Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    Exclusive : तीन साल से अटकी पदोन्नति पर बढ़ा दबाव…अब शिक्षकों ने उठाई सर्वोच्च न्यायालय और NCTE नियमों की आवाज…

    June 17, 2026

    Exclusive : अघोषित बिजली कटौती से कटगी वासी परेशान…नौतपा में धूप और बिजली विभाग दोनों सता रहे…शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं…

    May 29, 2026

    पवनी : जनदर्शन में उमड़ा मां का दर्द…प्राचार्य पर प्रताड़ना का आरोप लगा रो पड़ी बुजुर्ग महिला…

    May 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…
    Featured

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanMarch 25, 2026No Comments3 Mins Read615 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    बिलाईगढ़ : सारंगढ़ -बिलाईगढ़ के विकास खंड -बिलाईगढ़ के अंतर्गत नगर पंचायत सरसीवां में संचालित “डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां” के कुल बारह बच्चों में से प्रतिभावान आठ बच्चों का प्रथम वर्ष में ही जवाहर नवोदय विद्यालय में धमाकेदार चयन होने पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यह सफलता शिक्षिका श्रीमती सावित्री कश्यप के कुशल मार्गदर्शन, अभिभावकों और बच्चों की कड़ी मेहनत,लगन एवं श्रद्धा के फलस्वरूप प्राप्त हुई है जो कि इस क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि एवं गौरव की बात है । नवोदय विद्यालय में चयनित छात्रों में पुष्पेन्द्र सिंह मरावी 96.25%,थर्स कुमार साहू 93.75%,तनमय साहू 92.50%,मोनिषा साहू 91.25%, पूनम कुर्रे 90%, हेमंत कुमार साहू 87.50%, दीपशिखा साहू 86.25% एवं प्रांजय खंडेलवाल 85% शामिल हैं।इन सभी बच्चों ने सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत, लगन और अनुशासन से यह सफलता अर्जित की है।

    इस शानदार उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल है। स्थानीय शिक्षक, अभिभावक और छात्र -छात्राऐं इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता मान रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से इतने बड़े पैमाने पर चयन नवोदय जैसी प्रतिष्ठित संस्था में प्रवेश पाना स्थानीय स्तर पर प्रेरणा का स्रोत बन रहा है। यह सफलता कठिन परिश्रम, बेहतर तैयारी और शिक्षिका -छा‌त्रों के संयुक्त प्रयास का नतीजा है। इस अद्भुत सफलता के पीछे नवोदय क्लासेस की समर्पित शिक्षिका व मार्गदर्शक श्रीमती सावित्री कश्यप की अथक मेहनत और दृढ़ संकल्प है। उन्होंने इस कार्य को चुनौती के रूप में स्वीकार किया और अपनी मेहनत को कई गुना बढ़ा दिया तपती गर्मी के महीने में भी उन्होंने बच्चों के लिए विशेष नवोदय समर क्लासेस का आयोजन किया। प्रतिदिन माडल पेपर तैयार करना, नियमित साप्ताहिक एवं मासिक परीक्षा लेना और बच्चों को व्यक्तिगत मार्गदर्शन देना उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन गया। उनकी इसी निष्ठा और समर्पण ने बच्चों के भविष्य को एक नई दिशा दी।

    नगर में खुशी का माहौल : यह सफलता न केवल कोचिंग क्लासेस बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत है।यह दिखाती है कि लगन, मेहनत और समर्पण से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। आज पूरा का पूरा नगर उत्साहित हैऔर क्षेत्र गौरवान्वित है।

    प्रेरणा स्रोत : ज्ञात हो कि “डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां”को प्रारंभ करने के पीछे शिक्षिका श्रीमती सावित्री कश्यप की प्रतिभाशाली सुपुत्री डिम्पल कश्यप का हाथ है। पिछले वर्ष डिम्पल कश्यप का जवाहर नवोदय विद्यालय एवं सैनिक स्कूल चयन परीक्षा में एक साथ चयन हुआ था जो अभी वर्तमान में जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा जिला सक्ती में कक्षा -6 वीं की नियमित अध्ययनरत छात्रा है। इस प्रतिभाशाली बालिका ने इसके पूर्व राज्य स्तरीय नवोदय जांच परीक्षा बिर्रा -2025में चतुर्थ स्थान, निकिता कोचिंग सेंटर सरसीवां में दो बार प्रथम स्थान एवं महावीर एकेडमी सारंगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इनको राज्य स्तरीय जांच परीक्षा में पुरूस्कार स्वरूप 7000/-नगद एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया था। अपनी सुपुत्री डिम्पल कश्यप की इस शानदार कामयाबी एवं प्रतिभा संपन्नता से प्रभावित एवं प्रेरित होकर शिक्षिका श्रीमती सावित्री कश्यप ने स्वयं “डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां” की स्थापना कर इस क्षेत्र के बच्चों की प्रतिभा को तराशने का बीड़ा उठाया और शानदार सफलता प्राप्त की। इन्होंने अपने प्रथम प्रयास में ही कुल बारह बच्चों में से आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में चयनित करवा कर सिद्ध कर दिया कि लगन, मेहनत और समर्पण से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के नवोदय विद्यालय में चयनित प्रतिभावान आठ छात्र – छात्राओं को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए क्षेत्र के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों, शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं शुभचिंतकों ने बधाई एवं उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    Exclusive : तीन साल से अटकी पदोन्नति पर बढ़ा दबाव…अब शिक्षकों ने उठाई सर्वोच्च न्यायालय और NCTE नियमों की आवाज…

    June 17, 2026
    Featured

    Exclusive : अघोषित बिजली कटौती से कटगी वासी परेशान…नौतपा में धूप और बिजली विभाग दोनों सता रहे…शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं…

    May 29, 2026
    Featured

    पवनी : जनदर्शन में उमड़ा मां का दर्द…प्राचार्य पर प्रताड़ना का आरोप लगा रो पड़ी बुजुर्ग महिला…

    May 15, 2026
    Featured

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,073 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,693 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,458 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,239 Views
    Don't Miss

    Exclusive : तीन साल से अटकी पदोन्नति पर बढ़ा दबाव…अब शिक्षकों ने उठाई सर्वोच्च न्यायालय और NCTE नियमों की आवाज…

    By Ghatna ManchanJune 17, 20260

    Exclusive : तीन साल से अटकी पदोन्नति पर बढ़ा दबाव…अब शिक्षकों ने उठाई सर्वोच्च न्यायालय…

    Exclusive : अघोषित बिजली कटौती से कटगी वासी परेशान…नौतपा में धूप और बिजली विभाग दोनों सता रहे…शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं…

    May 29, 2026

    पवनी : जनदर्शन में उमड़ा मां का दर्द…प्राचार्य पर प्रताड़ना का आरोप लगा रो पड़ी बुजुर्ग महिला…

    May 15, 2026

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1057756
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.