग से प्राप्त करने पर टालमटोल एवं गुमराह करने वाला जवाब प्रस्तुत किया गया। जिससे नाराज होकर भूविस्थापितों ने कार्यालय के बाहर गेट के पास 11 फरवरी से डेरा डाल दिए है। भू विस्थापितों की मांग है कि रोजगार के संबंध में सकारात्मक निर्णय आने तक बाहर इंतजार करेंगे। पिछले 5 दिनों से खुले आसमान में रहकर निर्णय का इंतजार कर रहे हैं । आंदोलन के दौरान मुख्यालय के भूराजस्व विभाग के अधिकारियों के द्वारा 29/11/25, 16/12/2025 एवं 29/01/2026 को लिखित में कार्यवाही करने का आश्वासन प्रदान किया था।

    छत्तीसगढ़ : जेल से छूटते ही कर दी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की दिनदहाड़े हत्या…फिर स्वयं भी फांसी लगाकर दे दी अपनी जान…जानिए क्या है हत्या की वजह…

    आज के आंदोलन में परिवार की महिलाएं भी सम्मिलित रही : आज के आंदोलन में विस्थापित परिवार के महिलाएं एवं बच्चे भी सम्मिलित रहे। प्रबंधन की तानाशाही के कारण देश के विकास में अपनी पुरखों की जमीन देने वाले किसानों के साथ पूरा परिवार त्रस्त है। लोगों का विश्वास एसईसीएल के अधिकारियों से उठ गया है। अधिकारी झूठे आश्वासन देकर जमीन प्राप्त कर रहे हैं। भूमि प्राप्त होने के बाद आश्वासन से मुकर जाते हैं ।

    बिलाईगढ़ : चौथिया में आई महिला की पुल से गिरने से मौत…कोरकोटी गांव का मामला…

    अधिकारियों के साथ बैठक असफल : आज दोपहर 1:00 बजे अधिकारियों के साथ मांगों को संबंध में चर्चा हुई। जिसमें भू राजस्व विभाग के महाप्रबंधक श्री लाल, प्रमुख सुरक्षा अधिकारी श्री मूर्ति एवं क्षेत्रीय थाना प्रभारी उपस्थित रहे । मांगों पर चर्चा उपरांत निर्णय नहीं आने पर डायरेक्टर योजना परियोजना के साथ 5:00 बजे बैठक रखी गई है बैठक में सकारात्मक निर्णय नहीं आने पर आंदोलन किया जाएगा ।

    उग्र आंदोलन की तैयारी : भूविस्थापित लगातार गुमराह होने से त्रस्त होकर उग्र आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं। आज दिनांक तक सकारात्मक निर्णय नहीं आने पर 17 फरवरी को एसईसीएल मुख्यालय के दोनों गेट जाम करेंगे । गेट जाम हड़ताल की सूचना मुख्यालय को दी जा चुकी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 2026
    Featured

    छत्तीसगढ़ : NEET एग्जाम में तीसरी बार नहीं मिली सफलता तो छात्रा ने किया सुसाइड…

    July 18, 2026
    Featured

    कसडोल : तुलसी प्रसाद साहू राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित हुए…

    July 18, 2026
    Featured

    सारंगढ़ : नवपदस्थ एसपी सुनील शर्मा एक्शन मोड में, पहली समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश…

    July 14, 2026
    Featured

    नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा ने संभाला सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का कार्यभार…

    July 14, 2026
    Featured

    Exclusive : तीन साल से अटकी पदोन्नति पर बढ़ा दबाव…अब शिक्षकों ने उठाई सर्वोच्च न्यायालय और NCTE नियमों की आवाज…

    June 17, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,080 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,760 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,703 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,466 Views
    Don't Miss

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    By Ghatna ManchanJuly 18, 20260

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय…

    छत्तीसगढ़ : NEET एग्जाम में तीसरी बार नहीं मिली सफलता तो छात्रा ने किया सुसाइड…

    July 18, 2026

    कसडोल : तुलसी प्रसाद साहू राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित हुए…

    July 18, 2026

    सारंगढ़ : नवपदस्थ एसपी सुनील शर्मा एक्शन मोड में, पहली समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश…

    July 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1059512
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.