श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…
बिलाईगढ़ : श्री हनुमान प्रकटोत्सव के अवसर पर पावन नगर पवनी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई एवं विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बता दे कि श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वावधान में प्रति वर्ष हनुमान प्रकटोत्सव पर विशेष पूजा पाठ सहित भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है।

इसी तारतम्य में 2 अप्रेल को सुबह 8 बजे से पावन नगर पवनी के गौरा डबरी तालाब स्थित मंदिर में श्री हनुमान जी की विशेष पूजन – हवन की गई। वही 3 बजे से सुप्रसिद्ध गायकों द्वारा भजन गायन एवं शाम 6 बजे शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में नगर व क्षेत्रवासी शामिल हुए। साथ ही रात्रि में महाभण्डारा के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई।






इस दौरान बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे, सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, बिलाईगढ़ तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ बिलाईगढ़ सहित गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं हजारो की संख्या में क्षेत्रवासी एवं नगरवासी हनुमान जी के पदचिन्ह के दर्शन हेतु मंदिर पहुंचे।
वही समिति के सदस्यों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने लोगों का आभार व्यक्त किया।








