Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026

    नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…
    Featured

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanMarch 13, 2026No Comments2 Mins Read2 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे ने विधानसभा में बिलाईगढ़ एवं पवनी क्षेत्र में सहकारी बैंक की शाखा शुरू नहीं होने के मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाते हुए भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता, किसानों और व्यापारियों की सुविधा के लिए बैंक की स्वीकृति मिलने के बावजूद आज तक शाखा शुरू नहीं होना सरकार की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

    विधानसभा में पूछे गए प्रश्न के जवाब में सरकार ने स्वीकार किया कि बिलाईगढ़ एवं पवनी में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, रायपुर की शाखा खोलने की स्वीकृति भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से पहले ही प्राप्त हो चुकी थी। इसके बावजूद कर्मचारियों की कमी के कारण निर्धारित समय-सीमा में बैंक की शाखा शुरू नहीं की जा सकी।

    विधायक कविता प्राण लहरे ने कहा कि यदि सरकार और संबंधित विभाग समय रहते आवश्यक कदम उठाते तो आज बिलाईगढ़–पवनी क्षेत्र के हजारों किसानों और आम नागरिकों को बैंकिंग सुविधा का लाभ मिल रहा होता। उन्होंने यह भी बताया कि बैंक खोलने के लिए समय-सीमा बढ़ाने हेतु 26 अक्टूबर 2024 और 11 अप्रैल 2025 को आरबीआई को पत्र भेजे गए, लेकिन आरबीआई ने तीन बार समय-सीमा विस्तार के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया।

    विधायक लहरे ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की लापरवाही और प्रशासनिक उदासीनता के कारण क्षेत्र की जनता वर्षों से बैंकिंग सुविधा से वंचित है। उन्होंने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द आवश्यक व्यवस्था कर बिलाईगढ़ एवं पवनी में सहकारी बैंक की शाखा शुरू की जाए, ताकि किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को राहत मिल सके।

    उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र की जनता के हितों और विकास से जुड़े मुद्दों को विधानसभा में लगातार मजबूती से उठाती रहेंगी और सरकार को जवाबदेह बनाने का काम करती रहेंगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026
    Featured

    नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

    March 12, 2026
    Featured

    ओमआशीष गजपाल बने युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी के जिला उपाध्यक्ष…

    March 8, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार : ट्रक ने पीछे से बस को मारी टक्कर…4 यात्रियों की दर्दनाक मौत…दर्जन भर लोग घायल…

    March 6, 2026
    Featured

    High Court : छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…चप्पे चप्पे पर कमांडो तैनात…

    February 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार : सड़क हादसे में दो पुलिस आरक्षक की मौत…चालक गिरफ्तार…

    February 25, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,033 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,685 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,202 Views

    बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नगर पंचायत पवनी में हुए लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा…एक आरोपी गिरफ्तार…

    February 13, 20261,122 Views
    Don't Miss

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    By Ghatna ManchanMarch 13, 20260

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण…

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026

    नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

    March 12, 2026

    ओमआशीष गजपाल बने युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी के जिला उपाध्यक्ष…

    March 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1049926
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.