बलौदाबाजार : सड़क हादसे में दो पुलिस आरक्षक की मौत…चालक गिरफ्तार…
बलौदाबाजार : हथबंद थाना क्षेत्र अंतर्गत उडेला–पौसरी मार्ग पर बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो आरक्षकों की दर्दनाक मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे साइबर सेल में पदस्थ आरक्षक धर्मेंद्र यादव की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

हादसे में आरक्षक प्रशांत दीवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर रेफर किया गया था लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। दोनों जवानों के आकस्मिक निधन की खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। वरिष्ठ अधिकारियों सहित सहकर्मियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
घटना के बाद हथबंद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाने के बाद वाहन सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।








