सागर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटगांव में प्रतिभावान छात्र छात्राओं का किया गया सम्मान…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

भटगांव : सागर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटगांव में आज प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री रेशम लाल जांगड़े के सुपुत्र हेमचंद्र जांगड़े के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। जिसमें कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें कक्षा बारहवीं से उमेश कुमार देवांगन, वास्तु चंद्रा एवं आयुष कुमार जायसवाल, कक्षा दसवीं से हिंदी माध्यम के छात्र अनुराग जायसवाल, धर्मेंद्र साहू एवं राज चौहान, वही कक्षा दसवीं में हीअंग्रेजी माध्यम से कुमारी सौम्या हिरवानी, कौशलेश ध्रुव एवं कुमारी नैंसी ज्योति को हेमचंद्र जांगड़े जी के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मैडल से सम्मानित किया गया।

- Advertisement -

इस दौरान विद्यालय के संचालक डॉ दीपक कुमार डनसेना ने बताया कि कक्षा बारहवीं के छात्रों ने पूरे ब्लॉक में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। साथ ही साथ प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाने हेतु हेमचंद्र जांगड़े जी का आभार व्यक्त किया। विद्यालय के प्राचार्य प्रेम लाल साहू ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए अतिथियों का बच्चों के माध्यम से स्वागत किया साथ ही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहेमचंद्र जांगड़े को विद्यालय परिवार के द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष टाइगर कुर्रे, वार्ड पार्षद राजेश सिदार, पत्रकार योगेश जायसवाल, पालकगढ़ हरदेश्वर चंद्रा, रूपनाथ ध्रुव सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी गण उपस्थित रहे।

Latest News

गुरु नारायण तिवारी बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष…कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह…

गुरु नारायण तिवारी बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष...कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह... गिरीश सोनवानी गोहरापदर : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष...

More Articles Like This

error: Content is protected !!