छत्तीसगढ़ : NEET एग्जाम में तीसरी बार नहीं मिली सफलता तो छात्रा ने किया सुसाइड…
रायपुर : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में दिल दलहा देने वाला मामला सामने आाय है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET में सफलता नहीं मिलने के बाद एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा को लगातार तीसरी बार सफलता नहीं मिलने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान थी। छात्रा की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है।
परिजनों ने बताया कि छात्रा की उम्र 20 साल की थी। वह बीते तीन सालों से पढ़ाई पर फोकस कर रही थी और NEET का तैयारी कर रही थी। इस बार भी सफलता नहीं मिलने से वह मानसिक रूप से काफी परेशान थी। परिजनों ने बताया कि रिजल्ट देखने के बाद उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मामला जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र का है।
परिजनों ने बताया कि वह आड़ावाल खासपारा के रहने वाले हैं। छात्रा सुरला हरिका राव नायडू मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी। गुरुवार रात जब NEET परीक्षा का रिजल्ट घोषित हुआ तो वह परिवार के साथ खाना खा रही थी। खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में गई और लैपटॉप खोलकर अपना रिजल्ट चेक करने लगी।
सफलता नही मिलने पर वह काफी भावुक हो गई थी और परेशान दिख रही थी जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने उसे समझाया। इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई। छात्रा की मां करीब 3.30 बजे रात उठी और देखा तो बेटी के कमरे का दरवाजा खुला हुआ है। जिसके बाद वह कमरे में पहुंची। अंदर जाकर देखा तो बेटी फंदे से लटकी हुई थी। जिसके बाद परिजन तत्काल उसे नीचे उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

