Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 2026

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026

    SAGES परसापाली के छात्र अमन यादव का SGFI हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन…

    October 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » छ. ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन की मुंगेली जिला इकाई के आतिथ्य में आज 6 मार्च को खुड़िया जलाशय में सम्पन्न हुआ पत्रकार सम्मेलन…प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने कहा अल्प समय में ही यूनियन ने प्रदेश के पत्रकारों का किया विश्वास अर्जित…
    Featured

    छ. ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन की मुंगेली जिला इकाई के आतिथ्य में आज 6 मार्च को खुड़िया जलाशय में सम्पन्न हुआ पत्रकार सम्मेलन…प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने कहा अल्प समय में ही यूनियन ने प्रदेश के पत्रकारों का किया विश्वास अर्जित…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanMarch 6, 2022No Comments3 Mins Read9 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन की मुंगेली जिला इकाई के आतिथ्य में आज 6 मार्च को खुड़िया जलाशय में पत्रकार सम्मेलन सम्पन्न हुआ।

    बात दे कि छत्तीसगढ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन ने अपनी स्थापना के अल्प समय में ही प्रदेश के पत्रकारों के हितों के लिए कार्य करते हुए उनका विश्वास अर्जित किया है। उक्त बातें आज 6 मार्च को छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने यूनियन की मुंगेली जिला इकाई द्वारा मुंगेली जिले के खुड़िया जलाशय में आयोजित एक दिवसीय पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा।

    उन्होंने आगे कहा कि आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में पत्रकारों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए यूनियन ने बड़े मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से अनुबंध कर 25 से 30% तक की छूट का लाभ स्वास्थ्य उपचार के दौरान देने हेतु अनुबंध किया है तथा आने वाले दिनों में यह सुविधा और अधिक बढ़ेगी। वही श्री गौतम ने कहा कि आज हम सभी को मिलकर इस यूनियन को और अधिक मजबूत बनाते हुए ऊंचाइयों की ओर अग्रसर करना है तथा श्री गौतम ने मुंगेली जिला इकाई के सभी पदाधिकारी/ सदस्यों को उनके सुंदर आतिथ्य के लिए साधुवाद ज्ञापित किया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ वीणा वादिनी मां सरस्वती एवं भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर हुआ, तत्पश्चात मंचस्थ अतिथियों का जिला इकाई की ओर से स्वागत एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया तथा सम्मेलन के दौरान मुंगेली जिला इकाई के सदस्यों सहित पत्रकारों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर मंच पर उपस्थित अन्य अतिथियों में मुंगेली जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्राकर, जनपद पंचायत की पूर्व अध्यक्ष, जनपद पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की सदस्य कौशल जी, यूनियन के प्रदेश सलाहकार मेघनाथ जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश आचार्य, अर्जुन झा, मुंगेली जिला प्रभारी तिलका साहू, सुश्री विजयलक्ष्मी चौहान, मुन्नी लाल अग्रवाल, राजेश वैष्णव, श्री दयाल जी, यूनियन के मुंगेली जिला अध्यक्ष परमेश्वर कुर्रे, जिला महामंत्री राजेंद्र जोगाश, सुनील नार्गोव, बिलासपुर जिला इकाई के अध्यक्ष अनिल शुक्ला, जांजगीर-चांपा जिला इकाई के अध्यक्ष राजू शर्मा, बलौदा बाजार भाटापारा जिला इकाई के अध्यक्ष रुपेश श्रीवास, सहित जिला टीम के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। वही कार्यक्रम के दौरान बलौदा बाजार- भाटापारा, बिलासपुर, जांजगीर चांपा जिला सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे। वही मुंगेली जिला इकाई के भी सदस्यों में भी सम्मेलन को लेकर काफी उत्साह देखा गया तथा सम्मेलन के दौरान पत्रकार साथियों ने खुड़िया जलाशय का भी भ्रमण करते हुए उसकी प्रशंसा की।साथ ही मुंगेली जिला इकाई की ओर से आगंतुक सभी पत्रकार साथियों के सम्मान में स्वल्पाहार एवं दोपहर भोजन का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम को मुंगेली जिला इकाई के अध्यक्ष, महासचिव सहित अतिथियों ने भी संबोधित किया तथा मुंगेली जिला पुलिस अधीक्षक डी आर आचला भी इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद रहे वही मुंगेली जिला इकाई की ओर से आगंतुक सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से बलौदाबाजार के जिलाध्यक्ष रूपेश श्रीवास, जिला उपाध्यक्ष रामकुमार चंद्रा, संरक्षक किशन श्रीवास, बिलाईगढ़ ब्लाक अध्यक्ष कार्तिक जायसवाल, सचिव प्रहलाद साहू, ब्लाक उपाध्यक्ष योगेश देवांगन, युवराज निराला, महेंद्र जायसवाल, ब्लाक कोषाध्यक्ष सेत कुमार, सह सचिव आत्माराम, मीडिया प्रभारी भीखराम खूंटे, अनुशासन समिति प्रभारी खोजन चंद्रा, देवनारायण यादव, गेंद कुमार पटेल, ताराचंद पटेल, गणेश पटेल, सुरेश श्रीवास, गोविंद साहू, देवेंद्र खूंटे, हुलेश साहू, धनीराम निराला, सीताराम कर्ष, प्रतीक श्रीवास सहित बिलाईगढ़ व बलौदाबाजार के पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 2026
    Featured

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026
    Featured

    SAGES परसापाली के छात्र अमन यादव का SGFI हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन…

    October 24, 2026
    Featured

    रामायण कथा : नगर पंचायत पवनी में श्री साप्ताहिक रामायण कथा का शुभारंभ कल 25 से…

    October 24, 2026
    Featured

    रक्षित केंद्र बलौदाबाजार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विजयादशमी पर्व, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय ने विधि-विधान से किया शस्त्र पूजन…

    October 20, 2026
    Featured

    विभागीय प्राचार्य पदोन्नति फोरम द्वारा विभागीय परीक्षा के माध्यम से प्राचार्य पद पर पदोन्नति हेतु सौंपा गया ज्ञापन…

    October 12, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 20264,826 Views

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,118 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,947 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,739 Views
    Don't Miss

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    By Ghatna ManchanOctober 29, 20260

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास…

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026

    SAGES परसापाली के छात्र अमन यादव का SGFI हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन…

    October 24, 2026

    रामायण कथा : नगर पंचायत पवनी में श्री साप्ताहिक रामायण कथा का शुभारंभ कल 25 से…

    October 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1069483
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.