Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    सरसीवां थाना के सामने ट्रक की चपेट में आया युवक, पैर पर चढ़ा पहिया…बाल-बाल बची जान…

    November 21, 2026

    बिलाईगढ़ : भटगांव में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई…हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत…दूसरा गंभीर…

    November 21, 2026

    बलौदाबाजार ब्रेकिंग : सुकली में दर्दनाक घटना…मां और दो मासूम बच्चों की जहर सेवन से मौत, इलाके में पसरा मातम…

    November 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…
    Featured

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanAugust 23, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    बलौदाबाजार : शासकीय दस्तावेजों में कूटरचना, धोखाधड़ी एवं फर्जीवाड़े के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के कुशल मार्गदर्शन में थाना पलारी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर फर्जी स्थानांतरण (Transfer) आदेश तैयार करने वाले आरोपी ग्रामीण चिकित्सा सहायक सहित कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

    डा. पंकज वर्मा खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोहांसी में पदस्थ ग्रामीण चिकित्सा सहायक करण कुमार देवांगन द्वारा कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) बलौदाबाजार का एक फर्जी स्थानांतरण आदेश (क्रमांक .एच.एम./ए.आर./2026-27/1359, दिनांक 14/08/2026) प्रस्तुत किया गया था। उक्त आदेश में आरोपी करन कुमार का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोपर (विकासखंड भाटापारा) स्थानांतरण होना दर्शाया गया था। ​जांच में पाया गया कि राज्य संवर्ग के कर्मचारी का स्थानांतरण अधिकार क्षेत्र केवल राज्य शासन के पास है। CMHO कार्यालय द्वारा ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया था तथा आदेश पर अंकित हस्ताक्षर भी पूर्णतः फर्जी व कूटरचित पाए गए।

    पुलिस कार्रवाई एवं गिरफ्तारी : शिकायत जांच पर बेईमानीपूर्वक कूटरचित फर्जी दस्तावेज तैयार कर, स्थानांतरण आदेश असली के रूप में प्रस्तुत करना पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध थाना पलारी में अपराध क्र. 347/2026, धारा 318(4), 336(3), 337,338, 340(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। ​मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पलारी पुलिस द्वारा तत्काल जांच एवं विवेचना कार्रवाई प्रारंभ किया गया, जिसमें फर्जी स्थानांतरण आदेश तैयार कर प्रस्तुत करने वाले आरोपी करण कुमार देवांगन सहित कुल 04 आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा एक राय होकर उक्त अपराध करना स्वीकार किया गया, जिस पर सभी चारों आरोपियों को आज दिनांक 22.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई एवं विवेचना जारी है।

    ​गिरफ्तार आरोपी-
    1. ​करण कुमार देवांगन पिता: लहुर साय देवांगन ​उम्र: 44 वर्ष निवासी मंगलम कालोनी बलौदाबाजार, थाना सिटी कोतवाली चिकित्सा सहायक, PHC रोहांसी
    2. रवि कुमार सेन ​पिता: नूतन लाल सेन ​उम्र: 43 वर्ष निवासी कसडोल वार्ड क्र० 04 सिरपुर रोड, एवं ग्राम कटगी थाना कसडोल
    3. पुनीराम पटेल ​पिता: डेरहा राम पटेल ​उम्र: 51 वर्ष निवासी ग्राम गिरौदपुरी अटल चौक के पास, थाना गिधौरी, चौकी गिरौदपुरी
    4. ​किशना उर्फ कृष्ण कुमार अवस्थी ​पिता: स्व० कुंजराम अवस्थी ​उम्र: 53 वर्ष निवासी ग्राम रिसदा गांधी चौक, थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    सरसीवां थाना के सामने ट्रक की चपेट में आया युवक, पैर पर चढ़ा पहिया…बाल-बाल बची जान…

    November 21, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ : भटगांव में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई…हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत…दूसरा गंभीर…

    November 21, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार ब्रेकिंग : सुकली में दर्दनाक घटना…मां और दो मासूम बच्चों की जहर सेवन से मौत, इलाके में पसरा मातम…

    November 20, 2026
    Featured

    राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में बलौदा बाज़ार के तुलसी प्रसाद साहू ने बढ़ाया जिले का मान,‘नवदीप गुरु गौरव सम्मान 2026’ से हुए सम्मानित…

    November 16, 2026
    Featured

    गिधौरी : घटमड़वा नाला बांधा में मिले युवक के शव की गुत्थी सुलझी…आरोपी किशन साहू गिरफ्तार…आरोपी ने ऐसे दिया था घटना को अंजाम…

    November 15, 2026
    Featured

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    November 2, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 20265,263 Views

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,145 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20262,001 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,764 Views
    Don't Miss

    सरसीवां थाना के सामने ट्रक की चपेट में आया युवक, पैर पर चढ़ा पहिया…बाल-बाल बची जान…

    By Ghatna ManchanNovember 21, 20260

    सरसीवां थाना के सामने ट्रक की चपेट में आया युवक, पैर पर चढ़ा पहिया…बाल-बाल बची…

    बिलाईगढ़ : भटगांव में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई…हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत…दूसरा गंभीर…

    November 21, 2026

    बलौदाबाजार ब्रेकिंग : सुकली में दर्दनाक घटना…मां और दो मासूम बच्चों की जहर सेवन से मौत, इलाके में पसरा मातम…

    November 20, 2026

    राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में बलौदा बाज़ार के तुलसी प्रसाद साहू ने बढ़ाया जिले का मान,‘नवदीप गुरु गौरव सम्मान 2026’ से हुए सम्मानित…

    November 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1075097
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    प्रधान संपादक
    प्रधान संपादक

    रूपेश श्रीवास

    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.