घटना मंचन : शादी के 15 दिन बाद ससुराल आई दुल्हन, रात में पति के सोते ही प्रेमी को बुलाया घर, प्रेमी ने कुल्हाड़ी से गला काट कर किया हमला…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

मध्यप्रदेश : विदिशा में एक युवक की उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। दोनाें की शादी 15 दिन पहले हुई थी। एक दिन पहले जब मायके से दुल्हन घर आई तो परिवार वाले होशंगाबाद नर्मदा नहाने गए थे। 5 और 6 जुलाई की रात युवक के बगल में सो रही पत्नी ने प्रेमी शुभम् को घर में बुलाया। पत्नी कृष्णा ने सोते हुए पति सोनू के हाथ पकड़े और शुभम ने कुल्हाड़ी से उसका गला काट दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मर्डर में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी पुलिस ने जब्त कर ली है।

शराब के लिए पैसे नही देने पर बेटे ने मां की हत्या कर चीरा शव, फिर नमक-मिर्च का तड़का लगाकर खाने का किया प्रयास…

- Advertisement -

पुलिस ने मृतक सोनू और उसकी पत्नी के मोबाइल नंबर का डाटा निकलवाया। इसमें एक नंबर पर सोनू की पत्नी कृष्णा बाई की बात लगातार होती थी। हत्या वाली रात भी उस नंबर पर लगातार बात हुई थी। जब नंबर का पता किया तो वह उसके मायके के पड़ोसी का निकला। कुछ दिन पहले ही कृष्णा बाई ससुराल आई थी।

पुलिस की तफ्तीश में पता चला कि मृतक की पत्नी कृष्णा बाई का मायका औबेदुल्लागंज जिला रायसेन में है। वहां पड़ोस में रहने वाला उसका प्रेमी शुभम उर्फ कालू कहार ने कृष्णा के साथ मिलकर सोनू की हत्या थी। दोनों का पिछले 4 से 5 साल से अफेयर चल रहा था। कृष्णा बाई ने पति के साथ न रहने और उसकी हत्या करने की बात शुभम् से की थी। दोनों आपस में मोबाइल से संपर्क में थे। कृष्णा बाई ने ससुराल के सभी लोगों के नर्मदा स्नान के लिए जाने और सोनू के साथ अकेले रहने की सूचना शुभम् को दी थी। जिसके बाद शुभम औबेदुल्लागंज से ही कुल्हाड़ी साथ लेकर बाइक से आया था। गांव का रास्ता न भटके और देर न हो इसके लिए उसने मोबाइल में जीपीएस लोकेशन लगा रखा था।

रात में उसका इंतजार कृष्णा बाई कर रही थी। उसने घर का दरवाजा खोल शुभम् को अंदर बुलाया और सोते हुए सोनू के हाथ पकड़े और शुभम ने कुल्हाड़ी से उसका गला काट दिया। इसके तुरंत बाद वह अपने घर औबेदुल्लागंज चला गया। पुलिस ने कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे घर से ही पकड़ा। पूछताछ में उसने पूरी कहानी बता दी।

Latest News

19 वर्ष से लंबित प्रकरण का हुआ निराकरण : कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने स्नेहलता चौहान को दी अनुकम्पा नियुक्ति पत्र…मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के...

19 वर्ष से लंबित प्रकरण का हुआ निराकरण : कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने स्नेहलता चौहान को दी अनुकम्पा नियुक्ति...

More Articles Like This

error: Content is protected !!