Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…
    Featured

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanAugust 25, 2026No Comments3 Mins Read1 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    कसडोल : टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक कल्याण संघ द्वारा बार बार के ज्ञापन निवेदन के पश्चात आखिर कार शिक्षक प्रदर्शन को मजबूर हो ही गए।वर्तमान में शिक्षा संभाग रायपुर अंतर्गत ‘टी’ संवर्ग की पदोन्नति प्रक्रिया संचालित की जा रही है। इसी क्रम में ‘टी’ संवर्ग की अंतिम वरिष्ठता सूची प्रकाशित की जा चुकी है तथा पात्र सहायक शिक्षकों की गोपनीय चरित्रावली आदि अभिलेख भी मंगाए जा रहे हैं।

    परंतु ‘ई’ संवर्ग के सहायक शिक्षकों की अंतिम वरिष्ठता सूची अब तक प्रकाशित नहीं की गई है और न ही विषय आधारित रिक्त पदों के विरुद्ध पात्र सहायक शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया को अपेक्षित गति से आगे बढ़ाया जा रहा है।

    टीईटी संघ संयोजक जितेंद्र साहू ने बतायावर्तमान शिक्षा व्यवस्था में अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं हिंदी जैसे महत्वपूर्ण विषयों में शिक्षकों की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। इन विषयों के अनेक पद रिक्त हैं तथा इन पदों पर पदोन्नति के लिए पात्र सहायक शिक्षक पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं।फिर भी प्रक्रिया अपनाई नहीं जा रही जिससे शिक्षकों में भरी आक्रोश है।

    धमतरी से परमेश्वर साहू ने बताया कि वर्ष 2023 की पदोन्नति प्रक्रिया में अंग्रेजी विषय के 646 पदों में से केवल 383 पदों पर पदोन्नति दी गई, जबकि 263 पद रिक्त रह गए। इसी प्रकार गणित विषय में 347 पदों पर डी.पी.सी. आयोजित हुई, जिसमें 246 पदों पर पदोन्नति दी गई तथा 101 पद रिक्त रह गए। इसके अतिरिक्त प्रत्येक वर्ष लगभग 300 शिक्षक सेवानिवृत्त होते हैं। इस प्रकार विषय आधारित रिक्त पदों की संख्या 1000 से अधिक होने की स्थिति में है।और तो और आत्मानंद, विवेकंदन पीएम श्री जैसे स्कूलों के भी पद रिक्त है जिनको पदोन्नति के माध्यम से भरा जा सकता है।लेकिन अधिकारियों द्वारा इसे दरकिनार कर लाखों बच्चों के भविष्य के साथ अन्याय किया जा रहा उन्हें विषय आधारित शिक्षण से वंचित किया जा रहा।

    इसके अतिरिक्त वर्तमान में रायपुर संभाग में ‘ई’ संवर्ग अंतर्गत मिडिल स्कूल प्रधानाध्यापक के लगभग 1534 पद रिक्त हैं, जिनकी पदोन्नति प्रक्रिया प्रक्रियाधीन है। साथ ही सैकड़ों शिक्षकों की व्याख्याता पद पर पदोन्नति हो चुकी है, किंतु उनकी पदस्थापना लंबित है। ऐसी स्थिति में मिडिल स्कूलों में शिक्षकों की कमी और अधिक गंभीर होने की संभावना है, जिससे शिक्षण व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

    साथ ही संभाग के विभिन्न जिलों में सैकड़ों सहायक शिक्षक अतिशेष के रूप में कार्यरत हैं। ऐसे में पदोन्नति किए जाने से अतिशेष शिक्षकों के वेतन पर शासन को होने वाले अतिरिक्त आर्थिक भार में कमी आएगी तथा शिक्षकों के मनोबल में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। इसका लाभ शासन, विद्यालय एवं विद्यार्थियों को प्राप्त होगा।

    ज्ञात हो कि रायपुर संभाग संयुक्त संचालक से इस संबंध में चर्चा के दौरान डीपीआई महोदय द्वारा अनुमति न देने की बात सामने आती है।जबकि डीपीआई जाने पर यह जेडी स्तर कार्य और क्षेत्राधिकार है कह दिया जाता है।इन दोनों कार्यालयों के बीच सहायक शिक्षक से शिक्षक पदोन्नति प्रक्रिया रुकी हुई है।

    टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक कल्याण संघ ने एक हफ्ते का समय संयुक्त संचालक को दिया है।एक हफ्ते के भीतर प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ती है तो 1 सितम्बर 2026 से पदोन्नति की राह देख रहे सैकड़ो पात्र सहायक शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे।

    उपरोक्त प्रदर्शन में जितेंद्र साहू, परमेश्वर साहू, सूर्यप्रकाश साहू, टोकेश्वर साहू, कुलेश्वर साहू, सुरेश नंद, पीताम्बर सेन, सत्यवान साहू, लुकेश साहू, रश्मि पटेल, बुद्ध देव, देवनारायण, तुकलेश साहू, हेमसागर साहू, लोमश पटेल, तुलसी प्रसाद साहू, घनश्याम दास वैष्णव, वागेंद्र देवांगन, नारायण वैष्णव, नंदकिशोर साहू, किशन देवांगन, मोतीलाल नायक, देवेन्द्र बेहरा, सुखराम नवरत्न, टेनसिंह पटेल, अनिल कुमार पोर्ते सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक शामिल रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Featured

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Featured

    सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

    August 15, 2026
    Featured

    मसरूम की तलाश में जंगल गए ग्रामीणों पर भालू का हमला…तीन ग्रामीणों की हालत गंभीर…

    August 15, 2026
    Featured

    Exclusive : छत्तीसगढ़ में पदोन्नति प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी से शिक्षकों में बढ़ रहा आक्रोश…

    July 23, 2026
    Featured

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,088 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,886 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,706 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,475 Views
    Don't Miss

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    By Ghatna ManchanAugust 25, 20260

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय… कसडोल : टीईटी…

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026

    सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

    August 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1061887
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.